झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट 9852507403 धनबाद जिले के झरिया में भू-धंसान का खतरा, लोग घर छोड़ भागे झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट धनबाद जिले के झरिया में भू-धंसान का खतरा, लोग घर छोड़ भागे धनबाद जिले के झरिया से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक ही इलाके में कई घरों में अचानक दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। यह मामला झरिया थाना क्षेत्र के धर्म नगर, चौथाई कुली इलाके का है। बताया जा रहा है कि अचानक घरों की दीवारों और फर्श में दरारें आने लगीं, जिससे लोग घबरा गए और तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही भू-धंसान प्रभावित रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग रात को लेकर भी चिंतित हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर जाने की मांग की है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का निरीक्षण कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

- कतरास से नयन मोदक की रिपोर्ट श्यामडीह के मासूम शाह बाबा के दरबार में सजीं कव्वाली की महफिल "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,,,,,, "भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,, डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के श्यामडीह स्थित सैयदना हजरत मासूम शाह बाबा के दरबार में आयोजित लंगर-ए-आम के दौरान शुक्रवार रात कव्वाली की महफिल सजीं। उदघाटन कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया जावेद अंसारी, मासूम खान तथा सुभाष राय ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली के कव्वाल रईस मियां सावरी तथा कव्वाला सनम साहेबा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कव्वाल रईस मियां सावरी की प्रस्तुति "इससे ना टकराए कोई चीन हो या जापान अमरिका हो चाहे हो वो पाकिस्तान, मेरे भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,,ने खूब तालियां बटोरीं। कव्वाल सनम साहेबा ने "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,, प्रस्तुत कर दर्शकों देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सफल बनाने में सदर करीम अंसारी, सेक्रेटरी मो. मोईन, खजांची उस्मान अंसारी कमरुद्दीन अंसारी, उप सचिव इसरायल अंसारी, शहीद अंसारी, इम्तियाज खान, मुखिया प्रतिनिधि राम सुन्दर दास, सुदेश दास, हाजी सिराज आदि सक्रिय थे ।1
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किड्स एजुकेशन सेंटर, निरसा में भव्य समारोह, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां निरसा आज दिन मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को निरसा के बेलचढी नूतनडीह स्थित किड्स एजुकेशन सेंटर विद्यालय के प्रांगण में देश के महान नायक लोकतंत्र के भासीग्य विधाता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती समारोह बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर तथा बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस पावन मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तपेश्वर चौहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण मोहम्मद फिरोज अंसारी, संदीप दास, अमित सिंह, बच्चों मुखर्जी, दीपक चंद्र, हरेंद्र कुमार यादव, मनोज चौहान, प्रमिला कुमारी, रीता देवी, संगीता कुमारी, पदमा दास, सोनाली दे, सरस्वती कुमारी, पूर्णिमा आदि सभी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अभिभावक सहित हमारे अतिथि भी उपस्थित थे जिसमें रोटरी क्लब धनबाद मीड टाउन के रोटेरियन ए के संडवार, डॉक्टर रॉकी,प्रणव कुमार, सतीश जी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राहुल पांडे, प्रणव सेन गुप्ता, दिनेश साव, डॉ संतोष राय, रामसागर ठाकुर, पतंजलि परिवार के माननीय मनजीत सिंह ,रविंद्र प्रधान, मनोज सिंह, तरुण अग्रवाल, बाबा साहब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान के युगल भूईया, चंद्रशेखर आर्य, अशोक जी ,मोहन सिंह यादव, कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अर्जुन भईया,समाजसेवी डॉ अरुण ठाकुर एवं भारतीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के निरंजन चटर्जी,सूजित मोदी मौजूद थे। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी वर्ग के प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सावित्री मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा उत्साह वर्धन हेतु सम्मानित भी किया गया।10
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट1
- कामरेड गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब। देवली स्थित शहीद स्थल पर विधायक पुत्र अरूप चटर्जी, विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह और आरा सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित।1
- धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ | झरिया से बड़ी खबर झरिया के भागा मोड़ इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tata 407 और Hyundai Creta के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1