बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* * 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन हो गया। सुमित्रा कच्छप की पोस्टिंग गिरिडीह जिला बल में थी और वर्तमान में उन्हें झारखण्ड हाईकोर्ट, राँची में गिरिडीह जिला बल के कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। सबसे दुखद बात यह है कि सुमित्रा ने मंगलवार सुबह ही राँची के तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म की खुशी अभी परिवार ने ठीक से महसूस भी नहीं की थी कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर* * 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन हो गया। सुमित्रा कच्छप की पोस्टिंग गिरिडीह जिला बल में थी और वर्तमान में उन्हें झारखण्ड हाईकोर्ट, राँची में गिरिडीह जिला बल के कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। सबसे दुखद बात यह है कि सुमित्रा ने मंगलवार सुबह ही राँची के तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म की खुशी अभी परिवार ने ठीक से महसूस भी नहीं की थी कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत शिविरों का लिया जायजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर के नवागढ़ी-शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर और भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई और अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंदों के बीच डिग्निटी किट वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार ने 8.5 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि मुंगेर-भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर एट-ग्रेड सड़क का निर्माण होगा, जो प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल, पशु व अन्य क्षति का आकलन कर केंद्र सरकार आवश्यक सहायता देगी।2
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए बोरना बांध पर लगाया गया कैंप। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी प्रखंड के बोरना जीएन बांध पर पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में मवेशी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा दोपहर दो बजे तक बाढ़ से प्रभावित पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर कैंप में पहुंचे। डॉक्टर ने गाय, बकरी और कुत्ते सहित विभिन्न पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। बाढ़ के कारण पशुओं के रहने और चारा-पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। ऐसे में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए चिकित्सा कैंप लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। कैंप में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुपालकों से बाढ़ के दौरान पशुओं को स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की।1
- मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1
- ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market1
- 🚨 बांका में खेल मैदान को लेकर उठी बड़ी मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला! 🏟️ 📍 बांका: वार्ड संख्या-13 स्थित भैरव स्थान के समीप मिलिट्री ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कराने और इसे खेल सुविधाओं के लिए विकसित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के खेल मंत्री को आवेदन दिया गया है। ⚽ आवेदन में मैदान में फुटबॉल खेल मैदान, 🏃 दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण केंद्र और 🤺 तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने की मांग की गई है। 📢 आवेदनकर्ता का कहना है कि स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है। साथ ही मैदान की स्थिति और अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। 👉 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल — बांका की आवाज आपके साथ1
- पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने किया सुईया एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश1
- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम स्लग :- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर :- कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। वीओ :- पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है। बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था। बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।4
- अनुमंडल अस्पताल तारापुर में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को लेकर कई निर्णय अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक एसडीओ सह समिति अध्यक्ष आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी उपाधीक्षक सह प्रभारी सचिव डॉ. मदन पाठक, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित सदस्य विजय कुमार सक्सेना, संजय कुमार सिंह, विनोद रजक, चित्रसेन कुमार व शिव कुमार शर्मा उपस्थित थे। बैठक में नर्सिंग डेस्क, आयुष्मान भारत व ओएनसी काउंटर के क्षतिग्रस्त एसीपी शीट बदलने, अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंखों की मरम्मत तथा बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने पर चर्चा हुई। पुरानी आरओ वाटर मशीन बदलने का भी निर्णय लिया गया। अस्पताल के मुख्य द्वार से नए भवन तक बने रास्ते में एलईडी लाइट लगाने पर चर्चा हुई। एसडीओ ने प्रकाश व्यवस्था नगर पंचायत से कराने का निर्देश दिया। द्वितीय तल पर जलजमाव से वार्ड में पानी रिसने की समस्या का निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाने तथा आरओ मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बैठक के बाद उन्होंने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया।1
- गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।1