logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में बीजेपी सरकार जे मंत्री ने तिलकनगर में सड़क निरीक्षण के दौरान वीडियो बना रहे युवक को जड़ा थप्पड़ और मचा बवाल.... दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसके बाद की राजनीति में भारी बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे 'गुंडागर्दी' करार दिया है, जबकि मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा है कि युवक उनके परिवार को गाली दे रहा था। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे जहाँ पहले से मौजूद स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह व उनके समर्थकों के साथ मंत्री की तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान जब साहिब सिंह नाम का एक युवक जो विधायक जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम देखता है, मंत्री के सामने आकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसी समय मंत्री प्रवेश वर्मा ने आवेश में आकर उसका फोन नीचे किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया AAP का कहना है कि जब जनता ने कैमरे पर सड़क के भ्रष्टाचार को एक्सपोज किया, तो बौखलाहट में मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित युवक और विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि AAP विधायक जरनैल सिंह PWD इंजीनियरों पर कॉन्ट्रैक्टर से मिलकर कमीशन का इंतजाम करने का दबाव बना रहे थे। मंत्री ने वीडियो जारी कर कहा कि AAP कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जब एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को सरेआम गालियां दीं, तो गुस्से में आकर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। वर्तमान स्थिति घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री के इस्तीफे और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

12 hrs ago
user_Mohd. Haroon
Mohd. Haroon
Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

दिल्ली में बीजेपी सरकार जे मंत्री ने तिलकनगर में सड़क निरीक्षण के दौरान वीडियो बना रहे युवक को जड़ा थप्पड़ और मचा बवाल.... दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसके बाद की राजनीति में भारी बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे 'गुंडागर्दी' करार दिया है, जबकि मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा है कि युवक उनके परिवार को गाली दे रहा था। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे जहाँ पहले से मौजूद स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह व उनके समर्थकों के साथ मंत्री की तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान जब साहिब सिंह नाम का एक युवक जो विधायक जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम देखता है, मंत्री के सामने आकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसी समय मंत्री प्रवेश वर्मा ने आवेश में आकर उसका फोन नीचे किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया AAP का कहना है कि जब जनता ने कैमरे पर सड़क के भ्रष्टाचार को एक्सपोज किया, तो बौखलाहट में मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित युवक और विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि AAP विधायक जरनैल सिंह PWD इंजीनियरों पर कॉन्ट्रैक्टर से मिलकर कमीशन का इंतजाम करने का दबाव बना रहे थे। मंत्री ने वीडियो जारी कर कहा कि AAP कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जब एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को सरेआम गालियां दीं, तो गुस्से में आकर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। वर्तमान स्थिति घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री के इस्तीफे और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from Prayagraj and nearby areas
  • दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में बीसी सखी की प्रधान महिला कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव उर्फ बुल्ले के निधन की सूचना पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ला शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। यहां सचिव ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कंचन निषाद व डॉ. रामजनम यादव समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस परिवार से हमारा पुराना और गहरा आत्मीय संबंध रहा है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बीसी सखी की महिला प्रधान कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे पकरी सेवार सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला अजय शुक्ला रोहित रमेश चंद पाण्डेय प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी मेवालाल प्रकाश चन्द्र तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
    2
    दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
दिवंगत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में बीसी सखी की प्रधान महिला कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव उर्फ बुल्ले के निधन की सूचना पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ला शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे।
यहां सचिव ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कंचन निषाद व डॉ. रामजनम यादव समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस परिवार से हमारा पुराना और गहरा आत्मीय संबंध रहा है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।
इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बीसी सखी की महिला प्रधान कंचन निषाद व डॉ. रामजन्म यादव अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे पकरी सेवार सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। 
इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला अजय शुक्ला रोहित रमेश चंद पाण्डेय  प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी मेवालाल प्रकाश चन्द्र तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता का संदेश, पशुओं के काटने पर तत्काल उपचार जरूरी प्रयागराज, 28 सितंबर 2026। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज की ओर से लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश जारी किया गया। जागरूकता संदेश में कहा गया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते उचित सावधानी और उपचार से इससे बचाव संभव है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर, घोड़े सहित किसी भी गर्म खून वाले स्तनपायी पशु के काटने या खरोंचने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पशु के काटने पर घाव को साबुन और साफ पानी से कम से कम 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण कराया जाना चाहिए। जागरूकता अभियान में लोगों से अपील की गई कि पशु के काटने के बाद घाव पर मिर्ची, हल्दी, तेल, चूना, मिट्टी या अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएं और किसी भी तरह के अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय न गंवाएं। पशु स्वस्थ दिखाई दे रहा हो, तब भी काटने की घटना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने पालतू कुत्तों, बिल्लियों एवं अन्य पालतू जानवरों का नियमित रेबीज टीकाकरण कराने की अपील की है। जागरूकता ही रेबीज से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। जारीकर्ता: जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश टोल फ्री नंबर: 104 रिपोर्ट: सौरभ यादव लाइव इंडिया 24×7
    4
    विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता का संदेश, पशुओं के काटने पर तत्काल उपचार जरूरी
प्रयागराज, 28 सितंबर 2026। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज की ओर से लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश जारी किया गया। 
जागरूकता संदेश में कहा गया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते उचित सावधानी और उपचार से इससे बचाव संभव है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर, घोड़े सहित किसी भी गर्म खून वाले स्तनपायी पशु के काटने या खरोंचने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पशु के काटने पर घाव को साबुन और साफ पानी से कम से कम 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण कराया जाना चाहिए।
जागरूकता अभियान में लोगों से अपील की गई कि पशु के काटने के बाद घाव पर मिर्ची, हल्दी, तेल, चूना, मिट्टी या अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएं और किसी भी तरह के अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय न गंवाएं। पशु स्वस्थ दिखाई दे रहा हो, तब भी काटने की घटना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने पालतू कुत्तों, बिल्लियों एवं अन्य पालतू जानवरों का नियमित रेबीज टीकाकरण कराने की अपील की है। जागरूकता ही रेबीज से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जारीकर्ता: जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश
टोल फ्री नंबर: 104
रिपोर्ट: सौरभ यादव
लाइव इंडिया 24×7
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Photography shop इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज सोरांव: चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा! ​आज सोरांव में इतिहास रचा गया! गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी' और एसआईआर (SIR) की धांधली के खिलाफ तहसील का घेराव किया। ​⚠️ प्रदर्शन की बड़ी बातें: ▪️ ब्लॉक से तहसील तक निकला विशाल विरोध मार्च। ▪️ बैरिकेडिंग पर पुलिस के साथ तीखी बहस। ▪️ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला! ▪️ CEC की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग। ​इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में मंजू मौर्या, शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह, दिनेश यादव, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी सहित तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
    1
    ब्रेकिंग न्यूज सोरांव: चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा!
​आज सोरांव में इतिहास रचा गया! गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी' और एसआईआर (SIR) की धांधली के खिलाफ तहसील का घेराव किया।
​⚠️ प्रदर्शन की बड़ी बातें:
▪️ ब्लॉक से तहसील तक निकला विशाल विरोध मार्च।
▪️ बैरिकेडिंग पर पुलिस के साथ तीखी बहस।
▪️ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला!
