बीच सड़क युवती से जबरदस्ती का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार नरेश ओमर पत्रकार फतेहपुर फतेहपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सनसनी फैला दी, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करता नजर आया। घटना के बाद जहां मौके पर हंगामा खड़ा हो गया, वहीं वीडियो वायरल होते ही विभिन्न हिन्दू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर युवती का बैग पकड़कर उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान युवती खुद को बचाने का प्रयास करती दिखाई दी। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया। वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी पर “लव जिहाद” का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। जांच में आरोपी की पहचान उत्तरी खेलेदार स्थित बशीर कॉम्प्लेक्स के पीछे रहने वाले अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के रूप में हुई। आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर राधा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शोषण किया। बताया जा रहा है कि जब युवती को युवक की वास्तविक पहचान का पता चला तो उसने उससे संबंध समाप्त कर लिए। इसके बाद युवक लगातार युवती पर दबाव बना रहा था और फोन न उठाने पर बीच सड़क उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में बजरंग दल के संयोजक धर्मेंद्र जनसेवक सहित अन्य संगठनों ने प्रशासन पर दबाव बनाया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बीच सड़क युवती से जबरदस्ती का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार नरेश ओमर पत्रकार फतेहपुर फतेहपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सनसनी फैला दी, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करता नजर आया। घटना के बाद जहां मौके पर हंगामा खड़ा हो गया, वहीं वीडियो वायरल होते ही विभिन्न हिन्दू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर युवती का बैग पकड़कर उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान युवती खुद को बचाने का प्रयास करती दिखाई दी। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया। वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी पर “लव जिहाद” का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई
नहीं करेगा तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। जांच में आरोपी की पहचान उत्तरी खेलेदार स्थित बशीर कॉम्प्लेक्स के पीछे रहने वाले अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के रूप में हुई। आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर राधा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शोषण किया। बताया जा रहा है कि जब युवती को युवक की वास्तविक पहचान का पता चला तो उसने उससे संबंध समाप्त कर लिए। इसके बाद युवक लगातार युवती पर दबाव बना रहा था और फोन न उठाने पर बीच सड़क उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में बजरंग दल के संयोजक धर्मेंद्र जनसेवक सहित अन्य संगठनों ने प्रशासन पर दबाव बनाया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
- फतेहपुर में डिप्टी सीएम का बड़ा बयान: पंचायत चुनाव जल्द, माफिया पर सख्त टिप्पणी फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक ने फतेहपुर दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सरकार जाते समय एआई के माध्यम से लूट जैसे मामलों पर बयान देना उनकी बेचैनी को दर्शाता है। उनके पेट में अब गुड़-गुड़ाहट हो रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार में गुंडे और माफिया हावी थे, जबकि वर्तमान सरकार में माफिया पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। बृजेश पाठक ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों पर निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संसद में महिलाओं के पक्ष में आरक्षण कानून लाया जाएगा। डिप्टी सीएम फतेहपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।1
- Post by Bablu singh Raftaar media2
- रायबरेली - बैंक आफ बड़ौदा में पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने मामले के 48 आरोपियों में से 5 आरोपीयों को किया गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल गैर जनपद के रहने वाले हैं आरोपी। आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र बनाकर किया था फ्राड। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से की गिरफ्तारी1
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha2
- खुलासा किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से पर्सनल लोन हासिल करता था। इसमें फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड और बदले हुए पतों का उपयोग किया जाता था।1
- Post by RN Vishwkarma1
- पुलिस की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल अपाहिज घायल प्रिया करती है सिलाई कढ़ाई का काम नशे की हालत में भाई ने किया अपनी छोटी बहन पर वार बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव का पूरा मामला1
- Post by RN Vishwkarma1
- रायबरेली के मिल एरिया थाना अंतर्गत भटपुरवा निवासी एक पीड़ित ने दरोगा हरजीत और दीवान इंद्रजीत पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि नाली के निर्माण का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने दबंगों का साथ दिया और महिला सहित परिवार को प्रताड़ित किया1