logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैहर पुलिस का फ्लैग मार्च होली पर्व के मद्देनजर शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मैहर थाने से मुख्य मार्गों पर गाड़ियों से हॉर्न बजाते हुए भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया,रंगों के त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की, मैहर सीएसपी महेन्द्र सिंह,मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी,टीआई बदेरा अभिषेक सिंह परिहार,एवं नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा,सहित पुलिस बल के साथ मौजूद।

2 hrs ago
user_Deepak Tiwari (Sonu)
Deepak Tiwari (Sonu)
पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मैहर पुलिस का फ्लैग मार्च होली पर्व के मद्देनजर शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मैहर थाने से मुख्य मार्गों पर गाड़ियों से हॉर्न बजाते हुए भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया,रंगों के त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की, मैहर सीएसपी महेन्द्र सिंह,मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी,टीआई बदेरा अभिषेक सिंह परिहार,एवं नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा,सहित पुलिस बल के साथ मौजूद।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ​सतना: सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। ​पुलिस की छानबीन और सफलता ​शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी। जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए: ​कर्नाटक में मिली पीड़िता: पुलिस को शुरुआती जांच के बाद पीड़िता कर्नाटक में मिली थी। ​गोवा में छिपा था आरोपी: तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और अंततः उसे गोवा से धर दबोचा। ​पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। ​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​सतना: सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
​पुलिस की छानबीन और सफलता
​शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी। जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए:
​कर्नाटक में मिली पीड़िता: पुलिस को शुरुआती जांच के बाद पीड़िता कर्नाटक में मिली थी।
​गोवा में छिपा था आरोपी: तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और अंततः उसे गोवा से धर दबोचा।
​पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश त्यौहारों को लेकर भी CM ने पुलिस व्यवस्था की तारीफ
    1
    लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश त्यौहारों को लेकर भी CM ने पुलिस व्यवस्था की तारीफ
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *चंद्र ग्रहण के चलते बंद हो गए माँ शारदा मन्दिर के कपाट* *✍️खबर नवीस✍️* मां शारदा मंदिर में विशेष व्यवस्था मैहर। चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए मां शारदा मंदिर के कपाट निर्धारित अवधि तक बंद रखे गए हैं। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार, ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व मंदिरों में नियमित पूजन-अर्चन स्थगित कर दिए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, ग्रहण समाप्ति तक कपाट बंद रहेंगे। इसके पश्चात कल सुबह विधि-विधान से शुद्धिकरण, पूजा-पाठ और विशेष आरती संपन्न कराई जाएगी। पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट पुनः खोले जाएंगे और दर्शन व्यवस्था सामान्य रूप से शुरू होगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी समय-सारिणी का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।
    1
    *चंद्र ग्रहण के चलते बंद हो गए माँ शारदा मन्दिर के कपाट*
*✍️खबर नवीस✍️*
मां शारदा मंदिर में विशेष व्यवस्था
मैहर। चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए मां शारदा मंदिर के कपाट निर्धारित अवधि तक बंद रखे गए हैं। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार, ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व   मंदिरों में नियमित पूजन-अर्चन स्थगित कर दिए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, ग्रहण समाप्ति तक कपाट बंद रहेंगे। इसके पश्चात कल सुबह विधि-विधान से शुद्धिकरण, पूजा-पाठ और विशेष आरती संपन्न कराई जाएगी।
पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट पुनः खोले जाएंगे और दर्शन व्यवस्था सामान्य रूप से शुरू होगी।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी समय-सारिणी का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • जिला पंचायत सीईओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर खाद्यान्न वितरण नहीं होने के संबंध में ले रहे जानकारी।
    1
    जिला पंचायत सीईओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर खाद्यान्न वितरण नहीं होने के संबंध में ले रहे जानकारी।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाड़ी लेके निकलने वाले सावधान। नहीं ख़रीद पाएंगे पेट्रोल ,आसमान पर पहुँचे दाम, जानिए क्यों होगा ऐसा।
    1
    गाड़ी लेके निकलने वाले सावधान। नहीं ख़रीद पाएंगे पेट्रोल ,आसमान पर पहुँचे दाम, जानिए क्यों होगा ऐसा।
    user_Rashmi parmar
    Rashmi parmar
    Jai Bharat Amarpatan, Satna•
    7 hrs ago
  • रामपुर बाघेलान बेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों और मैनेजमेंट के बीच विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार पैकिंग प्लांट में कार्यरत लगभग 300 मजदूर, जो पिछले 15–20 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं,। मजदूरों का आरोप है कि उनसे 18 से 22 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है, जबकि न तो शिफ्ट सिस्टम लागू है और न ही तय नियमों के अनुसार ओवरटाइम दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर पिछले कुछ समय से श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ था।
    1