▪️ CEC की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग।
​इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में मंजू मौर्या, शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह, दिनेश यादव, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी सहित तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज-फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर में कथित रूप से प्रवेश, घर में मिले मांस की जांच के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और थाना परिसर का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की गई है। समिति के अनुसार, उपलब्ध जानकारी में अधिवक्ता के घर से मिले मांस की पुलिस एवं पशु चिकित्सक द्वारा जांच कराई गई थी। समिति का दावा है कि जांच में मांस गाय का नहीं, बल्कि भैंस का बताया गया। समिति ने कहा कि इसके बावजूद संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई। गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोग फूलपुर थाने पहुंचे। इसी दौरान थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से मुस्लिम समुदाय और मस्जिद के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का दावा किया जा रहा है। अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि गिरफ्तारी का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में किसी समुदाय या धार्मिक स्थल के विरुद्ध कानून का उल्लंघन करने वाली भाषा का प्रयोग प्रमाणित होता है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। समिति ने वायरल वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग, थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच में जिन लोगों की भूमिका प्रमाणित हो, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के दौरान कथित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कैसे हुआ और उस समय पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जांच कराई जाए। मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि समिति किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं कर रही है, बल्कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिसकी भूमिका प्रमाणित हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग कर रही है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता आसिफ सलमानी, कादिर, आदिल, अदनान, रशीद, इकरार, जैदी, अकबर, हसीब, इब्ने साहब, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद अहसन (अजहर), जुबैर अहमद, अदीब अली, रानू, सईफी, रिजवान, फरहान सिद्दीकी, ख्वाजा नौशाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
    3
    प्रयागराज-फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की
फूलपुर थाना प्रकरण में कथित आपत्तिजनक भाषा की जांच की मांग
इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की
प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर में कथित रूप से प्रवेश, घर में मिले मांस की जांच के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और थाना परिसर का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन देने की तैयारी की गई है। समिति के अनुसार, उपलब्ध जानकारी में अधिवक्ता के घर से मिले मांस की पुलिस एवं पशु चिकित्सक द्वारा जांच कराई गई थी। समिति का दावा है कि जांच में मांस गाय का नहीं, बल्कि भैंस का बताया गया।
समिति ने कहा कि इसके बावजूद संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई। गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोग फूलपुर थाने पहुंचे। इसी दौरान थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से मुस्लिम समुदाय और मस्जिद के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का दावा किया जा रहा है।
अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि गिरफ्तारी का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में किसी समुदाय या धार्मिक स्थल के विरुद्ध कानून का उल्लंघन करने वाली भाषा का प्रयोग प्रमाणित होता है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
समिति ने वायरल वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग, थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच में जिन लोगों की भूमिका प्रमाणित हो, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के दौरान कथित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कैसे हुआ और उस समय पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जांच कराई जाए।
मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि समिति किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं कर रही है, बल्कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिसकी भूमिका प्रमाणित हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग कर रही है।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता आसिफ सलमानी, कादिर, आदिल, अदनान, रशीद, इकरार, जैदी, अकबर, हसीब, इब्ने साहब, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद अहसन (अजहर), जुबैर अहमद, अदीब अली, रानू, सईफी, रिजवान, फरहान सिद्दीकी, ख्वाजा नौशाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • UPI के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली। UPI के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली।
