Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में थाना माधोटांडा पुलिस की मुठभेड़,आरोपित हरजिंदर गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में जाकर जंगली सूअरों का करता था शिकार। पीलीभीत में थाना माधोटांडा पुलिस की मुठभेड़,आरोपित हरजिंदर गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में जाकर जंगली सूअरों का करता था शिकार।
Shablu khan
पीलीभीत में थाना माधोटांडा पुलिस की मुठभेड़,आरोपित हरजिंदर गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में जाकर जंगली सूअरों का करता था शिकार। पीलीभीत में थाना माधोटांडा पुलिस की मुठभेड़,आरोपित हरजिंदर गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में जाकर जंगली सूअरों का करता था शिकार।
More news from Pilibhit and nearby areas
- पीलीभीत: 'हर घर जल' या 'हर घर जहर'? जमुनिया खास में नलों से उगल रहा काला बदबूदार पानी पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल' योजना का उद्देश्य हर ग्रामीण तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाना था, लेकिन जनपद पीलीभीत के जमुनिया खास गाँव से आई तस्वीरें इस योजना की सफलता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। यहाँ पाइपलाइन से स्वच्छ पानी की जगह गटर जैसा काला और बदबूदार तरल निकल रहा है। वीडियो वायरल: दावों की खुली पोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली को बेनकाब कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घरों में लगी टंकियों से जो पानी आ रहा है, वह इतना गंदा है कि उसे छूना भी दूभर है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी से उठ रही तेज सड़ांध ने जीना मुहाल कर दिया है। "हम इसे पानी कहें या बीमारी? न इसे पी सकते हैं, न इससे कपड़े धो सकते हैं। प्रशासन हमारी जान से खिलवाड़ कर रहा है।" — एक स्थानीय ग्रामीण अधिकारियों की चुप्पी और बढ़ता आक्रोश तहसील कलीनगर और पूरनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि: कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदा पानी पीने के कारण बच्चों और बुजुर्गों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अधिकारी फील्ड पर आने के बजाय कार्यालयों में बैठकर 'सब ठीक है' की रिपोर्ट भेज रहे हैं। प्रमुख बिंदु: क्यों सवालों के घेरे में है प्रशासन? समस्या प्रभाव वर्तमान स्थिति पानी की गुणवत्ता गटर जैसा काला और बदबूदार पानी अत्यंत गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हैजा, डायरिया और त्वचा रोगों का खतरा हाई अलर्ट प्रशासनिक प्रतिक्रिया शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं उदासीनता बड़ा सवाल: कब जागेगा प्रशासन? वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। क्या जिले के आला अधिकारी इस 'काले खेल' की जांच कराएंगे? क्या जमुनिया खास के लोगों को कभी शुद्ध पेयजल नसीब होगा, या फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी यह योजना ग्रामीणों को बीमारियाँ बांटती रहेगी?1
- गांधी1
- पीलीभीत बराही रेंज में सेल्हा बाबा के पास पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 4 शिकारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 शिकारियों के पैर में गोली लगी, 15 अप्रैल को जंगली सुअर (वन्यजीव) का शिकार कर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप।1
- Post by Pankaj gupta1
- फर्जी मुक़दमों में फसाने में करेली पुलिस No1 पुलिस की बर्दी का किया बड़ा दुरूपयोग न्याय पाने को पीड़ित दर-दर भटकते डीजीपी. से लगाई न्याय की गुहार #91indianews #youtube1
- पीलीभीत डीएम ने यूपी बोर्ड के मेधावियों को दी बधाई, कम अंक वाले छात्रों को दिया सफलता का मूल मंत्र उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने पर पीलीभीत के जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि जिले के टॉपर्स को कलेक्ट्रेट में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा ताकि वे भविष्य के लक्ष्यों के लिए प्रेरित हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने उन बच्चों का भी उत्साह बढ़ाया जिनके अंक उम्मीद से कम आए हैं; उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं भी एक सामान्य छात्र रहे हैं, इसलिए कम अंकों से निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और जीवन में सुधार के अवसर बार-बार मिलते हैं। डीएम ने सभी छात्रों से निरंतर परिश्रम करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।1
- ओमलॉन के पास गोदाम पर छापेमारी, नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; आरोपी हिरासत मे पीलीभीत स्थित सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक निजी जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड उत्पादों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली 'हार्पिक' टॉयलेट क्लीनर की खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, रेकिट बेंकिशर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार साह को सूचना मिली थी कि ओमलॉन के पास स्थित एक गोदाम में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को सुनगढ़ी पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने शैलेंद्र अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 200 ml वाली हार्पिक की 103 नकली बोतलें मिलीं पुलिस के मुताबिक, गोदाम मालिक शैलेंद्र अग्रवाल बरामद सामान के संबंध में कोई भी वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शिकायतकर्ता रंजीत कुमार साह ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस पूरी कार्रवाई में इंटेलिजेंस टीम के सदस्य लालचंद और संजीत कुमार पासवान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली उत्पाद कहां तैयार किए जा रहे थे और इनकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।1
- पीलीभीत: स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, व्यापारियों ने निकाली 'मीटर की शव यात्रा' पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली और बिजली विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों का आक्रोश चरम पर है। गुरुवार को शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का अनोखा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक 'शव यात्रा' निकालकर अपना विरोध प्रदर्शित किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गैस चौराहे तक निकाली गई शव यात्रा विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हुई, जो अंततः मुख्य गैस चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। व्यापारियों ने एक पुतले पर स्मार्ट मीटर बांधकर उसे शव की तरह कंधे पर उठाया। इस सांकेतिक शव यात्रा के माध्यम से जनता ने यह संदेश देने की कोशिश की कि स्मार्ट मीटर अब आम आदमी की जेब और शांति के लिए "मृत" समान हो चुके हैं। 'जनता के लिए नासूर बन गया है स्मार्ट मीटर' प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता शैली शर्मा ने बिजली विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा: "पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। विभाग जनता की समस्याओं का निस्तारण करने में पूरी तरह विफल रहा है। कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं कि मीटर तेज भाग रहे हैं, बिल अचानक दोगुना हो जाता है और बिना बताए पैसे कट रहे हैं। यह तकनीक जनता के लिए 'नासूर' बन चुकी है।" उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को मानसिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन खराब मीटरों को नहीं बदला गया या व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जिले भर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और शहर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में मांग की कि जब तक तकनीक पूरी तरह पारदर्शी नहीं हो जाती, तब तक इन मीटरों पर रोक लगाई जाए।1
- Post by समाचार Crime News1