Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनूं। आगामी रामनवमी के पावन अवसर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 24-03-2026 को पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के नेतृत्व में शहर में पुलिस जाप्ता के साथ फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च गांधी चौक से प्रारंभ होकर छावनी बाजार, कपड़ा बाजार, चबुतरा चौक, शहीदान चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- झुंझुनू की तनुश्री पंसारी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 94.33% अंक के साथ गणित में शत-प्रतिशत सफलता, झुंझुनू। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में झुंझुनू जिले की छात्रा तनुश्री पंसारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। श्री रानी सती गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनुश्री ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनके इस उल्लेखनीय परिणाम से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तनुश्री की सफलता की सबसे बड़ी विशेषता गणित विषय में प्राप्त किए गए शत-प्रतिशत अंक रहे। उन्होंने गणित में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल कर अपनी मजबूत तैयारी और विषय पर पकड़ का परिचय दिया। इसके अलावा अन्य विषयों में भी उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। संस्कृत में 98, हिन्दी में 97, विज्ञान में 95 तथा अंग्रेजी में 94 अंक प्राप्त कर उन्होंने संतुलित और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। परिणाम घोषित होते ही छात्रा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता मनीष पंसारी और माता रजनी देवी ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उसकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय प्रशासन ने भी तनुश्री की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शिक्षकों ने बताया कि तनुश्री शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती छात्रा रही हैं। तनुश्री ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा व्यक्त की है। जिले में उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।1
- समस्त चूरू वासियों और धर्मप्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 🗓️ कार्यक्रम विवरण: * दिनांक: 26 मार्च, 2026 (गुरुवार) * स्थान: चूरू (इंद्रमणि पार्क से रवाना होकर रेलवे स्टेशन नई सड़क सुभाष चौक गढ़ चौराहा होते हुए श्री राम मंदिर में समापन होगा) * लक्ष्य: सनातनी एकता और श्री राम के आदर्शों का जयघोष। 📢 विशेष अपील: सभी ग्रामवासी, शहरवासी और सनातनी बंधु अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं। आइए, केसरिया ध्वज लहराते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के साथ इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं। > नोट: अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाएं और इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं। > भवदीय, समस्त आयोजन समिति एवं सनातनी प्रेमी, चूरू #trandingreels #shortsvideos #everyonefollowers #trending #traffic @highlight CMO Rajasthan1
- Post by Nanuram Jangid1
- Post by Breaking Live News1
- Jay Mata Di1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- ऑपरेशन एंटीवेनम के तहत बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से अधिक गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटीवेनम के तहत पुलिस थाना बबाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.158 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली (आरपीएस) के सुपरविजन में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना बबाई के थानाधिकारी उपनिरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 मार्च 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने बबाई रोड स्थित रोही महादेव होटल रसूलपुर के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुल 5.158 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी बुधराम पुत्र रतिराम गुर्जर (26 वर्ष), निवासी ढाणी परमाकावाली, तन कालोटा, थाना बबाई, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस थाना खेतड़ी नगर के थानाधिकारी राकेश कुमार द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल राकेश कुमार, राजेश कुमार, संजीत कुमार, दिलीप कुमार तथा वाहन चालक राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Jay Shri Ram1