कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया लूट कांड का खुलासा, 10 लाख के माल के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार | कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया लूट कांड का खुलासा, 10 लाख के माल के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार | SP Kushinagar Byte थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर: लूट की बड़ी घटना का सफल अनावरण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, श्री केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से लूट का माल (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) बरामद। गिरफ्तारी के दौरान अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए। घटना में शामिल सभी चारों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इस वीडियो में सुनिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की पूरी बाइट, जिसमें उन्होंने घटना के अनावरण और पुलिस टीम की सफलता के बारे में विस्तार से बताया है। लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #KushinagarPolice #UPPolice #CrimeNews #LootKhulasa #KushinagarNews #UttarPradeshPolice #PoliceAction #BreakingNews #LawAndOrder #Naurangia #CrimeUpdate
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया लूट कांड का खुलासा, 10 लाख के माल के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार | कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया लूट कांड का खुलासा, 10 लाख के माल के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार | SP Kushinagar Byte थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर: लूट की बड़ी घटना का सफल अनावरण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, श्री केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से लूट का माल (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) बरामद। गिरफ्तारी के दौरान अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए। घटना में शामिल सभी चारों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इस वीडियो में सुनिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की पूरी बाइट, जिसमें उन्होंने घटना के अनावरण और पुलिस टीम की सफलता के बारे में विस्तार से बताया है। लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #KushinagarPolice #UPPolice #CrimeNews #LootKhulasa #KushinagarNews #UttarPradeshPolice #PoliceAction #BreakingNews #LawAndOrder #Naurangia #CrimeUpdate
- अनियंत्रित ट्रक ने चार बाइक को रौदा , ऑटो में भी मारी टक्कर कई घायल।3
- मैं जिंदा हू सीएम योगी के पोस्टर के सामने बुजुर्ग की गुहार, रिकॉर्ड में ‘मृत’ दिखाकर डेढ़ साल से रुकी पेंशन पूरा मामला जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मी पुर के वृद्ध कैलाशी देवी का बताया जा रहा है l #kushinagar #kaptanganj #pension #PensionNews #वृद्ध #samajkalyanvibhag1
- देवरिया जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर शिकायत की गई हैं कि कपिल पशु आहार को दूसरे जनपदों से लाकर जिले में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही हैं।2
- नेबुआ नौरंगिया के देवतहां में हुई लूट का पर्दाफाश अंदरूनी मुखबिरी से वारदात को दिया गया था अंजाम कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहां गांव में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान यह सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में अंदरूनी मुखबिरी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि अंदरूनी जानकारी के आधार पर लूट की योजना बनाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण महाप्रताप कुशवाहा उर्फ माया पुत्र सुदर्शन कुशवाहा, निवासी देवतहा बाली थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर। हाल पता – शाम्भवी हॉस्पिटल, भोरे थाना भोरे, जनपद गोपालगंज (बिहार)। सत्येन्द्र कुमार पुत्र स्व. राजमंगल प्रसाद, निवासी टीकमपार थाना भाटपार रानी, जनपद देवरिया। गोकुल कुशवाहा उर्फ खरवान पुत्र श्रीनिवास कुशवाहा, निवासी बलुअही थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर। दिपान्शु कुमार श्रीवास्तव पुत्र जितेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी भोरे थाना भोरे, जनपद गोपालगंज (बिहार)। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।2
- क्या आपके बच्चों को भी हैं games खेलने की लत? तो इस खबर को सुन लीजिए और सावधान हो जाइए!1
- बैकुठवां में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल नौतन (पश्चिम चंपारण): केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बैकुठवां स्थित हरदिया कोठी में गुरुवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशासन आपके द्वार: अंतिम पंक्ति तक विकास का संकल्प: बैकुठवां पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सात निश्चय पार्ट-3, राजस्व विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा लोहिया स्वच्छता अभियान सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के बीच ई-रिक्शा, बैटरी रिक्शा एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जीविका समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद—जूट की चटाई, मोमबत्ती, सनपापड़ी आदि—का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की। आंगनबाड़ी विभाग के स्टॉल पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दही खिलाकर पोषण अभियान का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जांच शिविर में कुल 285 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 67 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा 105 लोगों की शुगर जांच की गई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बीसीएलआर, अंचलाधिकारी, सीएचसी प्रभारी, बीपीआरओ, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- कराची के ओल्ड सोल्जर बाजार में गुरुवार सुबह गैस रिसाव के कारण भीषण धमाका हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। #Pakistan1
- पैकौली ग्राम सभा में हो रहे SPL दुक्की क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।1
- नौतन प्रखंड के पूर्वी पंचायत खैरा टोला में बरसों की मेहनत और संघर्ष के बाद बनी मोहम्मद मस्जिद में पहली बार इफ्तार की दावत का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर पूरे मोहल्ले और आसपास के लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। मस्जिद की तामीर के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयास था। खैरा टोला के लाल मोहम्मद मियां ने मस्जिद की जमीन दान की और गांव के युवा, बुजुर्ग, और महिलाओं ने मिलकर इस पवित्र स्थल के निर्माण में योगदान दिया। खास बात यह रही कि पहली बार इफ्तार का आयोजन सतपुर के माज अहमद ने अपने बेटे माजिन मज और पूरे परिवार के साथ किया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। मस्जिद के निर्माण और इफ्तार की सफलता में माज अहमद, असद सिद्दीकी, मोहम्मद नियाज, अशरफ, जिला पार्षद असद राजा, प्रखंड उप प्रमुख अफसर हुसैन, समाजसेवी रजी अहमद, मोहम्मद अली, जफर महताब आलम, मोइन अहमद और कई अन्य लोगों ने सहयोग और मदद की। उनके समर्पण और प्रयासों के चलते खैरा टोला में मुसलमान समुदाय के लिए यह मस्जिद अब सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक सामूहिक खुशियों और सहयोग की मिसाल बन गई है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इस इफ्तार ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया। पहली बार मस्जिद में आयोजित इफ्तार में सभी ने मिलकर खिचड़ी, फल और पेय पदार्थ का आनंद लिया और एक-दूसरे को रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं। इस इफ्तार और मस्जिद के निर्माण से खैरा टोला के मुस्लिम समुदाय में अपार खुशी और संतोष देखा गया। यह आयोजन साबित करता है कि अगर समुदाय मिलकर मेहनत और सहयोग करे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य में भी इस मस्जिद में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, और यह खैरा टोला के लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।1