logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्य में गति लाने के दिए निर्देश” खराब प्रदर्शन पर नोटिस, वेतन वृद्धि रोकने व जुर्माने के निर्देश कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण के लिए पात्र हितग्राहियों से स्वयं मिलकर वन-टू-वन संवाद किया जाए तथा अभिभावकों से सहमति फॉर्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम की सख्त मॉनिटरिंग करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रगति की प्रतिदिन शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वयं समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण के संबंध में आवश्यक पत्राचार किया जाए तथा स्कूलों में पात्र बालिकाओं के टीकाकरण की प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर पर्यवेक्षण किया जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम से यह भी जानकारी ली कि एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर की एंट्री की गई है या नहीं तथा उसका सत्यापन किया गया है या नहीं। उन्होंने नोडल अधिकारी को जनगणना कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि एचपीवी टीकाकरण में कार्य नहीं करने वाले सीडीपीओ एवं बीएमओ पर सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा संकल्प से समाधान अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों तथा उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त समय-सीमा से बाहर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों पर नरसिंहगढ़ के तहसीलदार पर भी जुर्माना करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान समग्र ई-केवाईसी में खराब प्रदर्शन पर जनपद पंचायत खिलचीपुर, राजगढ़ एवं जीरापुर के सीईओ की एक वेतन वृद्धि रोकने हेतु संभागायुक्त को पत्राचार करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। इसके साथ ही सार्थक अटेंडेंस ऐप पर उपस्थिति दर्ज न करने पर नागरिक आपूर्ति निगम का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों के निष्क्रिय खातों का ई-केवाईसी शीघ्र कराना सुनिश्चित करें, ताकि खातों का सत्यापन एवं अद्यतन समय पर किया जा सके। साथ ही आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा समय सीमा से बाहय लंबित आवेदन का निराकरण नहीं करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यावरा श्री इकरार अहमद, सचिव ग्राम पंचायत चटक्या श्री राधेश्याम पर 750 रुपए, सचिव ग्राम पंचायत कांकरिया सुश्री सलोनी अहिरवार पर 1000 रुपए, सचिव ग्राम पंचायत अमानपुरा श्री रमेश चंद्र मालाकर पर 5000 रुपए, सचिव ग्राम पंचायत रूपपुरा श्री रामेश्वर सोलंकी पर 750 रुपए, सचिव ग्राम पंचायत सतनखेड़ी श्री मनोहर सिंह सोलंकी पर 1500 रुपए एवं सचिव ग्राम पंचायत दूलतारिया श्री प्रदीप पालीवाल पर 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

19 hrs ago
user_Raja Yadav
Raja Yadav
पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago
3b1a3d79-1f94-4d2e-abea-14b9773d41a5

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raja Yadav
    1
    Post by Raja Yadav
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    3 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    7
    राजगढ़  में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग।
राजगढ़  में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 7 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया था। शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी ने जिले के समस्त किसानो से अनुरोध किया हैं कि नियत अवधि में अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने एवं असुविधा से बचने के लिए अपनी भूमि के निकटतम पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं किसान अपना पंजीयन अनिवार्य
    1
    मोहन बड़ोदिया रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 7 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया था। शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी ने जिले के समस्त किसानो से अनुरोध किया हैं कि नियत अवधि में अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने एवं असुविधा से बचने के लिए अपनी भूमि के निकटतम पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं किसान अपना पंजीयन अनिवार्य
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सीहोर में 960 बच्चों का टीकाकरण: 107 गर्भवती महिलाओं की जांच; 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगी हाथों की स्वच्छता के लिए सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं और शिविरों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनसार हाल ही में आयोजित शिविमें शून्य से एक वर्ष तक की आयु के 700 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक वर्ष से अधिक आयु के 260 बच्चों को भी टीके लगाए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। बालिकाओं को भी लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी टीका लगा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे गंभीर कैंसर है। इस बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीनों तक चलाया जाएगा।
    1
    सीहोर में 960 बच्चों का टीकाकरण: 107 गर्भवती महिलाओं की जांच; 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगी
हाथों की स्वच्छता के लिए 
सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं और शिविरों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनसार हाल ही में आयोजित शिविमें शून्य से एक वर्ष तक की आयु के 700 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक वर्ष से अधिक आयु के 260 बच्चों को भी टीके लगाए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
बालिकाओं को भी लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी टीका लगा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे गंभीर कैंसर है। इस बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीनों तक चलाया जाएगा।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ौदिया जनपद की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ौदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष , संदीप सिसोदिया,गोकुल ,एवं ग्राम पंचायत तिनंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ौदिया जनपद की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ौदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष , संदीप सिसोदिया,गोकुल ,एवं ग्राम पंचायत तिनंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज उतरा सड़कों पर दतिया। 9 मार्च सोमवार सुबह दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज सड़कों पर उतर गया कुछ दिन पूर्व दतिया के जिगना गांव में 4 मार्च होली उत्सव में अहिरवार समाज के दो पक्षों में सामाजिक ध्वनि यंत्र नगड़िया फोड़ने को लेकर झड़प हो गई थी भीम आर्मी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुनेरिया ने अहिरवार समाज को गाली देते हुए बोला कि चले जाओ कर आओ रिपोर्ट मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरे भाई ने नगड़िया फोड़ी है इसी बीच जिगना से 150 लोगों से ज्यादा दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के आतंक के खिलाफ दतिया एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर रामनिवास अहिरवार दीपू अहिरवार कौशल अहिरवार सहित अहिरवार समाज की महिलाएं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    3
    दतिया में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज उतरा सड़कों पर 
दतिया। 9 मार्च सोमवार सुबह दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज सड़कों पर उतर गया कुछ दिन पूर्व दतिया के जिगना गांव में 4 मार्च होली उत्सव में अहिरवार समाज के दो पक्षों में सामाजिक ध्वनि यंत्र नगड़िया फोड़ने को लेकर झड़प हो गई थी भीम आर्मी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुनेरिया ने     अहिरवार समाज को गाली देते हुए बोला कि चले जाओ कर आओ रिपोर्ट मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरे भाई ने नगड़िया फोड़ी है इसी बीच जिगना से 150 लोगों से ज्यादा दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के आतंक के खिलाफ दतिया एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर रामनिवास अहिरवार दीपू अहिरवार कौशल अहिरवार सहित अहिरवार समाज की महिलाएं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीहोर के निपानिया खुर्द में खेत में लगी आगः 20 क्विंटल गेहूं जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू निपानिया खुर्द में खेत में लगी आग सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीकखान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।
    1
    सीहोर के निपानिया खुर्द में खेत में लगी आगः 20 क्विंटल गेहूं जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
निपानिया खुर्द में खेत में लगी आग
सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीकखान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.