नगला जहरू में डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य समापन आज, 11 हजार के प्रथम पुरस्कार के लिए भिड़ेंगी फाइनल टीमें सासनी के निकटवर्ती गांव नगला जहरू में आयोजित चार दिवसीय डे-नाईट क्रिकेट व कबड्डी टूर्नामेंट का गुरुवार को खिताबी मुकाबले के साथ भव्य समापन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने और विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्य अतिथियों का जमावड़ा रहेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग एक्सईएन सासनी अभिनव तिवारी, अखिल भारतीय जागृति सूर्यवंशी समाज के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक दयाशंकर सूर्यवंशी, और एच.एल. ग्लोबल स्कूल के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद गोला मंचासीन थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरध्वज पाठक भी शिरकत करेंगे। यह पूरा आयोजन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी), भारत समाचार के पत्रकार राहुल प्रकाश और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम को 11,000 रुपये का नगद प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उपविजेता (द्वितीय स्थान) को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैचों को निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से कराने में मैच रेफरी बिशंबर सिंह यादव, राजू चैधरी (अजरोई) और पप्पू सिंह नेता जी की सराहनीय भूमिका रही।
नगला जहरू में डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य समापन आज, 11 हजार के प्रथम पुरस्कार के लिए भिड़ेंगी फाइनल टीमें सासनी के निकटवर्ती गांव नगला जहरू में आयोजित चार दिवसीय डे-नाईट क्रिकेट व कबड्डी टूर्नामेंट का गुरुवार को खिताबी मुकाबले के साथ भव्य समापन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने और विजेताओं को पुरस्कृत करने के
लिए मुख्य अतिथियों का जमावड़ा रहेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग एक्सईएन सासनी अभिनव तिवारी, अखिल भारतीय जागृति सूर्यवंशी समाज के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक दयाशंकर सूर्यवंशी, और एच.एल. ग्लोबल स्कूल के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद गोला मंचासीन थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरध्वज पाठक भी शिरकत करेंगे। यह पूरा
आयोजन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी), भारत समाचार के पत्रकार राहुल प्रकाश और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम को 11,000 रुपये का नगद प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं, उपविजेता (द्वितीय स्थान) को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैचों को निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से कराने में मैच रेफरी बिशंबर सिंह यादव, राजू चैधरी (अजरोई) और पप्पू सिंह नेता जी की सराहनीय भूमिका रही।
- *जिला हाथरस में जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के अधिकारियों ने धूमधाम से मनाई बाबा विश्वकर्मा जयंती*. *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। जिला हाथरस में जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा विश्वकर्मा जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर स्थापित उपकरणों एवं औजारों का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा भगवान विश्वकर्मा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सभी अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि CI होशियार सिंह और DI शशिकांत सिंह की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रवत राठौर, साहिल सिंह बिसेन, सुनील कुमार ओझा, सेफ्टी मैनेजर मुजम्मिल सिद्दीकी, DEO सिद्धार्थ शर्मा, एवं विशाल सहित कंपनी के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।4
- घर पर काम करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने डसा, हालत करने पर परिजन लाए जिला अस्पताल जनपद अलीगढ़ की विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा मलोई में घर पर काम करते समय एक युवक कोमल पुत्र भूदेव सिंह के पैर पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से हालत बिगड़ता देख परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया वह घर पर काम कर रहा था तभी नाली से होकर आए सांप ने उसके पैर पर डस लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजन जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया है।1
- हाथरस। 115वें द्वितीय प्रांतीय श्री दाऊजी महाराज मेले के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में सांसद, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने पहुंचकर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन माटी की पहचान और खेल संस्कृति का प्रतीक है। आयोजन की सफलता पर संयोजक विपुल गौड़ व समिति को बधाई दी गई। दंगल में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। हाथरस। 115वें द्वितीय प्रांतीय श्री दाऊजी महाराज मेले के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में सांसद, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने पहुंचकर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन माटी की पहचान और खेल संस्कृति का प्रतीक है। आयोजन की सफलता पर संयोजक विपुल गौड़ व समिति को बधाई दी गई। दंगल में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, स्वच्छता मित्रों संग कचरा डलाव घर विलोपित कर दिया स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अलीगढ़ में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान1
- अलीगढ़ थाना अकराबाद के गांव की बु र्जग महिला को जमीन हड़पने की नीयत से गांव के गुंडो ने की मारपीट1
- Aligarh में करणी सेना जिला अध्यक्ष से मारपीट के बाद वाल्मीकि समाज ने घेरा थाना। Aligarh में करणी सेना जिला अध्यक्ष से मारपीट के बाद वाल्मीकि समाज ने घेरा थाना।1
- सासनी बिजलीघर पर धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, एक्सईएन और एसडीओ ने की पूजा-अर्चना सासनी कस्बा स्थित मुख्य बिजलीघर परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ सुचारू विद्युत आपूर्ति की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आशीष रत्न ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।श्रम, कौशल और नवाचार का प्रतीक है यह पवर्रू एसडीओपूजा के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक्सईएन अभिनव तिवारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का पहला इंजीनियर और वास्तुकला का देवता माना जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि निर्माण केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भी होता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, और आज का दिन तकनीकी कौशल व नवाचार के प्रति समर्पण को दोहराने का है। समारोह के दौरान एक्सियन अभिनव तिवारी ,एसडीओ आशीष रत्न, जेई अमित कुमार, लाइनमैन, मुनेश कुमार, लाइनमैन योगेंद्र सिंह, व समस्त लाइन मैन मुनेंद्र चैधरी, वासुदेव, योगेंद्र, विपिन, यतेंद्र कुमार, शकील, आशीष, धर्मेंद्र, शिवाजी और अंकित सहित बिजलीघर के तमाम लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।4
- अज्ञात वाहन की टक्कर से अपनी ननिहाल आया एक युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गुनगुन एनक्लेव कॉलोनी के पास एक युवक लक्ष्मण सिंह उर्फ गौतम को अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में डॉक्टरों ने युवक को घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली के न्यू सीलमपुर का रहने वाला था और कुछ समय पहले अपनी ननिहाल घूमने आया था।1
- *थाना सिविल लाईन-* सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के द्वारा सचिन राघव नाम के व्यक्ति से मारपीट की जा रही है। यह वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने कुछ लोगों को इसमें हिरासत में लिया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट *थाना सिविल लाईन-* सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के द्वारा सचिन राघव नाम के व्यक्ति से मारपीट की जा रही है। यह वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने कुछ लोगों को इसमें हिरासत में लिया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-1