Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंडा हार पहुंचे राजू यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी मैनपुरी
राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)
अंडा हार पहुंचे राजू यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी मैनपुरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- Post by Devendra Kumar4
- 🚨 सैफई हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया! 🚨 उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान सैफई मेडिकल कॉलेज (UPUMS, सैफई) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। क्या मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है? क्या जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई? 👉 हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 👉 मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। 📢 इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचे। #NewsUpdate #SaifaiHospital #UPHealth #MedicalNegligence #जनहित #HealthcareCrisis1
- मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव में मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर दबंगों का कहर देखने को मिला। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने अपने काम के पैसे मांगे, तो दबंगों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे जलती आग में फेंक दिया।दबंगों पर युवक से ₹20 हजार छीनने का भी आरोप है।पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट की गई और छेड़छाड़ का प्रयास किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।1
- मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र सदर के विवेक तोमर पुत्र वीरेंद्र तोमर निवासी कटरा मैनपुरी ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी जमीन शहर के बाईपास स्टेडियम के सामने वस्ती मे है और वहां कई लोगों के प्लाट भी हैं जिस पर पूरन यादव सिंह संतोष यादव अभिषेक आदि लोग उनकी जमीन पर मिट्टी डालकर निर्माण कर रहे हैं जिसकी शिकायत थाना कोतवाली में की गई लेकिन पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब पीड़ित rअपने सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहा है पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जिनका बहुत बड़ा अपराधिक इतिहास भी है लेकिन गुंडागर्दी के बल पर यह लोग हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिलाधिकारी से पीड़ित विवेक तोमर ने कब्जा मुक्त कराने की मांग की है जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं क्या कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं पीड़ित व उनके सहयोगी देखिए रिपोर्ट4
- एलाऊ। विकासखंड जागीर कार्यालय पर मंगलवार दोपहर पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा को दिया गया। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनका मानदेय प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक नियमित रूप से दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनवरी 2026 तक का बकाया मानदेय एक सप्ताह के भीतर नहीं दिया गया, तो सभी पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। पंचायत सहायकों ने कहा कि बकाया भुगतान न होने की स्थिति में वे पंचायत घर में बैठकर ही कार्य करेंगे तथा फैमिली आईडी के लिए डोर-टू-डोर कार्य नहीं करेंगे। साथ ही पंचायत घरों को विकासखंड के निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से खोलने की मांग की गई। ज्ञापन में पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, अलमारी आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महिला पंचायत सहायकों के लिए अलग महिला शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने और विभागीय कार्य के दौरान होने वाले स्टेशनरी खर्च का भुगतान या स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग की गई। पंचायत सहायकों ने स्पष्ट किया कि वे पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य नहीं करेंगे। यदि अन्य विभागों के कार्य कराए जाते हैं तो उसके लिए अलग से भत्ता या अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इस दौरान मनीषा सिंह, काजल यादव, कुसुमावेश, राघवेंद्र यादव, आशुतोष, कुमकुम, गौतम सिंह, नंदिनी, दीक्षा शाक्य, संध्या कुमार सहित दर्जनों पंचायत सहायक मौजूद रहे।1
- जसवंतनगर: एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक शपथ समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। मंगलवार दोपहर को आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्टाफ और प्रशिक्षणरत नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे एएमआर जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने दवा की निर्धारित पूरी खुराक का पालन करने, बची या एक्सपायरी दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करने तथा स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी वचन दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि एएमआर एक उभरती हुई वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक हुसैन और उदयवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।1