logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपये की 1.51 क्विंटल गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार* बारासगवर पुलिस ने ट्रक और डिजायर कार से पकड़ी खेप, ओडिशा से उत्तराखंड भेजी जा रही थी गांजा की बड़ी खेप उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना बारासगवर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये कीमत का 1 क्विंटल 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक, एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को महेशखेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक और उसके आगे चल रही डिजायर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में प्लास्टिक की चार बोरियों तथा डिजायर कार में एक बोरी में कुल 1.51 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सप्लाई किया जाना था। ट्रक में बिल्डिंग मटेरियल के साथ गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था, जबकि डिजायर कार में सवार लोग ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और गांजा की आपूर्ति उत्तराखंड में की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह (रायबरेली), विशाल दास (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड), अभिषेक यादव, राम सिंह, अरविंद यादव और विशाल (उन्नाव) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बारासगवर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में 1 क्विंटल 51 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक (UP 90 T 6281), एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बारासगवर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

11 hrs ago
user_Thakur Amit Partap Singh
Thakur Amit Partap Singh
Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
8719351e-f19c-4d87-b5c3-ed1a1fb74e3e

*उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपये की 1.51 क्विंटल गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार* बारासगवर पुलिस ने ट्रक और डिजायर कार से पकड़ी खेप, ओडिशा से उत्तराखंड भेजी जा रही थी गांजा की बड़ी खेप उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना बारासगवर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये कीमत का 1 क्विंटल 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक, एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को महेशखेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक और उसके आगे चल रही डिजायर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में प्लास्टिक की चार बोरियों तथा डिजायर कार में एक बोरी में कुल 1.51 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सप्लाई किया जाना था। ट्रक में

310f9b95-346f-41ec-ace4-b30bec668418

बिल्डिंग मटेरियल के साथ गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था, जबकि डिजायर कार में सवार लोग ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और गांजा की आपूर्ति उत्तराखंड में की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह (रायबरेली), विशाल दास (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड), अभिषेक यादव, राम सिंह, अरविंद यादव और विशाल (उन्नाव) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बारासगवर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में 1 क्विंटल 51 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक (UP 90 T 6281), एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बारासगवर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव में फर्जी पत्रकार टहल रहे हैं उन लोगों के ऊपर कारवाई कैसे होगी और कब होगी लखनऊ में अति उत्तम
    1
    उन्नाव में फर्जी पत्रकार टहल रहे हैं उन लोगों के ऊपर कारवाई कैसे होगी और कब होगी लखनऊ में अति उत्तम
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली : संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन साधु की वेशभूषा में परिसर में बैठे पप्पू यादव दिल्ली : संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन साधु की वेशभूषा में परिसर में बैठे पप्पू यादव राम धन गबन मामले में किया विरोध प्रदर्शन दान पेटी लेकर भागते हुए भी दिखे पप्पू यादव विपक्षी सांसद दान पेटी में दान करते भी दिखे राम धन गबन पर विपक्ष तंज कसते हुए दिखा
    1
    दिल्ली : संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन

