आंगनबाड़ी सेवाओं को नई उड़ान: 1265 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, स्मार्ट डिजिटल कवच स्मार्टफोन, फर्नीचर-प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चो, महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई जान विधायक, डीएम, सीडीओ ने बांटे नियुक्ति पत्र,खिले चेहरे लखीमपुर खीरी, । बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई अहम पहल की गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीपीओ भारत प्रसाद ने किया। जनपदीय कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और 613 केंद्रों को फर्नीचर व प्री-स्कूल किट प्रदान की गई। इसके साथ ही 16 परियोजना कार्यालयों को आधार कार्ड पंजीकरण मशीन भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से जिले में नवनिर्मित 66 आंगनबाड़ी भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी, योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि, डीपीओ भारत प्रसाद व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि नव चयनित सभी आंगनवाड़ी सहायिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कंधों पर बच्चों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाई जाए। डीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता न केवल बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा और पोषण की रीढ़ हैं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सेवाएं पहुँचाने में उनकी भूमिका अहम है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को समय पर लागू करने में आपकी सक्रिय भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निर्णायक साबित होगी। डीपीओ भारत प्रसाद ने बताया कि जिले के विभिन्न परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 16 परियोजनाओं में 1,406 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें सहायिका के पद पर कुल 1,265 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें निधासन परियोजना में सबसे अधिक 172 सहायिकाओं का चयन हुआ, वहीं लखीमपुर और ईसानगर परियोजनाओं में क्रमशः 107 और 110 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया। अन्य परियोजनाओं में भी चयनित अभ्यर्थियों की संख्या संतुलित रूप से वितरण की गई है, जिससे जिले में बाल विकास और आंगनवाड़ी सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लखीमपुर खीरी की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम ने बाटे नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन, खिले चेहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी की 09 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है और उन्हें यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।

- 📰 लखीमपुर खीरी: हाईकोर्ट नोटिस के बावजूद कब्रिस्तान भूमि पर निर्माण, JCB चलने से बढ़ा विवाद लखीमपुर खीरी (अपराध संवाददाता)। जनपद के सैदापुर देवकली एवं सैदापुर भाउ क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज तक मार्ग निर्माण के लिए कई गाटा संख्याओं का अधिग्रहण किया गया, लेकिन राजस्व ग्राम सैदापुर देवकली की गाटा संख्या 750, जो अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, उसका अधिग्रहण नहीं किया गया। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उक्त गाटा संख्या से सड़क निर्माण कराए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि मुस्लिम समुदाय के दफन के लिए उपयोग में आती है, ऐसे में यहां निर्माण कार्य से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले को लेकर कब्रिस्तान पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से नोटिस भी जारी हो चुका है। आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा मौके पर जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद जेसीबी को वापस ले जाया गया। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।2
- धौरहरा के रामलोक मे अभी अभी तेंदुवा पिंजड़े मे पकड़ा गया1
- लखीमपुर खीरी। श्री हनुमान जन्मोत्सव रजत जयंती कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत शहर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हो रही है। 25वीं विराट कीर्तनमयी पदयात्रा को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ मोटरसाइकिल जनसंपर्क यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। यह यात्रा विलोबी मैदान, लखीमपुर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। शहरभर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। हनुमान भक्तों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर भाव-विभोर होकर पाठ किया। इसके बाद सदर चौराहे पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने सुसज्जित आरती थाल के साथ भगवान श्री हनुमान जी की आरती उतारी। इस दौरान श्रीराम चौराहे पर धार्मिक झांकियां और फूलों की होली का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं नासिक से आए कलाकारों द्वारा ढोल-नगाड़ों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे सुभाष पार्क, पुरानी गल्ला मंडी, लखीमपुर से 25वीं विराट कीर्तनमयी पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यह पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर (सीतापुर रोड, ओयल) तक जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही 1 अप्रैल को सायं 7 बजे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पांच दीप अवश्य जलाने का भी आह्वान किया गया है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी की 137, पलिया विधानसभा के विधायक हरविन्दर कुमार साहनी ऊर्फ रोमी साहनी ने अपने चार सालों में कराए गये विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता हमारे परिवार का हिस्सा है। अपने परिवार से ज्यादा समय मैं जनता के बीच में बिताता हूं। दैनिक भास्कर से हुए एक खास बातचीत में विधायक रोमी साहनी ने कुछ इस तरह से फटाफट सवालों के जवाब दिए। विधायक रोमी साहनी से किया गया पहला सवाल :- आप अपने व अपनी सरकार के कार्य को देखते हुए 10 में कितने नम्बर देंगे ? जवाब- नम्बर हमारी जनता देगी पलिया विधानसभा की। जनता से पूछिए, जो जनता कहती है उसी को हमें स्वीकार करना है। दूसरा सवाल :- 2022 से अब तक आपने अपनी विधानसभा में आपने और आपकी सरकार ने कौन-कौन से बड़े कार्य किए हैं, जिससे लगता है कि जनता बहुत खुश है और जनता को उससे क्या लाभ हो रहा है ? जवाब- मैं 14 साल से विधायक हूं, चार साल का मैं आपको बता देता हूं। लगभग शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क, पुलिया के निर्माण में पीडब्ल्यूडी से लगभग पांच सौ करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। यहां पर सरकार द्वारा एयरपोर्ट की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की गयी है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए भी करोड़ों रुपया यहां आया है। यहां की गरीब जनता जो अपना इलाज नहीं करा सकती, उसके लिए मेरे द्वारा एवं सरकार द्वारा लगभग दस करोड़ रुपया गरीबों की इलाज के लिए दिया गया है, जिससे आज सैकड़ों परिवार अपने घर पर स्वस्थ रूप से जी रहे हैं और अपने घर का पालन-पोषण कर रहे हैं। ग्राम सभा भीरा को नगर पंचायत का दर्जा सरकार द्वारा दिया गया, बाढ़ से क्षेत्र की जनता को बचाने के लिए 24 करोड़ की एक परियोजना मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार की। इसके अलावा भी कई योजनाएं एवं परियोजनाएं बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए आ रही हैं। हमारा जो भी निवेदन सरकार से जाता है, सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पलिया की जनता के लिए कार्य कर रही है। तीसरा सवाल :- क्या इस बार फिर आप टिकट की दावेदारी करेंगे ? जवाब- टिकट भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के विवेक एवं उनके कार्यकाल पर देती है और मुझे आशा है, पूरा विश्वास है कि चौथी बार मैं ही लड़ूंगा पलिया विधानसभा से। चौथा सवाल :- आप अपने टिकट को लेकर कितने आश्वस्त हैं कि आपको लगता है कि पार्टी आपको टिकट देगी और क्यों ? जवाब- पार्टी हमारे कारण नहीं, जनता की उम्मीदों को देखकर पार्टी हमको टिकट देगी, जनता जो कहेगी वही हमारी पार्टी करेगी।1
- लखीमपुर खीरी में राजापुर मंडी के सामने सड़क के बीचों-बीच बनाए गए लंबे डिवाइडर, जो रात के समय दिखाई नहीं देते थे, सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है।1
- लखीमपुर खीरी में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो भोले-भाले लोगों को बहलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, आधार-पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में सामान और 26,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- लखीमपुर - शहर के इमली चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि जब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली गाड़ी का यह हाल है तो सिस्टम की तैयारी कितनी मजबूत है और जमीनी स्तर पर सुविधाओं की स्थिति आखिर क्या है1