“समय बना सहारा, सेवा बनी संस्कार” सहयोग टाइम बैंक का भावनाओं से भरा अद्भुत आयोजन एक घंटे की सेवा से जुड़ता अपनापन, बनता संवेदनशील समाज जोधपुर। समाज में बढ़ते एकाकीपन, विशेषकर बुज़ुर्गों के जीवन में संवेदना और सहारे की आवश्यकता को केंद्र में रखते हुए सहयोग टाइम बैंक द्वारा आयोजित भावनाओं से भरा अदभुत आयोजन शनिवार सायं 4 बजे सरदारपुरा स्थित मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। “हम शोर नहीं करते… सेवा करते हैं” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक रूप से झकझोरा, बल्कि समाज सेवा की एक नई दिशा का भी संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दानवीर, समाज रत्न श्री श्यामसा एस कुम्भट ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में जब रिश्ते औपचारिक होते जा रहे हैं और परिवारों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में “सहयोग टाईम बैंक” जैसी पहल किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि टूटते सामाजिक ताने-बाने को जोड़ने का माध्यम है।इस अवसर पर पर आगंतुक सभी विशिष्ट अतिथियों का परंपरागत तरीके से साफा और माल्यार्पण से बहुमान किया गया। अपने उद्बोधन में आशा केयर सोसायटी के प्रणेता एवं एस एन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों की नहीं, बल्कि संवेदनाओं की है। श्री माथुर ने बताया कि हमारे पास सब कुछ है, लेकिन समय देने की भावना कहीं पीछे छूटती जा रही है। सहयोग टाईम बैंक इस खोई हुई संवेदना को पुनर्जीवित करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर दिव्यांग़ता के क्षेत्र में कार्यरत सक्षम संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जब कोई बुज़ुर्ग जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुँचता है, तब उसे सबसे अधिक आवश्यकता होती है-साथ की, संवाद की और सम्मान की। करीब दो घंटे चले इस अदभुत कार्यक्रम में शहर के नामचीन समाज सेवी श्री सुरेश राठी ने कहा कि यहाँ दिया गया एक-एक घंटा केवल समय नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और अपनत्व का संचार करता है। इस मौके समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्याम एस कुम्भट के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर अनबुझे पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए अनुबंध वृद्धजन की संस्थापिका श्रीमती अनुराधा आडवाणी ने बताया कि सहयोग टाईम बैंक के चलाए जा रहे प्रकल्प को एक संस्था न समझें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही श्रीमती आडवानी ने कहा कि जब हम किसी के पास बैठते हैं, उसकी बातें सुनते हैं, तो हम केवल सेवा नहीं करते-हम मानवता को जीवित रखते हैं। श्रोता की ओर से पूछे गए सवाल के प्रत्युत्तर में श्रीमती आडवानी ने कहा कि आने वाले समय में यह पहल एक सामाजिक क्रांति का रूप ले सकती है। उनके इन विचारों पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। सहयोग टाइम बैंक के संस्थापक श्री रवि सुराणा ने सहयोग टाईम बैंक की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं सेवाओं का विस्तृत एवं सरल वर्णन किया। श्री सुराणा ने बताया कि यह एक अनूठी व्यवस्था है, जहाँ धन का नहीं बल्कि “समय” का आदान-प्रदान होता है। जिसमें प्रत्येक सदस्य का एक व्यक्तिगत “टाइम अकाउंट” होता है, जिसमें सेवा के घंटे जमा होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वही सदस्य इन घंटों का उपयोग सेवा प्राप्त करने में कर सकता है। यह व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी, सम्मानजनक और विश्वास पर आधारित है, जिसमें हर सदस्य समान है और हर एक घंटे का मूल्य बराबर है। इस दौरान संस्था द्वारा बुज़ुर्गों के लिए दी जाने वाली सेवाओं-जैसे घर पर साथ देना, अस्पताल या डॉक्टर के पास ले जाना, भावनात्मक संबल प्रदान करना तथा दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग-के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संचालन के दौरन समाजसेवी एवं निर्यातक श्री मनीष मेहता ने कहा कि इन सेवाओं का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों के जीवन में आत्मसम्मान और अपनत्व को पुनः स्थापित करना है। इस मौके पर आशा केयर सोसायटी एवं सहयोग टाईम बैंक के कॉलोब्रेशन में एक पोस्टर जारी किया जिसका विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्यामसा एस कुम्भट ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जिज्ञासावश कई प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान सहज और स्पष्ट तरीके से संस्थापक श्री रवि सुराणा ने दिया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले समाज सेवी श्री संदीप मेहता ,श्री नरेश सुराणा और श्रीमती शोभा आंचलिया ने सफल रहे आयोजन को लेकर कहा कि लोग इस नई अवधारणा को समझने और उससे जुड़ने के लिए उत्साहित हैं । इस अवसर पर समाजसेवी, बिल्डर श्री नरेश सुराणा, श्री अमित जी भंडारी, श्री नरेंद्र कच्छवाह, श्री अनिल पुरोहित, डॉ हरीश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सिद्धार्थ मेहता, श्री