logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसेवा संचालक की डीसीएम से कुचलकर मौत, मचा कोहराम पुलिस ने शब को भेज जन सेवा केंद्र संचालक की डीसीएम से कुचलकर दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर लगा लंबा जाम शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद मे रविवार शाम को थाना अल्हागंज क्षेत्र के ग्राम गोरा महुआ गाड़ निवासी 23 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी पर सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे वाहन का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया। घटनास्थल पर मचा हाहाकार, अस्पताल में कोहराम वृंदावन गार्डन लेन स्थित दरगाह मोड़ पर हुई इस घटना से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां परिजनों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी शिवानी (खंडहर गांव निवासी) और दो साल के बेटे के साथ परिवार में कोहराम मच गया। भाई गुड्डू सिंह ने बताया कि भानु का पांच साल पहले विवाह हुआ था। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप शाम 5:30 बजे फॉर्च्यूनर से पिता को लेकर जलालाबाद आए थे। हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर विनोद की स्कूटी लेकर जरूरी काम निपटाने जा रहे थे, तभी पीछे से आई डीसीएम की चपेट में आ गए। मृतक ग्राम चौरसिया में जन सेवा केंद्र और खाद दुकान संचालित करते थे। पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध डीसीएम थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शक के आधार पर एक डीसीएम को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ और वाहन की छानबीन जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

on 23 March
user_R. N. SHARMA
R. N. SHARMA
Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
on 23 March
2dcee924-7b1f-4689-90cf-c47ec0b4f4c5

जनसेवा संचालक की डीसीएम से कुचलकर मौत, मचा कोहराम पुलिस ने शब को भेज जन सेवा केंद्र संचालक की डीसीएम से कुचलकर दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर लगा लंबा जाम शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद मे रविवार शाम को थाना अल्हागंज क्षेत्र के ग्राम गोरा महुआ गाड़ निवासी 23 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी पर सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे वाहन का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया। घटनास्थल पर मचा हाहाकार, अस्पताल में कोहराम वृंदावन गार्डन लेन स्थित दरगाह मोड़ पर हुई इस घटना से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां परिजनों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी शिवानी (खंडहर गांव

799ee588-3a17-4fd2-8a69-1054b618bc7c

निवासी) और दो साल के बेटे के साथ परिवार में कोहराम मच गया। भाई गुड्डू सिंह ने बताया कि भानु का पांच साल पहले विवाह हुआ था। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप शाम 5:30 बजे फॉर्च्यूनर से पिता को लेकर जलालाबाद आए थे। हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर विनोद की स्कूटी लेकर जरूरी काम निपटाने जा रहे थे, तभी पीछे से आई डीसीएम की चपेट में आ गए। मृतक ग्राम चौरसिया में जन सेवा केंद्र और खाद दुकान संचालित करते थे। पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध डीसीएम थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शक के आधार पर एक डीसीएम को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ और वाहन की छानबीन जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

More news from Hardoi and nearby areas
  • शाहाबाद (हरदोई) में कोतवाली के ठीक सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने वकील को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वकील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    3
    शाहाबाद (हरदोई) में कोतवाली के ठीक सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने वकील को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वकील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    18 hrs ago
  • अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    1
    अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    1
    देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। जनपद में गोवंश के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले की सीमा से बाहर भूसे के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ​संकट से बचने की तैयारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के लिए भूसा अनिवार्य आहार है। अप्रैल में गेहूँ की कटाई शुरू होने के साथ ही भूसे के अंतर-राज्यीय और अंतर-जनपदीय व्यापार की आशंका बढ़ जाती है। डीएम के अनुसार, यदि भूसा बाहर भेजा गया तो जिले में चारे का भारी संकट खड़ा हो सकता है। ​अधिकारियों को सख्त निर्देश प्रशासन ने पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम और सभी तहसीलदारों को आदेश दिया है कि वे सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखें। यदि कोई भी वाहन अवैध रूप से भूसा बाहर ले जाते पकड़ा गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का यह कदम स्थानीय स्तर पर भूसे की कीमतों को नियंत्रित रखने और पशुधन को संरक्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।
    1
    शाहजहाँपुर। जनपद में गोवंश के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले की सीमा से बाहर भूसे के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
​संकट से बचने की तैयारी
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के लिए भूसा अनिवार्य आहार है। अप्रैल में गेहूँ की कटाई शुरू होने के साथ ही भूसे के अंतर-राज्यीय और अंतर-जनपदीय व्यापार की आशंका बढ़ जाती है। डीएम के अनुसार, यदि भूसा बाहर भेजा गया तो जिले में चारे का भारी संकट खड़ा हो सकता है।
​अधिकारियों को सख्त निर्देश
प्रशासन ने पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम और सभी तहसीलदारों को आदेश दिया है कि वे सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखें। यदि कोई भी वाहन अवैध रूप से भूसा बाहर ले जाते पकड़ा गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का यह कदम स्थानीय स्तर पर भूसे की कीमतों को नियंत्रित रखने और पशुधन को संरक्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: अमरोहा पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 📍 थाना नौगावां सादात, अमरोहा 🔍 सिर्फ 2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी की घटना का महज 2 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पूरे ₹73,000/- रुपये नगद बरामद कर लिए। 💰 जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पापड़ी निवासी इमरान ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके घर का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई है। 👮‍♂️ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV कैमरों (ऑपरेशन त्रिनेत्र) और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। ➡️ गिरफ्तार अभियुक्त जुबैर अब्बास ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले पीड़ित के घर में पेंट का काम किया था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। पैसों की जरूरत के चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ⚖️ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 🎥 बाइट: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, अमरोहा
    1
    🚨 ब्रेकिंग: अमरोहा पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨
📍 थाना नौगावां सादात, अमरोहा
🔍 सिर्फ 2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी की घटना का महज 2 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पूरे ₹73,000/- रुपये नगद बरामद कर लिए।
💰 जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पापड़ी निवासी इमरान ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके घर का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई है।
👮‍♂️ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV कैमरों (ऑपरेशन त्रिनेत्र) और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त जुबैर अब्बास ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले पीड़ित के घर में पेंट का काम किया था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। पैसों की जरूरत के चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
⚖️ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
🎥 बाइट: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, अमरोहा
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चालक को पड़कर गाड़ी कर दी डीएम की गाड़ी आगे चल रही थी पीछे से सायरन बस्ती हुई गाड़ी निकल रही जो बार-बार सायरन बज रहा था डीएम के निर्देश पर तुरंत गाड़ी वाले को पड़कर गाड़ी
    1
    चालक को पड़कर गाड़ी कर दी  डीएम की गाड़ी आगे चल रही थी पीछे से सायरन बस्ती हुई गाड़ी निकल रही जो बार-बार सायरन बज रहा था डीएम के निर्देश पर तुरंत गाड़ी वाले को पड़कर गाड़ी
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ महिला ने गुस्से में टोल प्लाजा का फाटक तोड़ा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ महिला ने गुस्से में टोल प्लाजा का फाटक तोड़ा
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.