Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा ब्रेकिंग न्यूज
Times Update
मथुरा ब्रेकिंग न्यूज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ड्राइवर या यमराज! मुरादाबाद में एक बेकाबू कार पटरी को ओर दौड़ गई. सड़क किनारे खड़े 9 राहगीरो को रौंद डाला. घायलों में 2 बाइक सवार भी शामिल थे. पुलिस ने कार सवार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- कुशीनगर। जनपद के मॉडल ब्लॉक विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरगोड़ा में विकास और सफाई व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हालात ऐसे बन गए हैं कि अब ग्रामीणों को खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के लिए समस्याएं सुनना मानो फितरत में ही नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो सफाई व्यवस्था सुधरी और न ही जिम्मेदार कर्मियों पर कोई कार्रवाई हुई। ऐसे में मजबूर होकर गांव के लोगों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण खुद नालियों की सफाई कर रहे हैं। इसको लेकर लोग प्रशासन और सफाई व्यवस्था पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब उन्हें खुद ही सफाई करनी है तो फिर सफाई कर्मचारियों को वेतन देने का क्या औचित्य है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर से अपील की है कि वे मामले का संज्ञान लें और गांव की स्थिति का जायजा लेकर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल, चिरगोड़ा गांव की यह तस्वीर विकास के दावों पर एक बड़ा सवाल बनकर सामने आई है।1
- कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र स्थित श्री कैलाश शाही स्मारक इंटर कॉलेज, बरवा बाबू में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह का संचार दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं समूह गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने सभी का मन मोह लिया, और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक आस्था के महापर्व छठ पर आधारित भव्य झांकी रही। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा और मधुर गीत-संगीत के साथ छठ पर्व की जीवंत प्रस्तुति दी। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा, घाट का दृश्य और श्रद्धा-भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी की सजीवता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने पूरे पंडाल को तालियों से गुंजायमान कर दिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। साथ ही मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में पिंकी राय ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को उनके अंक प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार शाही उर्फ राजन शाही, मैनेजिंग डायरेक्टर रूद्र शाही, प्रधानाचार्य व्यास कुमार गौड़ एवं उप प्रधानाचार्य दीनदयाल विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपराइच आनंद शाही, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, पार्षद शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार ओझा ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- Breaking-कुशीनगर -- - जमीन के विवाद को लेकर तीसरी बार मोबाईल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति - न्यायलय में चल रहे विवाद को सुलझाने के बजाय बार-बार टावर पर चढ़ रहा पीड़ित - अपने पक्ष में ऑर्डर करवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा हरेन्द्र रॉय - सुचना पर एसडीएम व पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर मनाने में जुटे - उपजिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा - काफी देर मान-मनौवल के बाद मोबाईल टावर से निचे उतरा पीड़ित हरेन्द्र राय - तमकुहीराज तहसील एवं पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ में चल रहा है जमीनी विवाद ।3
- पड़रौना कोतवाली में व्यापारियों के साथ हुई एक अहम बैठक। कुशीनगर पड़रौना कोतवाली में थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों की एक अहम बैठक की गई। आपको बता दें कि व्यापारियों के साथ हुए इस बैठक के दौरान जनपद भर के विभिन्न व्यापारियों व व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियो ने व्यापारिक समस्याओं को दूर करने व व्यापारियो को प्रशासनिक मदद करने की बात कही गई। व्यापारियों ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी को शहर में प्रत्येक पल मौजूद रखने की मांग की गई ताकि कोई बड़ी घटना कारित न हो पाए।इस दौरान थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने आश्वस्त करते हुए बताया कि अगर व्यापारियों को कोई दिक्कत हो तो उन्हें प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों व प्रशासन के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान होता रहे और प्रत्येक व्यापारी अपने अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जो एक दुकान के अंदर और एक बाहर की तरफ लगी हो।इस दौरान लालबाबू गुप्ता सचिन चौरसिया, दीप नारायण अग्रवाल, लालबाबू , मनोज मोदनवाल, संतोष जायसवाल, इत्यादि मौजूद रहे।1
- - कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर दिखा स्थानीय दुकानदारों का गुंडागर्दी - स्थानीय दुकानदारों ने पर्यटकों को जमकर किया पिटाई - दबंग दुकानदारों ने लाठी डंडे तथा लोहे के राड से किया पिटाई - आधा दर्जन महिला व पुरुष दुकानदारों ने घटना को दिया अंजाम - पिटाई में एक पर्यटक का टूटा पैर कई अन्य पर्यटक हुए घायल - मौके पर पहुंची पुलिस 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले की जाँच में जुटी - कसया थाना के बुद्ध महा परिनिर्वाण अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर की घटना ।1
- मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़ आज की1