logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है *होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 16 केंद्रों पर 25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सीडीओ ने ली बैठक, दिए निर्देश* लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को अटल सभागार में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें और किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह, नोडल अधिकारी (पुलिस)/एएसपी पूर्वी पवन गौतम, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, स्टैटिक ओर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए।

18 hrs ago
user_Rajeev Khatri
Rajeev Khatri
निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
7ea4baf7-8851-40b3-a7ec-6c015b67b598

लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है *होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 16 केंद्रों पर 25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सीडीओ ने ली बैठक, दिए निर्देश* लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को अटल सभागार में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें और किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह, नोडल अधिकारी (पुलिस)/एएसपी पूर्वी पवन गौतम, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, स्टैटिक ओर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by न्यूज़ पेपर
    1
    Post by न्यूज़ पेपर
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के ढखेरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की लखाही शाखा में भारी लापरवाही सामने आई है एक किसान 2 अप्रैल से अपनी फाइल नोड्यूज के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा है बैंक कर्मचारी रोज कल आना मिल जाएगी कहकर टालते रहे लेकिन अब बैंक मैनेजर ने साफ कह दिया कि फाइल ही नहीं मिल रही है जबकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से किसान परेशान है और बैंक की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी के ढखेरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की लखाही शाखा में भारी लापरवाही सामने आई है एक किसान 2 अप्रैल से अपनी फाइल नोड्यूज के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा है बैंक कर्मचारी रोज कल आना मिल जाएगी कहकर टालते रहे लेकिन अब बैंक मैनेजर ने साफ कह दिया कि फाइल ही नहीं मिल रही है जबकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से किसान परेशान है और बैंक की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में 'स्कूल चलो अभियान' रैली: शिक्षा की अलख जगाने निकला विद्यालय परिवार रिपोर्ट शाहिद मंसूरी डण्डूरी में गूंजा शिक्षा का शंखनाद: 'स्कूल चलो अभियान' रैली से जगाई अलख *लखीमपुर खीरी | रमियाबेहड़ | 20 अप्रेल* विकास खण्ड रमियाबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को शिक्षा की ज्योति घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक *सरोज कुमार* के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकली जागरूकता रैली ने पूरे ग्राम में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। *एकता का संदेश, शिक्षा का आह्वान:* रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव है। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर 'हर बच्चा स्कूल' के लक्ष्य को पूरा करने निकले। *कार्यक्रम में शामिल गणमान्य:* विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापकमैं अजय कोठारी एवं सहायक अध्यापक प्रेमपाल गौतम ने मोर्चा संभाला। 'एजुकेट गर्ल्स' टीम बालिका से सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व रसोइया बहनों ने भी कंधे से कंधा मिलाया। ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम प्रधान पंच *नसुल्ला अंसारी* भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। *बच्चों के नारों से गूंजा गांव:* नन्हें-मुन्नों ने जोश भरे नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया: - _'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे'_ - _'अब ना कोई अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल'_ - _'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा'_ *मिठास से हुआ समापन:* कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त ग्रामीणों व विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। *प्रधानाध्यापक का संकल्प:* सरोज कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा एक ही लक्ष्य है - डण्डूरी का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार निःशुल्क किताब, ड्रेस, मिड-डे-मील दे रही है। बस आप अपने पाल्यों को स्कूल भेजें।" प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में विद्यालय का साथ दें। *संकल्प के साथ विदाई:* रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नया सत्र शत-प्रतिशत नामांकन के साथ शुरू होगा। SM UP news7 शाहिद मंसूरी पत्रकार संपर्क 6306069568
    1
    प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में 'स्कूल चलो अभियान' रैली: शिक्षा की अलख जगाने निकला विद्यालय परिवार
रिपोर्ट शाहिद मंसूरी
डण्डूरी में गूंजा शिक्षा का शंखनाद: 'स्कूल चलो अभियान' रैली से जगाई अलख
*लखीमपुर खीरी | रमियाबेहड़ | 20 अप्रेल*
विकास खण्ड रमियाबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को शिक्षा की ज्योति घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक *सरोज कुमार* के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकली जागरूकता रैली ने पूरे ग्राम में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया।
*एकता का संदेश, शिक्षा का आह्वान:*  
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव है। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर 'हर बच्चा स्कूल' के लक्ष्य को पूरा करने निकले।
*कार्यक्रम में शामिल गणमान्य:*  
विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापकमैं  अजय कोठारी एवं सहायक अध्यापक प्रेमपाल गौतम ने मोर्चा संभाला। 'एजुकेट गर्ल्स' टीम बालिका से सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व रसोइया बहनों ने भी कंधे से कंधा मिलाया। ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम प्रधान पंच *नसुल्ला अंसारी* भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
*बच्चों के नारों से गूंजा गांव:*  
नन्हें-मुन्नों ने जोश भरे नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया:
- _'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे'_
- _'अब ना कोई अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल'_  
- _'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा'_
*मिठास से हुआ समापन:*  
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त ग्रामीणों व विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
*प्रधानाध्यापक का संकल्प:*  
सरोज कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा एक ही लक्ष्य है - डण्डूरी का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार निःशुल्क किताब, ड्रेस, मिड-डे-मील दे रही है। बस आप अपने पाल्यों को स्कूल भेजें।"
प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में विद्यालय का साथ दें।
*संकल्प के साथ विदाई:*  
रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नया सत्र शत-प्रतिशत नामांकन के साथ शुरू होगा।
SM UP news7 
शाहिद मंसूरी पत्रकार 
संपर्क 6306069568
    user_शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा दिनांक-15.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0स0 - 83/26 धारा 191(2),191(3),190,326(F),109(1),310(2),121(1),132,324(5),61(2),126(2) BNS व धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 व धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधि0 थाना मैलानी जिला खीरी मे प्रकाश मे आये 02 अभियुक्तो 1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुशील के कब्जे से एक अदद सरकारी हेल्मेट तथा अभियुक्त अमित के कब्जे से एक अदद सरकारी डण्डा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी *बरामदगी –* एक अदद सरकारी डण्डा व एक अदद सरकारी हेल्मेट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी संसारपुर थाना मैलानी जिला खीरी 2.उ0नि0 श्री अबलीश कुमार चौकी प्रभारी कुकरा थाना मैलानी जिला खीरी 3.हे0का0 देवेन्द्र शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी 4.का0 सौरभ कुमार थाना मैलानी जिला खीरी 5.का0 दीपक सोलंकी थाना मैलानी जिला खीरी 6.का0 दीपक चन्द्रा थाना मैलानी जिला खीरी 7.का0 रजनीकान्त थाना मैलानी जिला खीरी 8.का0 शैलेन्द्र थाना मैलानी जिला खीरी 9.म0का0 प्रिया शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी 10.म0का0 कामिनी थाना मैलानी जिला खीरी
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा दिनांक-15.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0स0 - 83/26 धारा 191(2),191(3),190,326(F),109(1),310(2),121(1),132,324(5),61(2),126(2) BNS व धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 व धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधि0 थाना मैलानी जिला खीरी मे प्रकाश मे आये 02 अभियुक्तो 1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुशील के कब्जे से एक अदद सरकारी हेल्मेट तथा अभियुक्त अमित के कब्जे से एक अदद सरकारी डण्डा बरामद हुआ ।  गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 
2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी
*बरामदगी –*
एक अदद सरकारी डण्डा व एक अदद सरकारी हेल्मेट
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी संसारपुर थाना मैलानी जिला खीरी
2.उ0नि0 श्री अबलीश कुमार चौकी प्रभारी कुकरा थाना मैलानी जिला खीरी
3.हे0का0 देवेन्द्र शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी
4.का0 सौरभ कुमार थाना मैलानी जिला खीरी
5.का0 दीपक सोलंकी थाना मैलानी जिला खीरी
6.का0 दीपक चन्द्रा थाना मैलानी जिला खीरी
7.का0 रजनीकान्त थाना मैलानी जिला खीरी
8.का0 शैलेन्द्र थाना मैलानी जिला खीरी 
9.म0का0 प्रिया शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी
10.म0का0 कामिनी थाना मैलानी जिला खीरी
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी मे मंगलवार कों खनन अधिकारी, खीरी द्वारा साधारण बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में सख्त कदम उठाया गया है। थाना सिंगाही क्षेत्र के अंतर्गत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर खड़ा कराया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    1
    लखीमपुर खीरी मे मंगलवार कों खनन अधिकारी, खीरी द्वारा साधारण बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में सख्त कदम उठाया गया है। थाना सिंगाही क्षेत्र के अंतर्गत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर खड़ा कराया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    1
    नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है 
लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर (खीरी): जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर (खीरी):
जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.