धरहरा चट्टी हादसे के बाद बवाल: गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; युवक की मौत से आक्रोश बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से धरहरा निवासी अजय गुप्ता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आक्रोशित भीड़ के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार सवारों को भीड़ के गुस्से से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सुरेश पांडेय समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- बलिया: नगर पालिका में बवाल: ठेकेदारों ने भुगतान की मांग पर पूर्व ईओ का सामान रोका नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार का सामान नए तैनाती स्थल भेजे जाने के दौरान ठेकेदारों ने रोक दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि उनके कार्यों का भुगतान और कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।1
- 31 लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार। बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।1
- yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai1
- माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।1
- बलिया जनपद के सुखपुरा धरहरा चट्टी पर स्विफ्ट ने तीन को रौदा, एक की मौत, दो घायल, ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा.....3