logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाजपुरवा में 7 वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर महसी। बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत के बाजपुरवा गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के आसपास तेंदुए ने एक 7 वर्षीय बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े और हाका लगाया। जिससे बच्ची की जान तो बच गई लेकिन बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। डॉ विकास सिंह ने बताया कि आफरीन पुत्री तसव्वर उम्र करीब 7 वर्ष अस्पताल में आई थी। जिसकी हालत खराब थी। बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने वन विभाग को दूरभाष पर सूचना दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के वक्त बच्ची द्वार पर खेल रही थी। डी एफ ओ ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची को काटने की सूचना मिली है जिसकी वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है तथा जानवर को पकड़ने के लिए 2 पिंजड़े भी लगाए है ऐसी सूचना है कि उस क्षेत्र में 1 या 2 तेंदुए है जिनको जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा ।

4 hrs ago
user_अंकित अवस्थी
अंकित अवस्थी
मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बाजपुरवा में 7 वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर महसी। बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत के बाजपुरवा गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के आसपास तेंदुए ने एक 7 वर्षीय बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े और हाका लगाया। जिससे बच्ची की जान तो बच गई लेकिन बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। डॉ विकास सिंह ने बताया कि आफरीन पुत्री तसव्वर उम्र करीब 7 वर्ष अस्पताल में आई थी। जिसकी हालत खराब थी। बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने वन विभाग को दूरभाष पर सूचना दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के वक्त बच्ची द्वार पर खेल रही थी। डी एफ ओ ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची को काटने की सूचना मिली है जिसकी वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है तथा जानवर को पकड़ने के लिए 2 पिंजड़े भी लगाए है ऐसी सूचना है कि उस क्षेत्र में 1 या 2 तेंदुए है जिनको जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • shankar nishad Mata Vaishno Devi 🚩
    1
    shankar nishad 
Mata Vaishno Devi 🚩
    user_Shankar nishad
    Shankar nishad
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #बुलंदशहर में होली मेला देखने गई नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. आरोप है कि 4 गुंडों ने पहले उसे मेले से अगवा किया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने केस दर्ज करके 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
    1
    #बुलंदशहर में होली मेला देखने गई नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. आरोप है कि 4 गुंडों ने पहले उसे मेले से अगवा किया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने केस दर्ज करके 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    6 hrs ago
  • up40 challenge sankalpa theater
    2
    up40 challenge sankalpa theater
    user_Sukhsrmkumar2@gmail.com
    Sukhsrmkumar2@gmail.com
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • परागीपुरवा इलाके में गेहूं के खेत में चीनी मिल कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका मटेरा थाना क्षेत्र के परागीपुरवा में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहन (56) पुत्र चिंताराम, निवासी करौंदा, थाना मटेरा के रूप में हुई है। मोहन चीनी मिल नानपारा में कर्मचारी थे और सोमवार को ड्यूटी से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने 2 दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनका शव गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंंतजार कर रही है।
    4
    परागीपुरवा इलाके में गेहूं के खेत में चीनी मिल कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
मटेरा थाना क्षेत्र के परागीपुरवा में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहन (56) पुत्र चिंताराम, निवासी करौंदा, थाना मटेरा के रूप में हुई है। मोहन चीनी मिल नानपारा में कर्मचारी थे और सोमवार को ड्यूटी से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने 2 दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनका शव गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंंतजार कर रही है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 12 साल के रोज़ेदार के सिर में मार दी गोली! धोके से मारा, या थी साज़िश? | Justice For Unaiz Khan | Lucknow, Uttar Pradesh | Krishnanagar
    1
    12 साल के रोज़ेदार के सिर में मार दी गोली! धोके से मारा, या थी साज़िश? | Justice For Unaiz Khan | Lucknow, Uttar Pradesh | Krishnanagar
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरवा स्थित एक राजकीय विद्यालय में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। विद्यालय में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत सूरज पुत्र मुन्नालाल ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी रेखा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुजौली के घूरे पुरवा निवासी सूरज पिछले कई वर्षों से उक्त विद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और विद्यालय परिसर में ही पत्नी रेखा तथा दो बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने आपा खो दिया और पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुजौली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां चंपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    1
    बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरवा स्थित एक राजकीय विद्यालय में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। विद्यालय में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत सूरज पुत्र मुन्नालाल ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी रेखा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुजौली के घूरे पुरवा निवासी सूरज पिछले कई वर्षों से उक्त विद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और विद्यालय परिसर में ही पत्नी रेखा तथा दो बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने आपा खो दिया और पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सुजौली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
मृतका की मां चंपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उत्साह और भाईचारे के माहौल में होली मनाई गई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द का संदेश दिया। थाना परिसर में आयोजित इस सादगीपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। होली के गीतों और हंसी-खुशी के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को क्षेत्रभर में होली का त्योहार मनाया गया, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार ड्यूटी पर तैनात रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। ड्यूटी के कारण त्योहार नहीं मना पाने वाले पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन समय निकालकर होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्रवासियों को भी होली की शुभकामनाएं दीं।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उत्साह और भाईचारे के माहौल में होली मनाई गई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द का संदेश दिया।
थाना परिसर में आयोजित इस सादगीपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। होली के गीतों और हंसी-खुशी के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को क्षेत्रभर में होली का त्योहार मनाया गया, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार ड्यूटी पर तैनात रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। ड्यूटी के कारण त्योहार नहीं मना पाने वाले पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन समय निकालकर होली का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्रवासियों को भी होली की शुभकामनाएं दीं।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिडिल ईस्ट में फैल रही है जंग की आग #IranIsraelWar #MiddleEastTensions #SalaamTV
    1
    मिडिल ईस्ट में फैल रही है जंग की आग
#IranIsraelWar #MiddleEastTensions #SalaamTV
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    14 hrs ago
  • Post by Nadeem ahamad
    1
    Post by Nadeem ahamad
    user_Nadeem ahamad
    Nadeem ahamad
    Fruit Juice Vendor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.