झांसी मंडल की बड़ी कार्रवाई : सघन टिकट जांच अभियानों से बिना टिकट यात्रियों एवं अनधिकृत वेंडरों में हड़कंप मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों तथा अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01.05.2026 से 10.05.2026 तक चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियानों के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलखंडों पर उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। दिनांक 05.05.2026 को ग्वालियर स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान में 110 अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे ₹65,200/- जुर्माना वसूला गया। इसी दिन रेलवे मजिस्ट्रेट बांदा के नेतृत्व में बांदा–मानिकपुर रेलखंड पर चलाए गए वृहद जांच अभियान में 74 अनियमित यात्रियों से ₹34,700/- का जुर्माना वसूला गया। दिनांक 07.05.2026 को महोबा स्टेशन पर चलाए गए सघन जांच अभियान में 208 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें ₹1,25,065/- से अधिक का जुर्माना वसूला गया। उक्त अवधि में मंडल के विभिन्न रेलखंडों जैसे बांदा–महोबा, बांदा–चित्रकूट, झांसी–ग्वालियर, उरई–चिरगांव, उरई–भीमसेन, उरई–कानपुर, उरई–एट–पुखरायां, खजुराहो–ललितपुर, खजुराहो–टीकमगढ़, खजुराहो–खरगापुर, ग्वालियर–भिंड तथा ग्वालियर–कैलारस में भी निरंतर जांच अभियान संचालित किए गए, जिनमें 475 अनियमित यात्रियों से लगभग ₹2.5 लाख का रेल राजस्व वसूला गया। इसी क्रम में दिनांक 05.05.2026 को झांसी–मऊरानीपुर–झांसी रेलखंड पर वृहद स्तर पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 140 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे ₹80,105/- का जुर्माना वसूला गया। अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध भी झांसी मंडल द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में 04 अनधिकृत वेंडर गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। संबंधित खाद्य सामग्री को तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया तथा विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को भी साबरमती एक्सप्रेस में 03 अनधिकृत वेंडर गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। उनकी सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधा तथा बेहतर यात्रा अनुभव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा खाद्य सामग्री केवल रेलवे द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। यात्रियों का सहयोग ही सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित कर सकता है।
झांसी मंडल की बड़ी कार्रवाई : सघन टिकट जांच अभियानों से बिना टिकट यात्रियों एवं अनधिकृत वेंडरों में हड़कंप मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों तथा अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01.05.2026 से 10.05.2026 तक चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियानों के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलखंडों पर उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। दिनांक 05.05.2026 को ग्वालियर स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान में 110 अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे ₹65,200/- जुर्माना वसूला गया। इसी दिन रेलवे मजिस्ट्रेट बांदा के नेतृत्व में बांदा–मानिकपुर रेलखंड पर चलाए गए वृहद जांच अभियान में 74 अनियमित यात्रियों से ₹34,700/- का जुर्माना वसूला गया। दिनांक 07.05.2026 को महोबा स्टेशन पर चलाए गए सघन जांच अभियान में 208 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें ₹1,25,065/- से अधिक का जुर्माना वसूला गया। उक्त अवधि में मंडल के विभिन्न रेलखंडों जैसे बांदा–महोबा, बांदा–चित्रकूट, झांसी–ग्वालियर, उरई–चिरगांव, उरई–भीमसेन, उरई–कानपुर, उरई–एट–पुखरायां, खजुराहो–ललितपुर, खजुराहो–टीकमगढ़, खजुराहो–खरगापुर, ग्वालियर–भिंड
तथा ग्वालियर–कैलारस में भी निरंतर जांच अभियान संचालित किए गए, जिनमें 475 अनियमित यात्रियों से लगभग ₹2.5 लाख का रेल राजस्व वसूला गया। इसी क्रम में दिनांक 05.05.2026 को झांसी–मऊरानीपुर–झांसी रेलखंड पर वृहद स्तर पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 140 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे ₹80,105/- का जुर्माना वसूला गया। अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध भी झांसी मंडल द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में 04 अनधिकृत वेंडर गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। संबंधित खाद्य सामग्री को तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया तथा विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को भी साबरमती एक्सप्रेस में 03 अनधिकृत वेंडर गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। उनकी सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधा तथा बेहतर यात्रा अनुभव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा खाद्य सामग्री केवल रेलवे द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। यात्रियों का सहयोग ही सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित कर सकता है।
- 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में चैकिंग के दौरान एसी कोच में बेटिकट यात्रा कर रही एक महिला और टिकट चेकिंग स्टाफ से विवाद वीडियो वायरल 6 मई का बताया जा रहा है। इटारसी से झांसी आ रही कुशीनगर ट्रेन में बेटिकट यात्रा कर रही एक महिला यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच विवाद का वीडियो वायरल 6 मई का बताया जा रहा है वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि महिला यात्री ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सवार थी और टिकट को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में महिला यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने भोपाल में टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस मामले में झांसी मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने भोपाल के जीआरपी के एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि महिला यात्री ने उसके साथ मारपीट की गई है।1
- झांसी। बीते दिनों छात्र के साथ मारपोटकरने वाले गार्ड .... के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर कई छात्र संगठनों ने मिलकर विश्विद्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन, छात्रों का भारी आक्रोश देख गार्ड को निलंबित कर दिया है।1
- पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का शहर में हुआ मंगल प्रवेश निकली शोभायात्रा....पलक पांवड़े बिछाकर श्रद्धालुओं ने की आगवानी1
- जालौन : मायके आई महिला की अस्मत पर हमला,प्रधान पुत्र ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर हुआ फरार, पहुंचा जेल जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मायके आई एक विवाहिता के साथ गांव के प्रधान पुत्र द्वारा पशुबाड़े में दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोंच पुलिस द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी शादी वहीं हुई है। कुछ दिन पहले वह अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह महिला घर के सामने बने पशुबाड़े में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला प्रधान का पुत्र वहां पहुंच गया। आरोप है कि महिला के नहाने की तैयारी करते समय आरोपी ने उसे जबरन दबोच लिया और पशुबाड़े में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पति को फोटो भेज देगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। कोंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- पड़ोसी, प्यार और फिर चैप्टर क्लोज! ,, 23 का छात्र और 34 की शादीशुदा प्रेमिका ने जहर खाकर मौत को लगाया गले.1
- झांसी के 'होटल रॉयल इन' के कमरा नंबर 205 में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। झांसी के 'होटल रॉयल इन' के कमरा नंबर 205 में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय युवराज यादव, जो टहरौली के खिलवारी गांव का निवासी था और SSC की तैयारी कर रहा था। 35 वर्षीय भारती उर्फ सिम्मी, जो युवराज की पड़ोसन और विवाहित थी। स्दोनों चिरगांव के रमपुरा गांव से झांसी आए थे। होटल स्टाफ के दरवाजा खटखटाने पर जवाब न मिलने पर पुलिस बुलाई गई, जहां दोनों अचेत मिले। पारिवारिक पृष्ठभूमि: युवराज के पिता के पास 50 बीघे जमीन है; उसका छोटा भाई विनय यूपी पुलिस में सिपाही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है; दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था।3
- झाँसी के एक BJP नेता ने बिल्लो रानी वीडियो को AI-जनरेटेड बताया है। हालांकि, बाद में नेताजी ने खुद ही इस वीडियो से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें उगल दीं।1
- बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनवाने में सहयोग नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नौ सांसदों एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला फूंका गया बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनवाने में सहयोग नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नौ सांसदों एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला फूंका गया1