    1
    UPI के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली।
UPI के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाम ढलते ही नैनी जंक्शन बना ‘छोटा वृंदावन’ प्लेटफॉर्म के आसपास मंडराते वानरों का झुंड यात्रियों को कर रहा आकर्षित, हरियाली के बीच दिखता प्राकृतिक-आध्यात्मिक माहौल शाम ढलते ही नैनी जंक्शन बना ‘छोटा वृंदावन’ प्लेटफॉर्म के आसपास मंडराते वानरों का झुंड यात्रियों को कर रहा आकर्षित, हरियाली के बीच दिखता प्राकृतिक-आध्यात्मिक माहौल राजेश सरकार प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण नैनी जंक्शन पर शाम ढलते ही रेलवे स्टेशन का नजारा अचानक बदल जाता है। दिनभर यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों की हलचल के बीच जैसे ही सूरज पश्चिम की ओर ढलने लगता है, स्टेशन परिसर और आसपास के हरित क्षेत्र में वानरों के झुंड दिखाई देने लगते हैं। हरियाली के बीच बैठे और विचरण करते वानरों का यह दृश्य यात्रियों को कुछ पल ठहरकर देखने को मजबूर कर देता है। स्टेशन परिसर में विकसित हरित क्षेत्र वानरों के लिए मानो सुरक्षित बसेरे का रूप ले चुका है। शाम के समय बड़ी संख्या में वानरों की मौजूदगी से यहां का वातावरण सामान्य रेलवे स्टेशन से बिल्कुल अलग नजर आता है। कई यात्रियों के लिए यह दृश्य धार्मिक नगरी वृंदावन-मथुरा की याद ताजा कर देता है। मां माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव के अनुसार, शाम होते ही नैनी जंक्शन पर वानरों की मौजूदगी से यहां का दृश्य वृंदावन और मथुरा जैसा प्रतीत होता है। उनका कहना है कि व्यस्त रेलवे स्टेशन पर हरियाली और वन्यजीवों की मौजूदगी नैनी की प्राकृतिक पहचान को भी सामने लाती है। शांत स्वभाव बना आकर्षण स्थानीय लोगों के मुताबिक स्टेशन परिसर में दिखाई देने वाले अधिकांश वानर सामान्य तौर पर शांत रहते हैं। हालांकि यात्रियों को उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने और उन्हें छेड़ने या उकसाने से बचने की जरूरत है। खासकर बच्चों को वानरों के करीब जाने से रोकना जरूरी है। बच्चों को खूब भा रहा नजारा शाम के समय ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की नजर जैसे ही वानरों के झुंड पर पड़ती है, कई लोग कुछ क्षण के लिए रुक जाते हैं। बच्चे तो इस दृश्य को कौतूहल से देखते हैं। हरियाली के बीच वानरों की चहलकदमी और स्टेशन की चहल-पहल मिलकर एक ऐसा दृश्य बनाती है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ से अलग अनुभव कराता है। नैनी जंक्शन का यह शाम का नजारा बताता है कि शहर की व्यस्तता के बीच भी प्रकृति के लिए जगह बची हुई है। जरूरत सिर्फ इतनी है कि यात्रियों और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित दूरी और संतुलन कायम रहे।
    1
    शाम ढलते ही नैनी जंक्शन बना ‘छोटा वृंदावन’
प्लेटफॉर्म के आसपास मंडराते वानरों का झुंड यात्रियों को कर रहा आकर्षित, हरियाली के बीच दिखता प्राकृतिक-आध्यात्मिक माहौल
शाम ढलते ही नैनी जंक्शन बना ‘छोटा वृंदावन’
प्लेटफॉर्म के आसपास मंडराते वानरों का झुंड यात्रियों को कर रहा आकर्षित, हरियाली के बीच दिखता प्राकृतिक-आध्यात्मिक माहौल
राजेश सरकार 
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण नैनी जंक्शन पर शाम ढलते ही रेलवे स्टेशन का नजारा अचानक बदल जाता है। दिनभर यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों की हलचल के बीच जैसे ही सूरज पश्चिम की ओर ढलने लगता है, स्टेशन परिसर और आसपास के हरित क्षेत्र में वानरों के झुंड दिखाई देने लगते हैं। हरियाली के बीच बैठे और विचरण करते वानरों का यह दृश्य यात्रियों को कुछ पल ठहरकर देखने को मजबूर कर देता है।
स्टेशन परिसर में विकसित हरित क्षेत्र वानरों के लिए मानो सुरक्षित बसेरे का रूप ले चुका है। शाम के समय बड़ी संख्या में वानरों की मौजूदगी से यहां का वातावरण सामान्य रेलवे स्टेशन से बिल्कुल अलग नजर आता है। कई यात्रियों के लिए यह दृश्य धार्मिक नगरी वृंदावन-मथुरा की याद ताजा कर देता है।
मां माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव के अनुसार, शाम होते ही नैनी जंक्शन पर वानरों की मौजूदगी से यहां का दृश्य वृंदावन और मथुरा जैसा प्रतीत होता है। उनका कहना है कि व्यस्त रेलवे स्टेशन पर हरियाली और वन्यजीवों की मौजूदगी नैनी की प्राकृतिक पहचान को भी सामने लाती है।
शांत स्वभाव बना आकर्षण
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्टेशन परिसर में दिखाई देने वाले अधिकांश वानर सामान्य तौर पर शांत रहते हैं। हालांकि यात्रियों को उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने और उन्हें छेड़ने या उकसाने से बचने की जरूरत है। खासकर बच्चों को वानरों के करीब जाने से रोकना जरूरी है।
बच्चों को खूब भा रहा नजारा
शाम के समय ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की नजर जैसे ही वानरों के झुंड पर पड़ती है, कई लोग कुछ क्षण के लिए रुक जाते हैं। बच्चे तो इस दृश्य को कौतूहल से देखते हैं। हरियाली के बीच वानरों की चहलकदमी और स्टेशन की चहल-पहल मिलकर एक ऐसा दृश्य बनाती है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ से अलग अनुभव कराता है।