साधु की वेशभूषा में परिसर में बैठे पप्पू यादव
दिल्ली : संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन
साधु की वेशभूषा में परिसर में बैठे पप्पू यादव
राम धन गबन मामले में किया विरोध प्रदर्शन
दान पेटी लेकर भागते हुए भी दिखे पप्पू यादव
विपक्षी सांसद दान पेटी में दान करते भी दिखे
राम धन गबन पर विपक्ष तंज कसते हुए दिखा
    user_लाला यादव न्यूज़ रिपोर्टर
    लाला यादव न्यूज़ रिपोर्टर
    Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Write capital letters......,............ 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠 Write capital letters 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
    1
    Write capital letters......,............ 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
Write capital letters 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 20 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा कानपुर नगर, 31 जुलाई। श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय (कानून एवं व्यवस्था) के विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में थाना सजेती पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अंशू सचान को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 30.07.2026 को थाना सजेती पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना मिली कि इनामिया अभियुक्त अंशू सचान थाना क्षेत्र बर्रा के बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर टीम ने बर्रा बाईपास पर दबिश दी और अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग कर नियमानुसार हिरासत में लिया। अभियुक्त पर पहले से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई महीनों से फरार चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियुक्त का विवरण · नाम: अंशू सचान उर्फ अंशुमन सचान उर्फ पण्डित · पिता: सुनील कुमार सचान · निवासी: बिलगवां, थाना सजेती, कानपुर नगर · उम्र: लगभग 31 वर्ष बरामदगी का विवरण अभियुक्त की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया गया: 1. नकदी: कुल लगभग 1 लाख रुपये 2. मोबाइल: 5 अदद मोबाइल फोन 3. असलहा: 01 देशी तमंचा, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा व खोखा कारतूस 4. सोने के आभूषण: 01 चैन पीली धातु, 01 अंगठी, 01 जोड़ी कान के झाले 5. चांदी के आभूषण (लगभग 300 ग्राम, कीमत लगभग 70 हजार रुपये): · 01 पायल सफेद धातु · 06 सिक्के सफेद धातु · 04 बिछवा सफेद धातु · 04 पायल सफेद धातु · 01 जोड़ी कंगन (बच्चे के) सफेद धातु · 02 जोड़ी बिछवा सफेद धातु · 01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु 6. अन्य: 01 चम्मच व अन्य सामान अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानपुर, फतेहपुर और इटावा समेत विभिन्न जिलों के कई थानों में चोरी के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त वेब सीरीज देखकर चोरी करना और पुलिस से बचने के तरीके सीखता था। विधिक कार्यवाही गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार थाना हाजिर किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अभियुक्त के अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी है।
    4
    20 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा
कानपुर नगर, 31 जुलाई। श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय (कानून एवं व्यवस्था) के विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में थाना सजेती पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अंशू सचान को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 30.07.2026 को थाना सजेती पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना मिली कि इनामिया अभियुक्त अंशू सचान थाना क्षेत्र बर्रा के बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर टीम ने बर्रा बाईपास पर दबिश दी और अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग कर नियमानुसार हिरासत में लिया। अभियुक्त पर पहले से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई महीनों से फरार चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अभियुक्त का विवरण
· नाम: अंशू सचान उर्फ अंशुमन सचान उर्फ पण्डित
· पिता: सुनील कुमार सचान
· निवासी: बिलगवां, थाना सजेती, कानपुर नगर
· उम्र: लगभग 31 वर्ष
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:
1. नकदी: कुल लगभग 1 लाख रुपये
2. मोबाइल: 5 अदद मोबाइल फोन
3. असलहा: 01 देशी तमंचा, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा व खोखा कारतूस
4. सोने के आभूषण: 01 चैन पीली धातु, 01 अंगठी, 01 जोड़ी कान के झाले
5. चांदी के आभूषण (लगभग 300 ग्राम, कीमत लगभग 70 हजार रुपये):
· 01 पायल सफेद धातु
· 06 सिक्के सफेद धातु
· 04 बिछवा सफेद धातु
· 04 पायल सफेद धातु
· 01 जोड़ी कंगन (बच्चे के) सफेद धातु
· 02 जोड़ी बिछवा सफेद धातु
· 01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु
6. अन्य: 01 चम्मच व अन्य सामान
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानपुर, फतेहपुर और इटावा समेत विभिन्न जिलों के कई थानों में चोरी के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त वेब सीरीज देखकर चोरी करना और पुलिस से बचने के तरीके सीखता था।
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार थाना हाजिर किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अभियुक्त के अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी है।
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत का आयोजन किया जाएगा कानपुर में श्री अग्रसेन सेवा समिति जया किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत का आयोजन आगामी 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी (सी.एस.ऐ. ग्राउंड) आयोजित किया जाएगा। श्री अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि हम लोगों को बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है, की कानपुर में प्रथम बार जया किशोरी के द्वारा भागवत कथा का आयोजन हमारी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को हमारे समाज के सभी अग्रवाल बंधु एकजुट होकर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे । श्रीमद् भागवत अपने आप में एक वृहद आयोजन है, इस आयोजन निमित प्रथम बैठक महफिल रेस्टोरेंट में आहूत की गई । इस बैठक में एक प्रबंध समिति चयनित की गई जो इस प्रकार है बाइट कमल किशोर कार्यक्रम आयोजक अकित अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य
    3
    श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत का आयोजन  किया जाएगा
कानपुर में श्री अग्रसेन सेवा समिति जया किशोरी  के द्वारा श्रीमद् भागवत का आयोजन आगामी 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी (सी.एस.ऐ. ग्राउंड) आयोजित किया जाएगा। श्री अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि हम लोगों को बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है, की कानपुर  में प्रथम बार जया किशोरी  के द्वारा भागवत कथा का आयोजन हमारी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को हमारे समाज के सभी अग्रवाल बंधु एकजुट होकर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे । श्रीमद् भागवत अपने आप में एक वृहद आयोजन है, इस आयोजन निमित प्रथम बैठक  महफिल रेस्टोरेंट में आहूत की गई । इस बैठक में एक प्रबंध समिति चयनित की गई जो इस प्रकार है 
बाइट 
कमल किशोर कार्यक्रम आयोजक
अकित अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "राम मंदिर चंदा चोरी शॉर्ट नाटक" दिल्ली: विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    1
    "राम मंदिर चंदा चोरी शॉर्ट नाटक"
दिल्ली: विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान शॉर्ट प्ले किया।
सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    user_Real Update
    Real Update
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.