रीवा जोन का गौरव बना सिंगरौली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का डंका प्रश्नमंच और सेमिनार में प्रथम, गणित एवं पर्यावरण मॉडल में भी जिले का शानदार प्रदर्शन सिंगरौली - शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों की सूची में गिने जाने वाले सिंगरौली ने राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर इस धारणा को करारा जवाब दिया है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित संदीपनी विद्यालय, साईखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सिंगरौली के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और प्रभावी संचार कौशल का लोहा मनवाया।प्रदेश के सभी जिलों से चयनित सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच सिंगरौली के विद्यार्थियों ने प्रश्नमंच में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा गणित एवं पर्यावरण आधारित मॉडल प्रतियोगिताओं में भी जिले के विद्यार्थियों के मॉडलों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ सिंगरौली ने रीवा संभाग का गौरव बढ़ाया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सिंगरौली द्वारा जिले में विद्यार्थियों के चयन के लिए सघन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सात विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तर पर जिले के दल का मार्गदर्शन सुश्री राजश्री नायक- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितरवई कला, शरद पाण्डेय-शासकीय हाई स्कूल शाहपुर और भंवर सिंह- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगियानी ने किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कई महीनों तक वैज्ञानिक सिद्धांतों, गणितीय अवधारणाओं और पर्यावरणीय विषयों पर विशेष तैयारी कराई। सिंगरौली की इस सफलता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितरवई कला के विद्यार्थियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गणित विषय में छात्र सुमित तिवारी ने अपने तार्किक मॉडल और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सामाजिक विज्ञान में छात्रा निकिता तिवारी ने विषय पर गहन अध्ययन और अपनी प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल शाहपुर के छात्र नंदजी साकेत ने वाई-फाई एनर्जी ट्रांसफर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह साबित किया कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद प्रतिभा और सही मार्गदर्शन के दम पर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें ‘बाल वैज्ञानिक’ की संज्ञा दी और कहा कि यही बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर और नीति निर्माता बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ नजर आया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सिंगरौली के विद्यार्थियों के लिए अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। जिले के शिक्षा विभाग और विद्यालयों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। .........

- फायर ब्रिगेड से विधायक की गाड़ी धोने का वीडियो वायरल, विधायक ने मीडिया से चर्चा कर दी जानकारी1
- मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव1
- देखिए अमिलिया से हनुमना जाने वाले पहाड़ की स्थिति 👊👊👊👊 सजमानी पहाड़ दास गया है👊1
- ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।1
- ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 26.08.2026* *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment1
- सिंगरौली: जमीन की रजिस्ट्री के विवाद में दामाद ने की सास की हत्या। बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, गमछे से गला घोंटकर वारदात को दिया अंजाम सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमीन अपने नाम रजिस्ट्री नहीं किए जाने से नाराज आरोपी ने अपनी सास की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया है।1