मोर्चरी में युवक के शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों का हंगामा – अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।

- मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। डंकीगंज चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने हुई, लेकिन बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।4
- Post by Anupam Newspaper1
- मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार! विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।1
- मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मोर्चरी हाउस (शवगृह) में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर सतीश मिश्रा ने जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- गोपीगंज में गैस का संकट, हाहाकार* *एजेंसी संचालक गायब उपभोक्ता हो रहे परेशान* *कालाबाजारियों को दे रहा बढ़ावा* *सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं,* *क्या सरकार को बदनाम करने की साजिश*1
- ग्राम सभा पीपर गांव2
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।1