logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस अपने परिवार के प्रति संवेदनशीलता एवं कर्तव्य बोध का परिचय देते हुए दिवंगत पुलिसकर्मी को आश्रित पुत्र को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई । उज्जैन पुलिस दिनांक – 15.09.2026 ▫️ *उज्जैन पुलिस द्वारा दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित पुत्र को प्रदान की आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति*। उज्जैन पुलिस द्वारा अपने पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता एवं कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित पुत्र को नियमानुसार आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री रामनिवास, जो 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर में पदस्थ थे, के निधन के उपरांत उनके पुत्र श्री पवन कुमार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अनुमति एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की गई। नियुक्ति हेतु निर्धारित समस्त अहर्ताओं की पूर्ति एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात श्री पवन कुमार, पिता स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री रामनिवास को आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

22 hrs ago
user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
Video Creator Makdon, Ujjain•
22 hrs ago
0ac2c539-45ed-4eb7-9eef-834bd901754f

उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस अपने परिवार के प्रति संवेदनशीलता एवं कर्तव्य बोध का परिचय देते हुए दिवंगत पुलिसकर्मी को आश्रित पुत्र को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई । उज्जैन पुलिस दिनांक – 15.09.2026 ▫️ *उज्जैन पुलिस द्वारा दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित पुत्र को प्रदान की आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति*। उज्जैन पुलिस द्वारा अपने पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता एवं कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित पुत्र को नियमानुसार आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री रामनिवास, जो 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर में पदस्थ थे, के निधन के उपरांत उनके पुत्र श्री पवन कुमार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अनुमति एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की गई। नियुक्ति हेतु निर्धारित समस्त अहर्ताओं की पूर्ति एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात श्री पवन कुमार, पिता स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री रामनिवास को आरक्षक (जीडी) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या सुसनेर नगर में नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या

सुसनेर नगर में  नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है 

दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार
भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज

स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन
आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति

उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई 


में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लघु उद्योग भारती ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती, कर्मशीलता का दिया संदेश सुसनेर। लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई द्वारा गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इंदौर-कोटा रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर उपाध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान श्रीराम कार बाजार पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा, माता सरस्वती और भारत माता के पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश जागीरदार, विशेष अतिथि जिला संयोजक ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ पिरू सिंह कावल मौजूद रहे। वहीं लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष तूफान सिंह, उपाध्यक्ष तुलसीदास कारपेंटर, सचिव बंटी कारपेंटर, प्रेम सिंह टेलर, हरिओम विश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, रवि लोहार, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिल्पी बंधु उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। सतयुग में उन्होंने स्वर्ग लोक का निर्माण किया, त्रेता युग में लंका, द्वापर में द्वारिका और कलयुग में हस्तिनापुर एवं इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया। जगन्नाथ पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का निर्माण भी उन्हीं के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जी एक आश्चर्यजनक और दिव्य वास्तुकार थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि व्यक्ति को हमेशा सतत कर्मशील रहना चाहिए। अंत में सभी ने राष्ट्र और उद्योग के विकास का संकल्प लिया। उक्त जानकारी लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी
    2
    लघु उद्योग भारती ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती, कर्मशीलता का दिया संदेश
सुसनेर। लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई द्वारा गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इंदौर-कोटा रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर उपाध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान श्रीराम कार बाजार पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा, माता सरस्वती और भारत माता के पूजन के साथ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश जागीरदार, विशेष अतिथि जिला संयोजक ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ पिरू सिंह कावल मौजूद रहे। वहीं लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष तूफान सिंह, उपाध्यक्ष तुलसीदास कारपेंटर, सचिव बंटी कारपेंटर, प्रेम सिंह टेलर, हरिओम विश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, रवि लोहार, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिल्पी बंधु उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। सतयुग में उन्होंने स्वर्ग लोक का निर्माण किया, त्रेता युग में लंका, द्वापर में द्वारिका और कलयुग में हस्तिनापुर एवं इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया। जगन्नाथ पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का निर्माण भी उन्हीं के द्वारा किया गया था।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जी एक आश्चर्यजनक और दिव्य वास्तुकार थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि व्यक्ति को हमेशा सतत कर्मशील रहना चाहिए। अंत में सभी ने राष्ट्र और उद्योग के विकास का संकल्प लिया। उक्त जानकारी लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू! दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? 👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी? 🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ❤️ हर खबर, आपके साथ अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    1
    🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू!
दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं।
👉 क्या है पूरा मामला?
👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी?
🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में।
❤️ हर खबर, आपके साथ
अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें।
#सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सोयत कला- जिज्ञासा पब्लिक स्कूल में गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग भक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर
    1
    सोयत कला- जिज्ञासा पब्लिक स्कूल में गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग भक्ति के रंग में रंगा  विद्यालय परिसर
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    23 hrs ago
  • न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धति की ओर बढ़ा लोगों का रुझान हर्बालाइफ से जुड़े केंद्र पर कम खर्च में स्वास्थ्य जांच का दावा, शरीर में पोषण संबंधी कमियों को समझने की कोशिश डग झालावाड़। रिपोर्टर अब्दुल अलीम। बदलती जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग अब अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। इसी के चलते डग क्षेत्र में न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और हर्बालाइफ से जुड़े पोषण उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संचालित न्यूट्रिशन सेंटरों पर आने वाले लोगों को शरीर की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। संचालकों के अनुसार, कम शुल्क में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने शरीर में पोषण संबंधी संभावित कमियों और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को समझने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर न्यूट्रिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय व्यक्ति को अपने खान-पान, पोषण, वजन और दैनिक जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। डग में न्यूट्रिशन पद्धति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों को खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या और खान-पान के आधार पर पोषण संबंधी सलाह देने की बात कही जा रही है। बीमारी का उपचार चिकित्सकीय सलाह से ही जरूरी हालांकि, न्यूट्रिशन संबंधी जांच और उत्पादों को किसी गंभीर बीमारी के चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर योग्य चिकित्सक से जांच और सलाह लेना आवश्यक है। न्यूट्रिशन उत्पादों का उपयोग भी विशेषज्ञ की उचित सलाह और उत्पाद संबंधी निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब स्वास्थ्य को केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रखकर खान-पान और पोषण के स्तर पर भी समझने में रुचि ले रहे हैं। आपको उपचार करने के लिए मंदसौर जिले के शामगढ़ में कान्हा मांगलिक भवन के सामने उचित दर पर उपचार है
    2
    न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धति की ओर बढ़ा लोगों का रुझान
हर्बालाइफ से जुड़े केंद्र पर कम खर्च में स्वास्थ्य जांच का दावा, शरीर में पोषण संबंधी कमियों को समझने की कोशिश
डग झालावाड़। रिपोर्टर अब्दुल अलीम।
