टप्पल क्षेत्र में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत मार के पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी करुआ की पुत्री रजिया का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व नूरपुर निवासी गुलजार पुत्र उमर मोहम्मद के साथ हुआ था। बताया जाता है कि रजिया की बहन रजनी की शादी भी उसी परिवार में इरफान से हुई है। बताया गया कि रजिया करीब एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल लौटी थी। बीती रात करीब 12 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष उसे तुरंत टप्पल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग थाना टप्पल पहुंच गए और हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति गुलजार को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष का आरोप है कि रजिया को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि रजिया पहले से ही बीमार थी और उसकी मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है। इस संबंध में अपराध निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पति से पूछताछ की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

- ग्राहक ने HP गैस एजेंसी के सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप, अलग-अलग ग्राहक कोई ढाई साल से तो कोई तीन साल से कनेक्शन के बावजूर सिलेंडर लेने के लिए लगा रहे चक्कर, गैस एजेंसी ने सिलेंडर बुक तो कर लिया लेकिन, सिलेंडर ग्राहक को नहीं दिया, हुआ हंगामा, अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना इलाके के अतरौली रोड HP गैस एजेंसी का मामला.1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- इगलास भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में किसानों ने किया कोतवाली का घेराव. भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करने उड़ीसा गए थे. जहाँ उन्हें उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया. ज़ब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.1
- Post by Vikram knmar Bra9
- छाता में हो रहा खुलेआम देह व्यापार पुलिस ने रेड मार लिया युवक-युवतियां को हिरासत में1
- सासनी। बसगोई क्षेत्र के गाँव बसगोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इस हादसे में किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका। अधिकारियों ने किया मौका मुआयना घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। वन विभाग: मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। फायर विभाग: आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। मुआवजे की मांग पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।1
- Post by Irfan Tomar1
- Post by Irfan Tomar1