महेन्द्र सोनी श्रीमती कंचन सर्राफ, युवा समाजसेवी श्री राजेश सिंघवी, श्री विशाल हिंदुस्तानी, श्री धीरेन्द्र सिंघवी, श्री राजेंद्र मोहनोत, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शोभा आंचलिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक आंदोलन है, जो समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की नई संस्कृति स्थापित करेगा। इस अवसर पर पिछले माह शहर के विभिन्न बुजुर्गों को समय की सेवा देने वाले पंद्रह सेवादारों को प्रमाण पत्र देकर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान शहर के भामाशाह एवं मुख्य अतिथि श्री श्यामसा एस कुम्भट ने कहा कि सहयोग टाईम बैंक केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसी संवेदनशील पहल है जो ‘समय’ को ‘सेवा’ में बदलकर समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है-और यदि यह कारवां इसी भावना से आगे बढ़ता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब कोई भी बुज़ुर्ग अपने आप को अकेला महसूस नहीं करेगा।
“समय बना सहारा, सेवा बनी संस्कार” सहयोग टाइम बैंक का भावनाओं से भरा अद्भुत आयोजन एक घंटे की सेवा से जुड़ता अपनापन, बनता संवेदनशील समाज जोधपुर। समाज में बढ़ते एकाकीपन, विशेषकर बुज़ुर्गों के जीवन में संवेदना और सहारे की आवश्यकता को केंद्र में रखते हुए सहयोग टाइम बैंक द्वारा आयोजित भावनाओं से भरा अदभुत आयोजन शनिवार सायं 4 बजे सरदारपुरा स्थित मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। “हम शोर नहीं करते… सेवा करते हैं” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक रूप से झकझोरा, बल्कि समाज सेवा की एक नई दिशा का भी संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दानवीर, समाज रत्न श्री श्यामसा एस कुम्भट ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में जब रिश्ते औपचारिक होते जा रहे हैं और परिवारों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में “सहयोग टाईम बैंक” जैसी पहल किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि टूटते सामाजिक ताने-बाने को जोड़ने का माध्यम है।इस अवसर पर पर आगंतुक सभी विशिष्ट अतिथियों का परंपरागत तरीके से साफा और माल्यार्पण से बहुमान किया गया। अपने उद्बोधन में आशा केयर सोसायटी के प्रणेता एवं एस एन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों की नहीं, बल्कि संवेदनाओं की
है। श्री माथुर ने बताया कि हमारे पास सब कुछ है, लेकिन समय देने की भावना कहीं पीछे छूटती जा रही है। सहयोग टाईम बैंक इस खोई हुई संवेदना को पुनर्जीवित करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर दिव्यांग़ता के क्षेत्र में कार्यरत सक्षम संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जब कोई बुज़ुर्ग जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुँचता है, तब उसे सबसे अधिक आवश्यकता होती है-साथ की, संवाद की और सम्मान की। करीब दो घंटे चले इस अदभुत कार्यक्रम में शहर के नामचीन समाज सेवी श्री सुरेश राठी ने कहा कि यहाँ दिया गया एक-एक घंटा केवल समय नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और अपनत्व का संचार करता है। इस मौके समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्याम एस कुम्भट के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर अनबुझे पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए अनुबंध वृद्धजन की संस्थापिका श्रीमती अनुराधा आडवाणी ने बताया कि सहयोग टाईम बैंक के चलाए जा रहे प्रकल्प को एक संस्था न समझें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही श्रीमती आडवानी ने कहा कि जब हम किसी के पास बैठते हैं, उसकी बातें सुनते हैं, तो हम केवल सेवा नहीं करते-हम मानवता को जीवित रखते हैं। श्रोता की ओर से पूछे गए सवाल के प्रत्युत्तर में श्रीमती आडवानी ने कहा कि आने वाले समय में यह पहल एक सामाजिक क्रांति का रूप ले सकती है। उनके
इन विचारों पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। सहयोग टाइम बैंक के संस्थापक श्री रवि सुराणा ने सहयोग टाईम बैंक की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं सेवाओं का विस्तृत एवं सरल वर्णन किया। श्री सुराणा ने बताया कि यह एक अनूठी व्यवस्था है, जहाँ धन का नहीं बल्कि “समय” का आदान-प्रदान होता है। जिसमें प्रत्येक सदस्य का एक व्यक्तिगत “टाइम अकाउंट” होता है, जिसमें सेवा के घंटे जमा होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वही सदस्य इन घंटों का उपयोग सेवा प्राप्त करने में कर सकता है। यह व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी, सम्मानजनक और विश्वास पर आधारित है, जिसमें हर सदस्य समान है और हर एक घंटे का मूल्य बराबर है। इस दौरान संस्था द्वारा बुज़ुर्गों के लिए दी जाने वाली सेवाओं-जैसे घर पर साथ देना, अस्पताल या डॉक्टर के पास ले जाना, भावनात्मक संबल प्रदान करना तथा दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग-के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संचालन के दौरन समाजसेवी एवं निर्यातक श्री मनीष मेहता ने कहा कि इन सेवाओं का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों के जीवन में आत्मसम्मान और अपनत्व को पुनः स्थापित करना है। इस मौके पर आशा केयर सोसायटी एवं सहयोग टाईम बैंक के कॉलोब्रेशन में एक पोस्टर जारी किया जिसका विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्यामसा एस कुम्भट ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जिज्ञासावश कई प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान सहज और स्पष्ट तरीके से संस्थापक श्री रवि सुराणा
