रेलवे फाटक बंद किया जाता है,तो पाली बम्बा के दोनों ओर सड़क का निर्माण कराया जाए, ********************** भरथना/ इटावा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, लखना चेयरमैन गणेश पोरवाल तथा जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित यादव तथा भरथना विधायक राघवेंद्र सिंह ने पाली बम्बा की समस्या को जोर-शोर से उठाया। साथ ही 09/03/2026 को प्रस्तावित रेलवे फाटक बंद किए जाने के निर्णय को रोकने की मांग भी मजबूती से रखी गई। यह भी बताया गया कि पाली बम्बा वर्तमान स्थिति में पूरी तरह बाईपास का कार्य करने में असमर्थ है, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी। साथ ही यह मांग भी रखी गई कि यदि किसी परिस्थिति में रेलवे फाटक बंद किया जाता है,तो पाली बम्बा के दोनों ओर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके। स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि इस विषय में जनहित में उचित निर्णय नहीं लिया गया तो जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए, जिनमें NH द्वारा नाले का निर्माण कार्य लंबित होना, मोहल्ला कृष्णा नगर और गिरधारीपुरा में जलभराव की समस्या बनी रहती है । नदी और चितभवन पर पुल निर्माण में हो रहे अत्यधिक विलंब का विषय भी अंकित यादव द्वारा मजबूती से रखा गया।

- Post by Kanhaiya lal1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।2
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार देर रात औरैया-फफूँद मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान फफूँद कस्बे के पास उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने मार्ग से गुजर रहे कुल 8 डम्परों की जांच की। जांच के दौरान दो डम्पर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए। आवश्यक दस्तावेजों की जांच में अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों डम्परों को सीज कर दिया। इसके साथ ही संबंधित वाहनों को थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए वाहनों पर कुल 1,10,870 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है, इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान फफूँद थानाध्यक्ष अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक टीम को चेकिंग में सहयोग प्रदान किया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के कारण देर रात तक मार्ग पर सघन जांच चलती रही। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।1
- इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Kanhaiya lal1