प्रधान मंत्री शौचालय होने बावजूद गांव बेलाहा के ग्रामीणों द्वारा बिच सडक मे, दूसरे के खेतो मे अनाज के ऊपर, पेड़ो के निचे लैट्रिन कर देते है. जब सरकार ने इन्हे पी एम शौचालय योजना के अंतर्गत मुफ्त शौचालय निर्माण की धन्यवाद राशि प्रदान कर दी है तो लोग अपने निजी शौचालय के बजाय सार्वजनिक या किसी दूसरे की जमीन पर क्यों लैट्रिन कर देते है. जब भी ग्राम प्रधान के चुनाव मे कोई नया प्रधान चुना जाता है तो सबसे पहले वह पी एम आवास और शौचालय मुहैया करने के लिए ग्रामीणों की अच्छी खासी लिस्ट तैयार करता है. यह भी नहीं देख जाता की किसी ग्रामीण को आलरेडी इस योजना का लाभ प्राप्त है. बस लिस्ट मे नाम दर्ज कर स्वीकृति के लिए उच्चधिकारियो के पास भेज दिया जाता है. घर किसी लाभार्थी को दुबारा इन योजनाओं की धनराशि स्वीकृत हो जाती है तो उसे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव और वीडियो आपस मे बाँट लेते है. ऐसे बहुत से मामले इस गांव मे देखने को मिल जाएंगे. मेरा नाम राज कुमार निषाद है चार पांच साल पहले मैंने स्वयं पी M वास के लिए आवेदन किया था. इसके बाद चौपाल कार्यक्रम के दौरान मेरा नाम शासन के कर्मचारियों द्वारा लिस्ट मे नाम दर्ज किया गया. पता चला की पैसा स्वीकृत हो गया है. परन्तु आज तक मुझे ना तो पैसा दिया गया ना आवास बनवाया गया. जब की पैसा ग्राम प्रधान के एक नजदीकी रिस्तेदार जो की मेरा नामराशि था उसे देदिया गया. जाने कब दूर होंगी इस देश से भ्रष्टाचारी.?
प्रधान मंत्री शौचालय होने बावजूद गांव बेलाहा के ग्रामीणों द्वारा बिच सडक मे, दूसरे के खेतो मे अनाज के ऊपर, पेड़ो के निचे लैट्रिन कर देते है. जब सरकार ने इन्हे पी एम शौचालय योजना के अंतर्गत मुफ्त शौचालय निर्माण की धन्यवाद राशि प्रदान कर दी है तो लोग अपने निजी शौचालय के बजाय सार्वजनिक या किसी दूसरे की जमीन पर क्यों लैट्रिन कर देते है. जब भी ग्राम प्रधान के चुनाव मे कोई नया प्रधान चुना जाता है तो सबसे पहले वह पी एम आवास और शौचालय मुहैया करने के लिए ग्रामीणों की अच्छी खासी लिस्ट तैयार करता है. यह भी नहीं देख जाता की किसी ग्रामीण को आलरेडी इस योजना का लाभ प्राप्त है. बस लिस्ट मे नाम दर्ज कर स्वीकृति के लिए उच्चधिकारियो के पास भेज दिया जाता है. घर किसी लाभार्थी को दुबारा इन योजनाओं की धनराशि स्वीकृत हो जाती है तो उसे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव और वीडियो आपस मे बाँट लेते है. ऐसे बहुत से मामले इस गांव मे देखने को मिल जाएंगे. मेरा नाम राज कुमार निषाद है चार पांच साल पहले मैंने स्वयं पी M वास के लिए आवेदन किया था. इसके बाद चौपाल कार्यक्रम के दौरान मेरा नाम शासन के कर्मचारियों द्वारा लिस्ट मे नाम दर्ज किया गया. पता चला की पैसा स्वीकृत हो गया है. परन्तु आज तक मुझे ना तो पैसा दिया गया ना आवास बनवाया गया. जब की पैसा ग्राम प्रधान के एक नजदीकी रिस्तेदार जो की मेरा नामराशि था उसे देदिया गया. जाने कब दूर होंगी इस देश से भ्रष्टाचारी.?
