हाथरस में फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुमार जी के नगला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मासूम का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नैतिक, विष्णु प्रताप का डेढ़ वर्षीय पुत्र है। परिजनों के अनुसार घटना देर रात उस समय हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। समय रहते अस्पताल पहुंचाने के कारण चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और परिवार उसकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।
हाथरस में फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुमार जी के नगला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मासूम का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नैतिक, विष्णु प्रताप का डेढ़ वर्षीय पुत्र है। परिजनों के अनुसार घटना देर रात उस समय हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। समय रहते अस्पताल पहुंचाने के कारण चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और परिवार उसकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।
- गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव अलीगढ़ में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं शिष्य की आस्था का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया,जहाँ हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लेकर गुरु के महत्व को जाना।आपको बता दें कि इस अवसर पर जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर सुबह से ही गुरु भक्तों का ताँता लगा रहा जहाँ पर आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,रवि शास्त्री,शिवम शास्त्री,विनीत शास्त्री,ध्रुव वेदपाठी आदि विद्वानों ने भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोली,चावल एवं चंदन के साथ पूज्य गुरु जी की पादुका पूजन करवाया।इसके बाद सांयकालीन बेला में शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी पैलेस में भारी तादात में गुरु भक्तों की भीड़ द्वारा गाजे बाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके पूज्य स्वामी जी का स्वागत किया गया। इसके बाद भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी,शालू अग्रवाल,पारुल अग्रवाल,इंदु अग्रवाल,नीतू अग्रवाल और सोनी अग्रवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए स्वामी जी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी दी और कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,बल्कि गुरु शिष्य परंपरा की महानता को स्मरण करने का अवसर भी है और इस दिन शिष्य अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। स्वामी जी आगे कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को केवल सांसारिक ज्ञान ही नहीं देता अपितु उसके व्यक्तित्व, चरित्र और आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है।सूत्रों की मानें तो यहां गुरु पूजन के लिए देर रात तक भक्तों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आशीर्वाद लिया इसके साथ ही यहां पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जो कि मध्यरात्रि तक चला।इस अवसर पर यहां बरौली के विधायक और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह,बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी,ठा.गोपाल सिंह, भाजपा नेता विवेक सारस्वत,अखंड प्रताप सिंह,ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान,रजनीश वार्ष्णेय,तेजवीर सिंह,धीरू ठाकुर, राहुल सिंह,पवन तिवारी,शिब्बू अग्रवाल,शैलेन्द्र सिंह,निकिता तिवारी,नेहा गुप्ता,निपुण उपाध्याय, डौली सिंह,लव राणा,शक्ति सिंह और महेश बघेल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।4
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एकल विंडो पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के दौरान कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया, पीड़ित प्रदीप कुमार, पुत्र तित्रपाल सिंह, निवासी नगला डालचंद, गली नंबर-9, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर (अलीगढ़) ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप कि वह अपनी बेटी पायल तथा अपने भाई गजेंद्र के पुत्र एकांत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचा था। प्रदीप कुमार के अनुसार, एक आवेदन पत्र जोन संख्या-2 की खिड़की पर जमा किया गया, जहां आवेदन स्वीकार करने के नाम पर 100 रुपए लिए गए। वहीं दूसरे बच्चे का आवेदन जोन संख्या-1 की खिड़की पर जमा करने पर 150 रुपए वसूले गए। दोनों बच्चों का जन्म अलग - अलग अस्पतालों में होने के कारण उनके आवेदन अलग-अलग जोन में जमा हुए। पीड़ित का आरोप है, कि दोनों आवेदन पत्रों के नाम पर कुल 250 रुपए वसूले गए, जबकि उसकी जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत निशुल्क होती है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है।2
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- *मथुरा 31 जुलाई 2026/* ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की 18वीं बैठक मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई। *समिति।* बैठक में मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य श्री मुकेश मिश्रा, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा/ सदस्य श्री विकास कुमार, मुंसिफ / सिविल जज मथुरा/ सदस्य श्री प्रत्यूष आनन्द मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ सदस्य श्री श्लोक कुमार, नगर आयुक्त/ सदस्य श्री ओजस्वी राज, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण/ सदस्य लक्ष्मी एन, अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा/ सदस्य डॉ० स्मिता एस० कुमार, राजभोग समूह से श्री शैलेन्द्र गोस्वामी एवं श्री रजत गोस्वामी, शयनभोग समूह से श्री गोपेश गोस्वामी एवं श्री हिमांशु गोस्वामी उपस्थित रहे।1
- सौंख रोड व्यवसाय समिति की नए नगर आयुक्त से पहली मुलाकात, व्यापारियों ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं सौंख रोड व्यवसाय समिति की नए नगर आयुक्त से पहली मुलाकात, व्यापारियों ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं1
- संसद में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भगवा के अपमान पर साधु संतों में रोष1
- टाइटल*सावन में मीट मछली की दुकानें बंद कराने की मांग करणी सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर* मथुरा सावन का पवित्र महीना ब्रज में श्रद्धा भक्ति और धार्मिक परंपराओं का समय इसी बीच ब्रज की धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का हवाला देते हुए करणी सेना के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सावन माह के दौरान पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस मछली और अंडे की दुकानों को एक माह के लिए बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा करणी सेना की जिला उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि ब्रज में सावन का महीना विशेष धार्मिक महत्व रखता है इस दौरान देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजा अर्चना और कांवड़ यात्रा के लिए ब्रज पहुंचते हैं ज्ञापन में मांग की गई कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और ब्रज की सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए सावन माह के दौरान पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस मछली और अंडे की दुकानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कराया जाए साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए करणी सेना पदाधिकारियों ने व्यापारियों से भी सावन माह में स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की वहीं जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मांग पर नियमानुसार विचारकरने का आश्वासन दियातथा सभी से शांति बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की1
- जिला मथुरा के ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत महुअन टोल प्लाजा पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया साथ ही जन्मोत्सव का भी आयोजन धूमधाम के साथ किया गया1
- *एटा: कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या की कोशिश, आरोपी सनी फरार* *एटा।* कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी गांव में मध्यरात्रि एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी कसकर उसे बेहोश कर दिया। पीड़िता के बेटे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना 30/31 जुलाई 2026 की रात करीब 1:20 बजे की है। पीड़िता के देवर मनोज कुमार पुत्र अल्लापाल सिंह ने कोतवाली आवागढ़ में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *पहले भी कर चुका था हरकत* तहरीर के मुताबिक लगभग एक महीने पहले भी आरोपी *सनी कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह* निवासी नगला रूपी ने पीड़िता *शनि कुमार पुत्री सुरेंद्र* के साथ खेत पर चारा लेते समय छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब सामाजिक स्तर पर समझौता होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। *पीछे के दरवाजे से घुसा, पहले मारपीट फिर दुष्कर्म* मनोज का आरोप है कि 30/31 जुलाई की रात करीब 1:20 बजे आरोपी सनी घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुस आया। उसने पहले शनि के साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शनि की जान लेने के इरादे से गले में बूते का फीता कस दिया और उसे बेहोश कर फर्श पर छोड़कर बैठ गया। *बेटे के आने से बची जान* करीब 4 बजे जब शनि का बेटा घर आया और उसने शोर मचाया तो आरोपी घबरा कर भाग निकला। परिवार के लोगों ने आकर शनि के गले से रस्सी खोली और उसे बचाया। *मुकदमा दर्ज, तलाश जारी* पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर आरोपी सनी कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।4