बदलती जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग अब अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। इसी के चलते डग क्षेत्र में न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और हर्बालाइफ से जुड़े पोषण उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र में संचालित न्यूट्रिशन सेंटरों पर आने वाले लोगों को शरीर की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। संचालकों के अनुसार, कम शुल्क में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने शरीर में पोषण संबंधी संभावित कमियों और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को समझने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
न्यूट्रिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय व्यक्ति को अपने खान-पान, पोषण, वजन और दैनिक जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
डग में न्यूट्रिशन पद्धति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों को खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या और खान-पान के आधार पर पोषण संबंधी सलाह देने की बात कही जा रही है।
बीमारी का उपचार चिकित्सकीय सलाह से ही जरूरी
हालांकि, न्यूट्रिशन संबंधी जांच और उत्पादों को किसी गंभीर बीमारी के चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर योग्य चिकित्सक से जांच और सलाह लेना आवश्यक है। न्यूट्रिशन उत्पादों का उपयोग भी विशेषज्ञ की उचित सलाह और उत्पाद संबंधी निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब स्वास्थ्य को केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रखकर खान-पान और पोषण के स्तर पर भी समझने में रुचि ले रहे हैं। आपको उपचार करने के लिए मंदसौर जिले के शामगढ़ में कान्हा मांगलिक भवन के सामने उचित दर पर उपचार है
    user_Abdul Alim
    Abdul Alim
    Librarian डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं-5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन चयन श्रेणियां - NCC | NSS | खिलाड़ी | मेधावी छात्र | स्काउट आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष आवेदन अवधि - 9 से 22 सितंबर 2026 युवा शक्ति को *राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल। आइए, अनुभव करें राष्ट्र की सीमाओं का गौरव और मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत ।
    1
    माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27
युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर।
माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27
युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर।
प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं-5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन
चयन श्रेणियां - NCC | NSS | खिलाड़ी | मेधावी छात्र | स्काउट
आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष
आवेदन अवधि - 9 से 22 सितंबर 2026
युवा शक्ति को *राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल।
आइए, अनुभव करें राष्ट्र की सीमाओं का गौरव और मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत ।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल शाजापुर। विश्वकर्मा समाज द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चल समारोह के दौरान पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। इस दौरान समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा जगह-जगह लोगों ने समारोह का स्वागत किया। मार्ग में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। समारोह के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बनी रही। समारोह में शामिल समाजजनों ने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
    3
    विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
शाजापुर। विश्वकर्मा समाज द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चल समारोह के दौरान पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।
भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। इस दौरान समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा जगह-जगह लोगों ने समारोह का स्वागत किया। मार्ग में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
समारोह के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बनी रही। समारोह में शामिल समाजजनों ने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वच्छ पाठशाला से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में संस्था प्रभारी भैरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में विद्यालय में एकदिवसीय स्वच्छ पाठशाला गतिविधि आयोजिक की गई जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा कक्षा अध्यापक के नेतृत्व में स्वच्छ पाठशाला हम सबका दायित्व गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपनी पाठशाला के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर स्वच्छ पाठशाला का निर्माण किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अंत में संस्था के वरिष्ठ छात्रों द्वारा गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चन कर स्वस्थ पाठशाला निरोग पाठशाला के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।
    1
    स्वच्छ पाठशाला से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में संस्था प्रभारी भैरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में विद्यालय में एकदिवसीय स्वच्छ पाठशाला गतिविधि आयोजिक की गई जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा कक्षा अध्यापक के नेतृत्व में स्वच्छ पाठशाला हम सबका दायित्व गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपनी पाठशाला के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर स्वच्छ पाठशाला का निर्माण किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अंत में संस्था के वरिष्ठ छात्रों द्वारा गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चन कर स्वस्थ पाठशाला निरोग पाठशाला के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विधायक बापु ने सोयत के स्कूलों में छात्रों व Gen-α से किया संवाद, शिक्षा और रोजगार पर की खुलकर चर्चा! सुसनेर- 19 सितम्बर को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे विधायक भेरोसिह परिहार बापु ने सोयत ब्लॉक के स्कूलो में छात्र-छात्राओं एवं Gen-α के साथ सार्थक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार, सवाल और भविष्य से जुड़ी चिंताएं भी साझा कीं। विधायक बापु ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को मंच देना, उनकी बात सुनना और उनके बेहतर भविष्य के लिए मजबूती से आवाज़ उठाना हमारी प्राथमिकता है। #छात्रों_की_गूंज #RahulGandhi #Susner #Indore #StudentPower #GenAlpha #YouthCongress
    1
    छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विधायक बापु ने सोयत के स्कूलों में छात्रों व Gen-α से किया संवाद, शिक्षा और रोजगार पर की खुलकर चर्चा!
सुसनेर- 19 सितम्बर को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे विधायक भेरोसिह परिहार बापु ने सोयत ब्लॉक के स्कूलो में छात्र-छात्राओं एवं Gen-α के साथ सार्थक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार, सवाल और भविष्य से जुड़ी चिंताएं भी साझा कीं। विधायक बापु ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को मंच देना, उनकी बात सुनना और उनके बेहतर भविष्य के लिए मजबूती से आवाज़ उठाना हमारी प्राथमिकता है।
#छात्रों_की_गूंज #RahulGandhi #Susner #Indore #StudentPower #GenAlpha #YouthCongress
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.