13 साल पहले गायब हुई नाबालिग छात्रा मिली, अब है 4 बच्चों की मां, मौसेरे भाई संग भागी थी... See more मुजफ्फरपुर जिले में 13 साल पहले लापता हुई एक युवती को पुलिस ने बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस ढूंढा जा रहा था, वह अब चार बच्चों की मां बन चुकी है। मामला कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव का है।11 मई 2013 को मोहम्मद अली की पत्नी हरसिदा खातून ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी गुलनाज खातून अपनी बहन के साथ स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पड़ोस में रहने वाले राकेश पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।इस केस की गुत्थी सुलझाने में मुजफ्फरपुर पुलिस को एक दशक से अधिक का समय लगा। इन 13 साल में कई अनुसंधान अधिकारी बदले गए, लेकिन गुलनाज का कोई सुराग नहीं मिला। यह मामला पुलिस फाइलों में लंबे समय से लंबित था। आखिरकार, कटरा थाने की सब-इंस्पेक्टर रानी कुमारी ने इस ठंडे बस्ते में पड़े मामले को गंभीरता से लिया। सटीक सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर युवती को दरगाह चौक से बरामद किया। बरामदगी के बाद जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। गुलनाज अपने पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई अब्दुल के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मर्जी से फरार हुई थी। दोनों ने शादी करके घर बसा ली। अब उनके चार बच्चे हैं।कोर्ट में बयान दर्ज पुलिस ने बरामदगी के बाद गुलनाज को कोर्ट में पेश किया, जहां दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया। चूंकि युवती अब बालिग है। अपनी मर्जी से जीवन व्यतीत कर रही थी, इसलिए कोर्ट के निर्देशानुसार उसे उसके पति(अब्दुल) के साथ जाने की अनुमति दे दी गई।

- गोकुलपुरी मव चाकूबाजी दो लड़कों को मारे चाकू,इलाके में सनसनी मोमोज खाने गोकुलपुरी आए तो दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला दोनों की पहचान राहुल और विजय के रूप में हुई बताया जा रहा है कि राहुल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है फिलहाल पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच में जुटी1
- केदारनाथ से लौटते वक्त ट्रेन से गायब हुई प्रज्ञा 6 दिन बाद बिहार से मिली सकुशल।1
- दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा पूर्व मंत्री विधायक गोपाल राय दिल्ली में हीटवेव के वजह से कैंप लगाया गया गरीबों के लिए और पेड़ बांटे गए1
- यूपी: ताज का दीदार करने आगरा पहुंची तुर्की नागरिक का तकरीबन 1.25 लाख कीमत का आईफोन खो गया। गोल्फ कोर्ट के चालक आसिफ अली को फोन मिल गया। अली साहब ने ईमानदारी दिखाई और फोन तुर्की नागरिक को सौप दिया। विदेशी पर्यटक ने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा टीम का आभार जताया है।⤵️1
- पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त': पीएम की अपील के बाद सरकार बोली- LPG की सप्लाई जारी; बताए देश के मौजूदा हालात पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हालांकि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया है। आइए, विस्तार से जानते हैं ऊर्जा खपत पर सरकार ने क्या-क्या जानकारी दी...1
- प्रथम स्वाधीनता संग्राम का इतिहास समेटे है नजफगढ़ का दिल्ली गेट 1857 की क्रांति का इतिहास समेटे है नजफगढ़ का दिल्ली गेट। नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने की मांग उठी। इतिहास से साक्षात्कार करता नजफगढ़ का दिल्ली गेट1
- गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल दवाई की लाइन में पब्लिक परेशान गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल दवाई की लाइन में पब्लिक परेशान सुबह 9 बजे से श्याम 6 बजे तोभी दवाई नहीं मिल रही इतने लेजी लोग दवाई देने वाले1
- श्री वीर प्रभु संस्था की अनोकी पहल हर रविवार को मनाया जाता है जीव दया कार्यक्रम।1