सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

- सफलता के मूल मंत्र #hilightseveryonefollowers #motivation #KALTAKNEWS1
- गुरसरांय नगर के कटरा बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन रात्रि के समय बंद कर दी जाती है और सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही शटर का ताला खोला जाता है, जिससे सुबह के समय पैसे निकालने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में एटीएम सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन यहां एटीएम के बंद रहने से खासकर सुबह जल्दी या रात में जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार जरूरी काम होने के बावजूद लोग समय पर नकदी नहीं निकाल पाते। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि एटीएम मशीन को 24 घंटे चालू रखा जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनका कहना है कि यह बाजार क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय में उपलब्ध होना उचित नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- https://youtu.be/lcHGz82WBqc?si=Gd3Wko4IOBvZo8MD ट्रेन से गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत, माता-पिता के साथ जा रहा था झांसी 📺 न्यूज़ 18 बुंदेलखंड आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक 📰 समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 📱 7388265801 ✍️ हरि सिंह वर्मा, महोबा 👉 ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, लाइक करें और शेयर करें। Hari Singh पेज https://www.facebook.com/share/1aAy1cTBRr/1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- उरई कोतवाली क्षेत्र में घटी घटना मामले को लेकर क्या कुछ बोले सदर सीओ!!.... वीडियो के अंत में चैनल को सब्सक्राइब, लाइक एवं शेयर करना न भूले1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी छीलने वाले ‘बसूले’ से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के भरापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व उरसान निवासी रजत कश्यप के साथ हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रजत शराब का बुरी तरह आदी था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। मिथिलेश अपने पति की इस लत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की रात जब रजत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा, तो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से पागल हुए रजत ने पास ही रखे लकड़ी छीलने वाले वसूले को उठा लिया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा हमले के कारण मिथिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी हुई, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वसूला भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई कर रही है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।2
- गंगा में मिल रहा फैक्ट्री का दूषित पानी, ऋषिकेश से वीडियो वायरल #Rishikesh #GangaPollution #EnvironmentalCrisis #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #SaveGanga #WaterPollution #TrendingNow #EcoAlert #PublicConcern #GreenIndia #NewsUpdate1