    रामपुर बाघेलान बेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों और मैनेजमेंट के बीच विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार पैकिंग प्लांट में कार्यरत लगभग 300 मजदूर, जो पिछले 15–20 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं,। मजदूरों का आरोप है कि उनसे 18 से 22 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है, जबकि न तो शिफ्ट सिस्टम लागू है और न ही तय नियमों के अनुसार ओवरटाइम दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर पिछले कुछ समय से श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ था।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *मैहर में नाली घोटाला*! *वार्ड 2 उदयपुर में लाखों की नाली बनी भ्रष्टाचार की मिसाल, विरोध के बाद भी बेलगाम ठेकेदार की दबंगई* मैहर। नगर पालिका परिषद मैहर के वार्ड क्रमांक 2 उदयपुर में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनता नजर आ रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही नाली की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो गुणवत्ता और नियमों को खुलेआम ठेकेदार की जेब में रख दिया गया हो। 🚨 *बिना रेता, डस्ट से ढलाई — जनता के पैसों की खुली लूट*! स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निर्माण में रेता का उपयोग ही नहीं किया गया, बल्कि डस्ट और मिट्टी मिश्रित जीआरएम से ढलाई की गई। गिट्टी के नाम पर धूल झोंकी गई और 6 एमएम की पतली रॉड लगाकर मजबूती का मजाक बना दिया गया। नाली इतनी टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है कि देखने वाला भी हैरान रह जाए। ढलान इस प्रकार डाली गई है कि दोनों ओर से पानी आकर बीच में जमा हो जाएगा — यानी बस्ती का पानी बाहर नहीं, बल्कि यहीं सड़ता रहेगा! 🚨 *विरोध, निरीक्षण और आदेश... फिर भी काम जारी*! हैरानी की बात यह है कि पार्षद दीपकुमार बुनकर और वार्डवासियों द्वारा विरोध के बावजूद ठेकेदार रंजीत द्विवेदी ने काम नहीं रोका। यहां तक कि नपा इंजीनियरों ने निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण देख कार्य रोकने के निर्देश दिए, लेकिन ठेकेदार बेखौफ ढलाई करता रहा। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी राजनीतिक संरक्षण का परिणाम? 🚨 *मौके पर पहुंचे नपा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि* मामला तूल पकड़ने के बाद नपा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी मौके पर पहुंचे। निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी नाली को उखाड़कर नए सिरे से मानक अनुसार निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान पार्षद दीपकुमार बुनकर, पवन दुबे, अजीत प्रजापति, आदर्श जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। ❓ *अब सवाल सीधे सत्ता और सिस्टम से* क्या ठेकेदार पर एफआईआर होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा? क्या इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होगी? क्या जनता के पैसों की लूट पर कड़ी कार्रवाई होगी? वार्ड 2 की यह नाली सिर्फ सीमेंट और डस्ट की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर है। अब देखना यह है कि यह मामला राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या सच में भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलता है।
    4
    *मैहर में नाली घोटाला*!
*वार्ड 2 उदयपुर में लाखों की नाली बनी भ्रष्टाचार की मिसाल, विरोध के बाद भी बेलगाम ठेकेदार की दबंगई*
मैहर। नगर पालिका परिषद मैहर के वार्ड क्रमांक 2 उदयपुर में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनता नजर आ रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही नाली की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो गुणवत्ता और नियमों को खुलेआम ठेकेदार की जेब में रख दिया गया हो।
🚨 *बिना रेता, डस्ट से ढलाई — जनता के पैसों की खुली लूट*!
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निर्माण में रेता का उपयोग ही नहीं किया गया, बल्कि डस्ट और मिट्टी मिश्रित जीआरएम से ढलाई की गई। गिट्टी के नाम पर धूल झोंकी गई और 6 एमएम की पतली रॉड लगाकर मजबूती का मजाक बना दिया गया।
नाली इतनी टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है कि देखने वाला भी हैरान रह जाए। ढलान इस प्रकार डाली गई है कि दोनों ओर से पानी आकर बीच में जमा हो जाएगा — यानी बस्ती का पानी बाहर नहीं, बल्कि यहीं सड़ता रहेगा!
🚨 *विरोध, निरीक्षण और आदेश... फिर भी काम जारी*!
हैरानी की बात यह है कि पार्षद दीपकुमार बुनकर और वार्डवासियों द्वारा विरोध के बावजूद ठेकेदार रंजीत द्विवेदी ने काम नहीं रोका। यहां तक कि नपा इंजीनियरों ने निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण देख कार्य रोकने के निर्देश दिए, लेकिन ठेकेदार बेखौफ ढलाई करता रहा।
क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी राजनीतिक संरक्षण का परिणाम?
🚨 *मौके पर पहुंचे नपा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि*
मामला तूल पकड़ने के बाद नपा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी मौके पर पहुंचे। निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी नाली को उखाड़कर नए सिरे से मानक अनुसार निर्माण कराने की बात कही।
इस दौरान पार्षद दीपकुमार बुनकर, पवन दुबे, अजीत प्रजापति, आदर्श जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
❓ *अब सवाल सीधे सत्ता और सिस्टम से*
क्या ठेकेदार पर एफआईआर होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
क्या इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होगी?
क्या जनता के पैसों की लूट पर कड़ी कार्रवाई होगी?
वार्ड 2 की यह नाली सिर्फ सीमेंट और डस्ट की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर है। अब देखना यह है कि यह मामला राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या सच में भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलता है।
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंद्र ग्रहण के चलते 9 घंटे पहले लगी सूतक को लेकर के कामदगिरी प्राचीन मुखारविंद मंदिर में प्रातः कालीन आरती पूजा भोग के बाद कपाट बंद किए गए हैं। शाम 7:00 बजे पुनः दर्शन के लिए भगवान के कपाट खोले जाएंगे।
    3
    चंद्र ग्रहण के चलते 9 घंटे पहले लगी सूतक को लेकर के कामदगिरी प्राचीन मुखारविंद मंदिर में प्रातः कालीन आरती पूजा भोग के बाद कपाट बंद किए गए हैं। शाम 7:00 बजे पुनः दर्शन के लिए भगवान के कपाट खोले जाएंगे।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तलैया में घुसकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पहुंची सतना। चार माह से घनेह दुकान से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उचेहरा के मढ़ऊ में ग्रामीणों ने पानी में शुरू किया जल सत्याग्रह। उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को दे रही समझाइश।
    1
    तलैया में घुसकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पहुंची 
सतना। चार माह से घनेह दुकान से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उचेहरा के मढ़ऊ में ग्रामीणों ने पानी में शुरू किया जल सत्याग्रह। उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को दे रही समझाइश।
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.