निर्माणाधीन जिला कारागार में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री की सप्लाई के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री की सप्लाई के नाम पर बैगमाइन कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कंपनी को झांसे में लिया और करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी समय से पुलिस को इस मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश थी। इसी क्रम में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना हाफिजपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस धोखाधड़ी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- हरदोई के संडीला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गल्ला मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता व समरसता का संदेश दिया।1
- जनपद गाजियाबाद थाना क्षेत्र नंदग्राम फोटो में जो महिलाएं दिखाई दे रही है। दिनांक 13/2/2026 समय 8.30pm निकट पार्वती धर्मशाला घूकना मोड *बीके ज्वेलर्स* से 3 लगभग तोले सोने के कुछ आभूषण चुरा के ले गई दुकान से दुकानदार ने बात करते हुए *दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* को बताया अगर किसी को? यह दोनों महिलाएं कहीं भी दिखाई दे तो नीचे दिए गए नंबर से संपर्क करें 99112422151
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- बिहार के मौलाना की 72 हुर से मिलने की तमन्ना वीडियो को शेयर जरूर करें1
- पिलखुवा। नगर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल गांधी बाजार में नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लंबे समय से खुले पड़े नाले के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक सवार दो मासूम बच्चों के साथ संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सीधे खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान एक बाइक सवार अपने साथ दो छोटे बच्चों को लेकर बाजार से गुजर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे सड़क किनारे खुले पड़े नाले में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दौड़कर बाइक सवार और दोनों बच्चों को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां का नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका की ओर से इसे ढकने या मरम्मत कराने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। यही वजह है कि यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गांधी बाजार के व्यापारियों का कहना है कि यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में खुले नाले का होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। नाले से उठने वाली तेज बदबू और आसपास फैली गंदगी के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार मयंक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, आनंद, नितिन गर्ग, पवन शर्मा, रजनी वर्मा और रविंदर वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाले को ढकने और उसकी मरम्मत की व्यवस्था कर दी जाती तो यह हादसा टल सकता था। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण गांधी बाजार में आए दिन बदबू, गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस नाले को ढकने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उधर इस मामले में नगर पालिका पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार मरम्मत और सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। गांधी बाजार में खुले नाले में बाइक गिरने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाती तो यह घटना घटित ही नहीं होती। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हादसे के बाद पालिका प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर गांधी बाजार के लोग इसी तरह खुले नाले, बदबू और दुर्घटना के खतरे के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।1
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- हापुड़ के JMS Group Of Institutions में आगामी 13 और 14 मार्च 2026 को Association for English Studies of India (AESI) के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।1