logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर में पुलवामा शहीदों को समर्पित कार्यक्रम, 14 फरवरी को होगा “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” बिलासपुर पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सैनिक संगठन महासभा (सिपाही) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा एवं संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देश के 40 से अधिक वीर जवान शहीद हो गए थे। यह कार्यक्रम उन्हीं शहीदों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि देश उनकी वीरता और बलिदान को कभी न भूले। महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि 14 फरवरी को हर भारतीय के मन में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होनी चाहिए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत होकर हमें पुलवामा जैसी घटनाओं के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लेना होगा। वहीं सोनिया साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में डॉ. रश्मि दीक्षित, सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र साहू और सुनील तिवारी भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

10 hrs ago
user_PRATEEK SINGH SENGAR
PRATEEK SINGH SENGAR
पत्रकार औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•

More news from Tilda Newra and nearby areas
  • उधारी के विवाद में चाकूबाजी, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
    1
    उधारी के विवाद में चाकूबाजी, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार
थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    पत्रकार Tilda Newra•
    7 hrs ago
  • बस स्टैंड के सामने ट्रिपल सवारी में युवतियों पर चालान की कार्रवाई होते देख मंत्री गजेंद्र यादव रुकवाया अपना काफिला दुर्ग में आज यातायात नियमों के उल्लंघन पर चल रही कार्रवाई के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की दरियादिली देखने को मिली। बस स्टैंड के सामने ट्रिपल सवारी में युवतियों पर चालान की कार्रवाई होते देख मंत्री गजेंद्र यादव ने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। मंत्री ने पुलिस से पूछा कि इनके ऊपर कितना फाइन लगाया गया है। जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देर किए अपनी जेब से 1000 रुपये निकालकर फाइन की राशि अदा कर दी। इस दौरान जब पुलिस ने अतिरिक्त 500 रुपये वापस करने चाहा, तो मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह राशि किसी को जो चालान जमा न कर सके उनको दे दी जाए और सभी को प्यार से यातायात नियमों की समझाइश दी जाए। मंत्री की इस मानवीय पहल की मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने जमकर सराहना की। शिक्षा मंत्री का यह कदम संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की मिसाल बन गया है।
    1
    बस स्टैंड के सामने ट्रिपल सवारी में युवतियों पर चालान की कार्रवाई होते देख मंत्री गजेंद्र यादव रुकवाया अपना काफिला 
दुर्ग में आज यातायात नियमों के उल्लंघन पर चल रही कार्रवाई के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की दरियादिली देखने को मिली। बस स्टैंड के सामने ट्रिपल सवारी में युवतियों पर चालान की कार्रवाई होते देख मंत्री गजेंद्र यादव ने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली।
मंत्री ने पुलिस से पूछा कि इनके ऊपर  कितना फाइन लगाया गया है। जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देर किए अपनी जेब से 1000 रुपये निकालकर फाइन की राशि अदा कर दी। इस दौरान जब पुलिस ने अतिरिक्त 500 रुपये वापस करने चाहा, तो मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह राशि किसी को जो चालान जमा न कर सके उनको दे दी जाए और सभी  को प्यार से यातायात नियमों की समझाइश दी जाए।
मंत्री की इस मानवीय पहल की मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने जमकर सराहना की। शिक्षा मंत्री का यह कदम संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की मिसाल बन गया है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तकिया दुर्ग में हुआ बच्चों का मेडिकल चेकअप
    1
    शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तकिया दुर्ग में हुआ बच्चों का मेडिकल चेकअप
    user_हम और आप
    हम और आप
    Local News Reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तकिया पारा दुर्ग में हुआ मेडिकल चेकअप।
    1
    शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तकिया पारा दुर्ग में हुआ मेडिकल चेकअप।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • मुख्य आरोपी आरिफ जेल से सजा काटकर रिहा हुआ और गाँव पहुंच कर जिन्होने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराये थे उन लोगो कि एक एक करके उतार दिया मौत के घाट देखिये इसलिए वीडियो मे
    1
    मुख्य आरोपी आरिफ जेल से सजा काटकर रिहा हुआ और गाँव पहुंच कर जिन्होने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराये थे उन लोगो कि एक एक करके उतार दिया मौत के घाट 
देखिये इसलिए वीडियो मे
    user_Dainik  news🏪   Pradeep Singh
    Dainik news🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में भावुक विदाई समारोह, कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने दी 12वीं को विदाई
    1
    पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में भावुक विदाई समारोह, कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने दी 12वीं को विदाई
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • उज्जैन में भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ भव्य स्वागत
    1
    उज्जैन में भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ भव्य स्वागत
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • 2 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी जाएगी। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं व गंभीर रोगी शामिल नहीं होंगे। निर्धारित तिथियों में आंगनबाड़ी, स्कूलों, घर घर भ्रमण तथा स्वास्थ्य केंद्रों में दवा सेवन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की
    1
    2 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी जाएगी। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं व गंभीर रोगी शामिल नहीं होंगे। निर्धारित तिथियों में आंगनबाड़ी, स्कूलों, घर घर भ्रमण तथा स्वास्थ्य केंद्रों में दवा सेवन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर जहां बलौदाबाजार नगर में बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है बता दे कि बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही आरोपियों द्वारा एक बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना का है पूरा मामला साथ ही आरोपी को इस कार्य पर संरक्षण देने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, आरोपी का नाम श्याम यादव और मोहन पंजवानी बताया गया है,और दोनों को गिरफ्तार किया गया है। .......
    1
    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर जहां बलौदाबाजार नगर में बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है बता दे कि बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही आरोपियों द्वारा एक बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना का है पूरा मामला साथ ही आरोपी को इस कार्य पर संरक्षण देने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, आरोपी का नाम श्याम यादव और मोहन पंजवानी बताया गया है,और दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
.......
    user_Chetan Purena
    Chetan Purena
    पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.