logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चुनाव तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूरा करें—एसडीएम दिव्यांश सिंह सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्र प्रकोष्ठ, रूट चार्ट चैक पोस्ट एवं सेक्टर/जोन संधारण प्रकोष्ठ तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के चयन एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परिवहन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्य है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसीईओ धन दान देथा सहित संबंधित प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
1 day ago

चुनाव तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूरा करें—एसडीएम दिव्यांश सिंह सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्र प्रकोष्ठ, रूट चार्ट चैक पोस्ट एवं सेक्टर/जोन संधारण प्रकोष्ठ तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के चयन एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ

c4c48304-aa05-4cfe-a558-57a2b6ab52de

के सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित

03ada97b-f30f-418a-aa38-85378d139510

की जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परिवहन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं

5cc67eb0-9bd6-49db-bdae-26910c336a86

प्राथमिकता वाला कार्य है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसीईओ धन दान देथा सहित संबंधित प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 12 अगस्त को भरेगा हरियाली अमावस्या का कल्पवृक्ष मेला, प्रशासन ने ki तैयारियां पूर्ण..... हरियाली अमावस्या के दिन मांगलियावास गांव में स्थित प्रसिद्ध कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा। मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष भक्तों की मनोकामना पूरी करता है। हरियाली अमावस्या पर यहां राजस्थान सहित गुजरात, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग पेड़ पर मन्नत का धागा बांधते हैं, नारियल चढ़ाते हैं और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले में झूले, दुकानें और लोक संस्कृति के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
    1
    12 अगस्त को भरेगा हरियाली अमावस्या का कल्पवृक्ष मेला, प्रशासन ने ki तैयारियां पूर्ण.....

हरियाली अमावस्या के दिन मांगलियावास गांव में स्थित प्रसिद्ध कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा।
मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष भक्तों की मनोकामना पूरी करता है। हरियाली अमावस्या पर यहां राजस्थान सहित गुजरात, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग पेड़ पर मन्नत का धागा बांधते हैं, नारियल चढ़ाते हैं और  परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले में झूले, दुकानें और लोक संस्कृति के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    43 min ago
  • हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला मांगलियावास...हरियाली अमावस्या पर मांगलियावास स्थित मनोकामना पूर्ण कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला सोमवार से शुरू हो गया। मुख्य मेला बुधवार को भरेगा। ग्राम पंचायत ने मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप सरपंच शंकर लाल पुनिया, ग्राम सेवक रमेश चौधरी, वार्ड पंच शंकर लाल चिड़ीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, समाजसेवी छोटू लाल जाखड़ और रामदेव पुनिया मौजूद रहे। बैठक में जल, बिजली, लाइट, साफ-सफाई और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाएं तय की गईं। दुकानदारों के लिए दुकानें चिन्हित कर आवंटित कर दी गई हैं। सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को 150 अतिरिक्त पुलिस जवानों की मांग का पत्र भेजा गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस स्टैंड के पास टेकरी पर कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए मेला कमेटी के सदस्य तैनात रहेंगे। बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अजमेर और ब्यावर रोडवेज डिपो से विशेष बसें चलाने तथा अजमेर-ब्यावर शटल में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई है। मांगलियावास कल्पवृक्ष मेला ग्राउंड में गहमागहमी, लग गए झूले-सज गई दुकानें* हरियाली अमावस्या पर बुधवार को भरने वाले मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले से दो दिन पहले ही मेला ग्राउंड में रौनक बढ़ गई है। मेले से पूर्व ही झूले सक्रिय हो गए हैं और खिलौनों, श्रृंगार और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। रविवार से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मेला ग्राउंड में शुरू हो गया। श्रद्धालु झूलों और चक्रियों का आनंद ले रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे झूलों पर झूमते नजर आए तो महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं। व्यापारियों ने खिलौनों, चूड़ियों, श्रृंगार सामग्री, कपड़े और मिठाई की दुकानें सजा ली हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत और मेला कमेटी द्वारा सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। बुधवार को मुख्य मेले के दिन श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र कल्पवृक्षों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रदेश में मेलों की शुरुआत प्रदेश में मेलों का सिलसिला कल्पवृक्ष मेले से शुरू होकर पुष्कर मेले तक चलेगा। मांगलियावास से शुरुआत और पुष्कर पर समापन होता है। फोटो कैप्शन: _मांगलियावास। कल्पवृक्ष मेले लगे झूले में मिठाइयों की दुकान
    1
    हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला

हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला
मांगलियावास...हरियाली अमावस्या पर मांगलियावास स्थित मनोकामना पूर्ण कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला सोमवार से शुरू हो गया। मुख्य मेला बुधवार को भरेगा। ग्राम पंचायत ने मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप सरपंच शंकर लाल पुनिया, ग्राम सेवक रमेश चौधरी, वार्ड पंच शंकर लाल चिड़ीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, समाजसेवी छोटू लाल जाखड़ और रामदेव पुनिया मौजूद रहे। बैठक में जल, बिजली, लाइट, साफ-सफाई और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाएं तय की गईं। दुकानदारों के लिए दुकानें चिन्हित कर आवंटित कर दी गई हैं।
सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को 150 अतिरिक्त पुलिस जवानों की मांग का पत्र भेजा गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस स्टैंड के पास टेकरी पर कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए मेला कमेटी के सदस्य तैनात रहेंगे।
बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अजमेर और ब्यावर रोडवेज डिपो से विशेष बसें चलाने तथा अजमेर-ब्यावर शटल में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई है।
मांगलियावास कल्पवृक्ष मेला ग्राउंड में गहमागहमी, लग गए झूले-सज गई दुकानें*
हरियाली अमावस्या पर बुधवार को भरने वाले मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले से दो दिन पहले ही मेला ग्राउंड में रौनक बढ़ गई है। मेले से पूर्व ही झूले सक्रिय हो गए हैं और खिलौनों, श्रृंगार और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। रविवार से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मेला ग्राउंड में शुरू हो गया। श्रद्धालु झूलों और चक्रियों का आनंद ले रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे झूलों पर झूमते नजर आए तो महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं। व्यापारियों ने खिलौनों, चूड़ियों, श्रृंगार सामग्री, कपड़े और मिठाई की दुकानें सजा ली हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत और मेला कमेटी द्वारा सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। बुधवार को मुख्य मेले के दिन श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र कल्पवृक्षों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
प्रदेश में मेलों की शुरुआत
प्रदेश में मेलों का सिलसिला कल्पवृक्ष मेले से शुरू होकर पुष्कर मेले तक चलेगा। मांगलियावास से शुरुआत और पुष्कर पर समापन होता है।
फोटो कैप्शन: _मांगलियावास। कल्पवृक्ष मेले लगे झूले में मिठाइयों की दुकान
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जाटावास ग्राम पंचायत में मंगलवार को फॉलोअप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। एक ही स्थान पर 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभागवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस फॉलोअप सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित सेवा शिविरों में सामने आई समस्याओं की प्रगति की समीक्षा करना था। साथ ही, जो मामले लंबित रह गए थे, उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य था। अधिकारियों ने पुराने प्रकरणों की जानकारी ली, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पात्र मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उन्हें काफी सुविधा मिली। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन शिविर में विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क होने के कारण समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आसान हुई। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र में उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जाटावास ग्राम पंचायत में मंगलवार को फॉलोअप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। एक ही स्थान पर 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभागवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस फॉलोअप सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित सेवा शिविरों में सामने आई समस्याओं की प्रगति की समीक्षा करना था। साथ ही, जो मामले लंबित रह गए थे, उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य था। अधिकारियों ने पुराने प्रकरणों की जानकारी ली, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पात्र मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उन्हें काफी सुविधा मिली। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन शिविर में विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क होने के कारण समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आसान हुई। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र में उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
    1
    जाटावास ग्राम पंचायत में मंगलवार को फॉलोअप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। एक ही स्थान पर 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।

शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभागवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

इस फॉलोअप सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित सेवा शिविरों में सामने आई समस्याओं की प्रगति की समीक्षा करना था। साथ ही, जो मामले लंबित रह गए थे, उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य था। अधिकारियों ने पुराने प्रकरणों की जानकारी ली, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पात्र मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की।

ग्रामीणों ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उन्हें काफी सुविधा मिली। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन शिविर में विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क होने के कारण समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आसान हुई।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।

नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र में उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जाटावास ग्राम पंचायत में मंगलवार को फॉलोअप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। एक ही स्थान पर 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।
शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभागवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इस फॉलोअप सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित सेवा शिविरों में सामने आई समस्याओं की प्रगति की समीक्षा करना था। साथ ही, जो मामले लंबित रह गए थे, उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य था। अधिकारियों ने पुराने प्रकरणों की जानकारी ली, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पात्र मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की।
ग्रामीणों ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उन्हें काफी सुविधा मिली। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन शिविर में विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क होने के कारण समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आसान हुई।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।
नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र में उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Jaipur : निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय, 13 अगस्त को निकलेगी मेयर-सभापति-चेयरमैन की लॉटरी #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय, 13 अगस्त को निकलेगी मेयर-सभापति-चेयरमैन की लॉटरी
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजसमंद केलवा फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने मादा-लेपर्ड को मारी टक्कर, मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसे की आशंका, खोपड़ी की हड्डी टूटने की आशंका
    1
    राजसमंद केलवा फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने मादा-लेपर्ड को मारी टक्कर, मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसे की आशंका, खोपड़ी की हड्डी टूटने की आशंका
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.