ने दिया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले समाज सेवी श्री संदीप मेहता ,श्री नरेश सुराणा और श्रीमती शोभा आंचलिया ने सफल रहे आयोजन को लेकर कहा कि लोग इस नई अवधारणा को समझने और उससे जुड़ने के लिए उत्साहित हैं । इस अवसर पर समाजसेवी, बिल्डर श्री नरेश सुराणा, श्री अमित जी भंडारी, श्री नरेंद्र कच्छवाह, श्री अनिल पुरोहित, डॉ हरीश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सिद्धार्थ मेहता, श्री महेन्द्र सोनी श्रीमती कंचन सर्राफ, युवा समाजसेवी श्री राजेश सिंघवी, श्री विशाल हिंदुस्तानी, श्री धीरेन्द्र सिंघवी, श्री राजेंद्र मोहनोत, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शोभा आंचलिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक आंदोलन है, जो समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की नई संस्कृति स्थापित करेगा। इस अवसर पर पिछले माह शहर के विभिन्न बुजुर्गों को समय की सेवा देने वाले पंद्रह सेवादारों को प्रमाण पत्र देकर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान शहर के भामाशाह एवं मुख्य अतिथि श्री श्यामसा एस कुम्भट ने कहा कि सहयोग टाईम बैंक केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसी संवेदनशील पहल है जो ‘समय’ को ‘सेवा’ में बदलकर समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है-और यदि यह कारवां इसी भावना से आगे बढ़ता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब कोई भी बुज़ुर्ग अपने आप को अकेला महसूस नहीं करेगा।
- डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। ऽ डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा। ऽ बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। ऽ बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। कार्यवाही पुलिस विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को श्री अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार मुलजिम - 1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 2. मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा। कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई। फोटोग्राफ - जरीये वाट्सएप्प।1
- *262 मरीजों की निशुल्क की गई जांच 22 मरीज को लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया चयनित* गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की सेवा परमो धर्म की कड़ी में निशुल्क नेत्र जांच एव लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 17 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में किया गया कार्यक्रम में 262 मरीजों की जांच की गई और 22 मरीजों को आंखों के लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा साथ ही 200 बच्चों की हेल्थ की जांच की गई और उनकी आंखों की जांच की गई कार्यक्रम गायत्री देवी ट्रस्ट जीत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और लायंस क्लब जोधपुर आगाज के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता वर्मा, चंद्रशेखर अरोड़ा, जेबुन बानो, रोहित अरोड़ा,शशि त्रिवेदी, मधु राठी, शकुंतला मिश्रा, किरण बिहानी, डॉ रेखा अरोड़ा, डॉ महिपाल जैन, मीनाक्षी गॉड, मोहम्मद शफी भाटी, साक्षी वैष्णव, संतोष कच्छावाह, संतोष चौहान, सीमा बोराणा, शशि बाहेती, वनिता, विमला गट्टानी, यशोदा देवड़ा, संजना महेश्वरी, उषा कोठारी, दमयंती अग्रवाल, नीता जैन, मंजू जोशी, सुधा मेहता, आदिल मोहम्मद उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण करके ग्रीन राजस्थान का संदेश दिया गया1
- Post by RAWALGIRI1
- राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।2
- पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।2
- राजस्थान के पाली में बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किए गए एक मरीज की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बीच रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांगड़ अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएमएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- 16वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में हुए इस ट्रायल में जिलेभर के गाँवों से 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी पाली के अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन का आभार व्यक्त किया।2
- जैसलमेर के पास सानु रेलवे स्टेशन की घटना, स्टेशन मास्टर कक्ष की छत स्टेशन मास्टर पर गिरने से आई गंभीर चोटें1