मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण, बिल नहीं देने पर संचालकों को कड़ी अनुमंडल प्रशासन द्वारा दवा दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं पर सख्ती बरतते हुए बुधवार 27 अगस्त 2026 को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज के आदेश के अनुपालन में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अखिलेश्वर कुमार एवं औषधि निरीक्षक रोहतास-3 श्री हरिनारायण साहनी के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा की गई, निरीक्षण के दौरान दल ने दवा बिक्री की प्रक्रिया, दवाओं का निर्धारित मूल्य, स्टॉक पंजी, बिलिंग प्रणाली, कैश मेमो, मूल्य पर्ची और औषधि विक्रय से संबंधित अन्य वैधानिक प्रावधानों का गहनता से अवलोकन किया, इस क्रम में कई मेडिकल दुकानों पर गंभीर कमियां उजागर हुईं, जिनमें ग्राहकों को दवा खरीदने के बाद निर्धारित मूल्य पर्ची या बिल उपलब्ध नहीं कराना प्रमुख था, साथ ही कुछ दुकानों में अन्य नियमों के अनुपालन में भी लापरवाही पाई गई, निरीक्षण दल ने मौके पर ही संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को फटकार लगाते हुए पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने का सख्त निर्देश दिया और स्पष्ट कहा कि दवा बिक्री के समय प्रत्येक ग्राहक को अनिवार्य रूप से बिल और मूल्य संबंधी पर्ची देना सुनिश्चित करें तथा औषधि अधिनियम के सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यह जांच अभियान केवल एक दिन का नहीं है बल्कि आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और यदि भविष्य में किसी भी मेडिकल प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे दवा खरीदते समय दुकानदार से बिल अवश्य लें और यदि कोई दुकानदार बिल देने से इनकार करे या अधिक मूल्य वसूले तो इसकी सूचना तुरंत अनुमंडल प्रशासन या औषधि निरीक्षक को दें ताकि दोषी दुकानों पर कार्रवाई की जा सके।

- Post by Sharda Singh1
- *पीके का ओपरेशन शुरू; नौकरशाही की नींद उड़ी ; बांकीपुर का *पीके का ओपरेशन शुरू; नौकरशाही की नींद उड़ी ; बांकीपुर का होगा कायाकल्पI*1
- Post by नितीश भारद्वाज1
- हसपुरा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पचरुखिया देवहरा रोड में बाला बिगहा के समीप बस के चपेट में आने से युवक हुआ घायल हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया एनएच 120 पथ में बाला बिगहा मोड़ के समीप बस के चपेट में आने से बाइक चालक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- गोह में हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दान पेटी तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी गोह (औरंगाबाद): गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 पर दरधा नहर पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से करीब 6 हजार रुपये नगद निकाल लिए। इसके अलावा मंदिर से हजारों रुपये मूल्य के सामान भी चोरी किए जाने की बात सामने आई है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह मंदिर के पुजारी लखन साव पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा और दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखकर उन्होंने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी ले गए। साथ ही करीब एक किलोग्राम पीतल की घंटी सहित अन्य सामान भी गायब बताया जा रहा है। घटन1
- *प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत* PK बोले - यह मीटिंग DGP के साथ हुई पिछली बैठक का फॉलोअप था। बैठक में पटना के राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज देने, स्मार्ट सिटी के तहत नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर निगम के साथ मिलकर पटना की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।1
- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू ने रक्षाबंधन पर दी बधाई1