Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण। पीलीभीत। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित पीलीभीत दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में न्यूरिया कॉलोनी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, साफ-सफाई और आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
अवधेश गुप्ता
पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण। पीलीभीत। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित पीलीभीत दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में न्यूरिया कॉलोनी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, साफ-सफाई और आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।1
- Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत1
- पूरनपुर/पीलीभीत। जनपद के थाना हजारा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है।पुलिस के अनुसार, थाना हजारा में मु0अ0सं0 07/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 351(3), 64 बीएनएस व 5(J)(II) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थाना प्रभारी शरद यादव के निर्देशन में गठित टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम रामनगर तिराहा से आरोपी विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया, थाना पलिया जनपद खीरी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई प्रतिरोध नहीं कर सका और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल टेकचंद और कांस्टेबल दिनेश शर्मा की अहम भूमिका रही।थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।1
- थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*1
- जिला पीलीभीत में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,1
- shikayatkarta se badtamiji Bareilly/ Bareilly Ke Thana navabganj/ navabganj daroga suspend/ Nahin Suni daroga Ne to nilambit pareshan pidita Ki guhar/ police ki badi kaarvayi/ police ka action/ Adhikari Ne ki kaarvayi/1
- Post by समाचार Crime News1
- पूरनपुर/पीलीभीत।स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि “ऐसा लग रहा है जैसे हमें वीआईपी बिजली दी जा रही हो, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।मौके पर माहौल उस समय और गरमा गया जब किसानों ने विभाग पर मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। हालांकि, किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता रहा और वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान एसडीओ मोहित गुप्ता और अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह को खुद जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुननी पड़ीं। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे।भाकियू भानु के नेता भजन लाल क्रोधी ने प्रशासन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो किसान अपने खेतों से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और गिराने जैसे कड़े कदम उठाने पर भी विचार करेंगे।कुल मिलाकर, स्मार्ट मीटरों को लेकर पूरनपुर में किसानों और बिजली विभाग के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है।1
- Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत1