logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाटक के जरिए जीवंत होगी प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा नाटक के जरिए जीवंत होगी प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कन्नौज में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा को मंच पर जीवंत किया जाएगा। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी के कन्नौज प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फगुआ कट पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ परिचय बैठक हुई। बैठक के उपरांत पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शंकर लाल लोधी ने बताया कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के तहत होने वाली नाट्य प्रस्तुतियों में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति में सेवा, समर्पण, अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को मंच पर दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत राज्यभर में नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित करने की योजना है। भाजपा नेताओं के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और अंत्योदय से जुड़े संदेशों को कला एवं नाट्य के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है। कन्नौज में प्रस्तावित नाट्य प्रस्तुति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत, आनंद सिंह, नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रिया शाक्य, अरविंद प्रताप सिंह, हरिवक्स सिंह, अशोक सिंह, राजीव ठाकुर, रामसेवक कठेरिया, प्राची गुप्ता, कुलदीप दोहरे, अजय वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

1 day ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लगाने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने वाली महिला दो साथियों समेत गिरफ्तार उरई। फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने शातिर महिला पूजा कुशवाहा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
    1
    फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लगाने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने वाली महिला दो साथियों समेत गिरफ्तार
उरई। फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने शातिर महिला पूजा कुशवाहा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलती थी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • शिवराजपुर पुलिस ने पकड़ा चार शातिर लुटेरों को: ₹1.29 लाख नकद, दो तमंचे और लूटा गया मोबाइल बरामद रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम पश्चिम जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 1,29,900 रुपये नकद, 15 बोर के दो अवैध तमंचे और पीड़ित से छीना गया की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। ​कार्रवाई का विवरण: ​गिरफ्तारी का स्थान: शिवली रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में भाग रहे आरोपियों को गौरी अभयपुर से टकटौली रोड के बीच घेराबंदी कर पकड़ा गया। ​गिरफ्तार आरोपी: ​मोहम्मद साहिल (22 वर्ष), निवासी चौबेपुर ​सक्षम ठाकुर (20 वर्ष), निवासी चौबेपुर ​शशांक पांडे उर्फ छोटा पंडित (19 वर्ष), निवासी बिठूर ​अंश तिवारी उर्फ वैभव तिवारी (18 वर्ष), निवासी पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सक्षम ठाकुर के खिलाफ चौबेपुर थाने में पूर्व से एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है
    2
    शिवराजपुर पुलिस ने पकड़ा चार शातिर लुटेरों को: ₹1.29 लाख नकद, दो तमंचे और लूटा गया मोबाइल बरामद
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
शिवराजपुर पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम पश्चिम जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 1,29,900 रुपये नकद, 15 बोर के दो अवैध तमंचे और पीड़ित से छीना गया की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
​कार्रवाई का विवरण:
​गिरफ्तारी का स्थान: शिवली रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में भाग रहे आरोपियों को गौरी अभयपुर से टकटौली रोड के बीच घेराबंदी कर पकड़ा गया।
​गिरफ्तार आरोपी: 
​मोहम्मद साहिल (22 वर्ष), निवासी चौबेपुर
​सक्षम ठाकुर (20 वर्ष), निवासी चौबेपुर
​शशांक पांडे उर्फ छोटा पंडित (19 वर्ष), निवासी बिठूर
​अंश तिवारी उर्फ वैभव तिवारी (18 वर्ष), निवासी 
पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सक्षम ठाकुर के खिलाफ चौबेपुर थाने में पूर्व से एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • चौबेपुर के चर्चित लूटकांड का पुलिस प्रशासन ने किया पर्दाफाश लुटेरों के पास से 119500 रूपये और एक एसयूवी कार बरामद। चौबेपुर मे बकरा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को यह जानकारी दी गई। पुलिस ने लुटेरों के पास से 119500 रूपये नकद घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे और एक एसयूवी कार भी बरामद की है।
    1
    चौबेपुर के चर्चित लूटकांड का पुलिस प्रशासन ने किया पर्दाफाश लुटेरों के पास से 119500 रूपये और एक एसयूवी कार बरामद।
चौबेपुर मे बकरा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को यह जानकारी दी गई।
पुलिस ने लुटेरों के पास से 119500 रूपये नकद घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे और एक एसयूवी कार भी बरामद की है।
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांगरमऊ उन्नाव। बांगरमऊ नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रविवार के दिन बांगरमऊ में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने जमकर, गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू, जल्दी आ के जयकारों से संपूर्ण बांगरमऊ गुंजाए मन हो गया। बांगरमऊ नगर में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इसमें सनातनी भाइयों ने विसर्जन शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर में लगभग सभी जगह पर गणेश महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए कई जगह प्रसाद वितरण व भंडारा लोगों ने कराया। जिसमें प्रमुख रूप से राम जी गुप्ता अध्यक्ष बांगरमऊ भंडारे के साथ विसर्जन शोभायात्रा में भी शामिल। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। मोहल्ला कटरा में आयोजित महोत्सव में प्रमुख रूप से अवधेश यादव, सुनील दिवाकर, सर्वेश अग्निहोत्री दीपू दीक्षित कल्लू शुक्ला बृजेश कुमार और मोहल्ले की समस्त महिलाओं ने हिस्सा लिया।
    3
    बांगरमऊ उन्नाव। 
बांगरमऊ नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
रविवार के दिन बांगरमऊ में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने जमकर, गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू, जल्दी आ के जयकारों से संपूर्ण बांगरमऊ गुंजाए मन हो गया। बांगरमऊ नगर में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इसमें  सनातनी भाइयों ने विसर्जन शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर में लगभग सभी जगह पर गणेश महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए कई जगह प्रसाद वितरण व भंडारा लोगों ने कराया। जिसमें प्रमुख रूप से राम जी गुप्ता अध्यक्ष बांगरमऊ भंडारे के साथ विसर्जन शोभायात्रा में भी शामिल। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। मोहल्ला कटरा में आयोजित महोत्सव में प्रमुख रूप से अवधेश यादव, सुनील दिवाकर, सर्वेश अग्निहोत्री दीपू दीक्षित कल्लू शुक्ला बृजेश कुमार और मोहल्ले की समस्त महिलाओं ने हिस्सा लिया।
    user_दिलीप यादव पत्रकार
    दिलीप यादव पत्रकार
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें आज ही अभी त यूट्यूब पर चैनल उपलब्ध है GRAMIN BHARAT NEWS के नाम से सर्च करें
    1
    ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें आज ही अभी त
यूट्यूब पर चैनल उपलब्ध है GRAMIN BHARAT NEWS के नाम से सर्च करें
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के गणेश पंडालो में रोज धार्मिक आयोजन किये जा रहे हे
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के गणेश पंडालो में रोज धार्मिक आयोजन  किये जा रहे हे
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    59 min ago
  • एक अजीब मामला: मशरूम के चक्कर में खोद डाली सड़क! टड़ियावां से लिलवल रोड रिपोर्टर दिलीप कश्यप 8127036637
    3
    एक अजीब मामला: मशरूम के चक्कर में खोद डाली सड़क!
टड़ियावां से लिलवल रोड 

रिपोर्टर दिलीप कश्यप 
8127036637
    user_Dilip
    Dilip
    Press advisory हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी कन्नौज। जमीन की गलत पैमाइश किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रविवार को तिर्वा तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। मामला तिर्वा तहसील परिसर का है।
    1
    जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी
जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी
कन्नौज। जमीन की गलत पैमाइश किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रविवार को तिर्वा तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। मामला तिर्वा तहसील परिसर का है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.