- "Sc St Act में मुकदमा करा दूंगा, तुमको भी, DM साहब को भी, मेरे लिए चुटकी भर का काम है।" खुलेआम ये चंद्रशेखर रावण Sc St Act में मुकदमा कराने की धमकी दे रहा है एक पुलिस अधिकारी को, जिलाधिकारी को, न सरकार इसपर कोई एक्शन लेती है और न ही अदालत। ये कैसा देश हो गया है, जहां चेहरा देखकर करवाई कि जा रही है। आप सभी बताएं कि अब इनको आरक्षण की क्या जरूरत है जबकि ये आरक्षण का दुरुपयोग ही कर रहे हैं, और जब ये कर सकते है तो आम आदमी तो रोज करेगा। यही कारण है आरक्षण में सुधार होना बहुत जरूरी है। #viralshorts #facebookvideo #reservation #आरक्षण #facebookpost #facebookreels #Jantar Mantar #post #viralreelsシ #reelsviral #viralreelschallenge1
- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा का उपहार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य...अनिल राजभर मंत्री अनिल राजभर ने महिलाओं को साड़ी भेंट कर किया सम्मानित ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ...प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा" योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में माता-बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर ,अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, विधायकगण संजय कुमार गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी, नीतू कनौजिया एवं ज्योति केशरवानी सहित अन्य गणमान्यजन तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रम और सेवायोजन मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा" योजना का शुभारंभ कर 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें देशभर में जहां-जहां तक जाती हैं, वहां तक महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।श्रम और सेवायोजन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सरकार ने माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष उपहार दिया है। 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक तीन दिनों के लिए महिलाएं अपने सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ी होकर परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जैसे महापुरुषों द्वारा बताए गए समानता, सम्मान एवं सामाजिक उत्थान के मार्ग पर चलते हुए सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने जा रही है।सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के साथ देश में गरीबी उन्मूलन एवं प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा।1
- यह वाकई एक बड़ी सौभाग्य की बात है कि वहाँ इस्लाम के प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन का त्योहार इतने जोश-खरोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी मेहमानों का दिल से इस्तकबाल (स्वागत) करना और उनके बीच खुशियाँ बाँटना असली इस्लामी भाईचारे की मिसाल है। नवाब भाई साजिद भाई और हैदर भाई का विशेष तौर पर जिक्र करना दिल को भा गया। उनकी तरफ से लोगों के बीच (शायद खाने या चीज़ों) का वितरण करना उनके बड़े दिल और सेवा भावना को दर्शाता है। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। हम भी दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सभी की इस नेक कोशिश को कुबूल फरमाए, आपकी जिंदगी में बरकत डाले और आप सभी को हमेशा इसी तरह खुशियाँ बाँटने का मौका दे। मिलादुन्नबी की तमाम मुबारकबाद आपको और आपके पूरे परिवार व बहराम नगर के सभी रहने वालों को! 🕌🌹 यह वाकई एक बड़ी सौभाग्य की बात है कि वहाँ इस्लाम के प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन का त्योहार इतने जोश-खरोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी मेहमानों का दिल से इस्तकबाल (स्वागत) करना और उनके बीच खुशियाँ बाँटना असली इस्लामी भाईचारे की मिसाल है। नवाब भाई साजिद भाई और हैदर भाई का विशेष तौर पर जिक्र करना दिल को भा गया। उनकी तरफ से लोगों के बीच (शायद खाने या चीज़ों) का वितरण करना उनके बड़े दिल और सेवा भावना को दर्शाता है। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। हम भी दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सभी की इस नेक कोशिश को कुबूल फरमाए, आपकी जिंदगी में बरकत डाले और आप सभी को हमेशा इसी तरह खुशियाँ बाँटने का मौका दे। मिलादुन्नबी की तमाम मुबारकबाद आपको और आपके पूरे परिवार व बहराम नगर के सभी रहने वालों को! 🕌🌹2
- *प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस* *चित्रकूट पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, जनपदवासियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति कर रही जागरूक* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस द्वारा प्रत्येक बुधवार को लगातार व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। चित्रकूट पुलिस द्वारा आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर अपराध से बचने हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, पिन, CVV एवं OTP किसी भी स्थिति में साझा न करें। एटीएम का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज एवं लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहें। पुलिस अथवा कोई सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर पूछताछ के नाम पर आपको घर में कैद रहने या पैसे भेजने के लिए बाध्य नहीं करता। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, बैंक संबंधी जानकारी आदि किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन, ई-मेल, SMS, फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें। बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, दीपावली ऑफर, KBC अथवा अन्य लुभावने ऑफर के नाम पर बैंक डिटेल या OTP मांगने वालों से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk, TeamViewer अथवा किसी अन्य रिमोट एक्सेस एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। टेलीग्राम/व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ट्रेडिंग, गेमिंग अथवा निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले लिंक एवं APK फाइलों से सावधान रहें। अनजान लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें। कम समय में पैसा दोगुना करने, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अत्यधिक रिटर्न दिलाने अथवा घर बैठे अधिक कमाई कराने वाली संदिग्ध योजनाओं के लालच में न आएं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), ब्लॉग, चैट रूम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, घर का पता, फोन नंबर, जन्मतिथि एवं वर्तमान लोकेशन सार्वजनिक रूप से साझा न करें। पुलिस/साइबर अधिकारी बनकर यदि कोई व्यक्ति फोन कर आपके बच्चे के विरुद्ध बलात्कार, अपहरण आदि का मामला बताकर अथवा आपके द्वारा अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं आधिकारिक एप का ही प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से प्राप्त वीडियो कॉल, फोटो एवं लिंक को स्वीकार/ओपन करने में सावधानी बरतें। अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं जहां संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का प्रयोग करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, साइबर ठगी या किसी अन्य प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत पर भी दर्ज की जा सकती है। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है। चित्रकूट पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें।1
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा कौशाम्बी। प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से योजना की शुरुआत की। कौशाम्बी के उदयन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।1
- कौशांबी...दिनांक 26.08.2026 को सुबह थाना सराय अकिल पर सूचना प्राप्त हुई कि कोटिया गांव की एक महिला की कुएं में गिर कर मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फायर ब्रिगेड की सहायता से कुएं से बाहर निकाला गया। मृतिका की पहचान राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय राम लखन पाल उम्र 70 वर्ष निवासी कोटिया के रूप में हुई है। पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने दी जानकारी।1
- #कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा में बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी । #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia #कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा में बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी । #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia1
- कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समदा के पास बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप । कौशाम्बी एवं अपने आसपास के जनपदों की खबरों को पाने के लिए हमारे साथ जुड़े अभी सब्सक्राइब करें इंडियन नेशनल न्यूज़ चैनल को । किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 81880709941