नैनी जंक्शन का यह शाम का नजारा बताता है कि शहर की व्यस्तता के बीच भी प्रकृति के लिए जगह बची हुई है। जरूरत सिर्फ इतनी है कि यात्रियों और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित दूरी और संतुलन कायम रहे।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी में 'डिग्री हाथ, भविष्य अधर में': D.El.Ed/BTC छात्रों का सब्र टूटा, PNP दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन "सत्र लेट, वादे फेल... आक्रोषित छात्रों का एक ही सवाल— कब सुधरेगी PNP की चाल?" प्रयागराज (परीक्षा नियामक प्राधिकारी - PNP कार्यालय) की सड़कों पर एक बार फिर बेरोजगार युवाओं और भावी शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। BTC / D.El.Ed 2023 बैच के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर PNP कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    1
    यूपी में 'डिग्री हाथ, भविष्य अधर में': D.El.Ed/BTC छात्रों का सब्र टूटा, PNP दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन
"सत्र लेट, वादे फेल... आक्रोषित छात्रों का एक ही सवाल— कब सुधरेगी PNP की चाल?"
प्रयागराज (परीक्षा नियामक प्राधिकारी - PNP कार्यालय) की सड़कों पर एक बार फिर बेरोजगार युवाओं और भावी शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। BTC / D.El.Ed 2023 बैच के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर PNP कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर बगिया गांव निवासी पीड़ित परिवार ने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सन्नो बेगम और शाहेना बानो के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। परिवार का आरोप है कि निजाम, नूर हसन, गुड्डी बेगम और अनवरी बेगम ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे परेशान हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। परिवार ने पुलिस से घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर बगिया गांव निवासी पीड़ित परिवार ने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सन्नो बेगम और शाहेना बानो के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। परिवार का आरोप है कि निजाम, नूर हसन, गुड्डी बेगम और अनवरी बेगम ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे परेशान हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। परिवार ने पुलिस से घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    1
    युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर बगिया गांव निवासी पीड़ित परिवार ने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सन्नो बेगम और शाहेना बानो के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

परिवार का आरोप है कि निजाम, नूर हसन, गुड्डी बेगम और अनवरी बेगम ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे परेशान हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। परिवार ने पुलिस से घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर बगिया गांव निवासी पीड़ित परिवार ने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सन्नो बेगम और शाहेना बानो के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
परिवार का आरोप है कि निजाम, नूर हसन, गुड्डी बेगम और अनवरी बेगम ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे परेशान हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। परिवार ने पुलिस से घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज: झूंसी में राशन सप्लाई स्टोर में चोरी, 30 हजार का माल ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात प्रयागराज: झूंसी में राशन सप्लाई स्टोर में चोरी, 30 हजार का माल ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के कटका वार्ड नंबर 50 स्थित सिटी ग्रो राशन सप्लाई स्टोर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर स्टोर से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और कुरकुरे समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए। स्टोर के मालिक दिलीप केसरवानी के मुताबिक, चोर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर स्टोर में दाखिल हुए और सामान समेटकर ले गए। पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां नजर आ रही हैं। सुबह दुकान पर पहुंचने पर दिलीप केसरवानी को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी
    1
    प्रयागराज: झूंसी में राशन सप्लाई स्टोर में चोरी, 30 हजार का माल ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात
प्रयागराज: झूंसी में राशन सप्लाई स्टोर में चोरी, 30 हजार का माल ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात
प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के कटका वार्ड नंबर 50 स्थित सिटी ग्रो राशन सप्लाई स्टोर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर स्टोर से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और कुरकुरे समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए।
स्टोर के मालिक दिलीप केसरवानी के मुताबिक, चोर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर स्टोर में दाखिल हुए और सामान समेटकर ले गए। पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां नजर आ रही हैं।
सुबह दुकान पर पहुंचने पर दिलीप केसरवानी को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.