logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

असमान में आ पहुंचा है धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर3 , हरे रंग में आ रहा नजर असमान में आ पहुंचा है धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर3 , हरे रंग में आ रहा नजर धूमकेतु सी/ 2026 ए1 (एमएपीएस) के सूर्य में समा जाने के बाद एक और धूमकेतु हमारे नजदीक आ पहुंचा है। इस धूमकेतु को नग्न आंखों से देखे जाने की संभावना खगोल वैज्ञानिकों ने जताई है। इसका नाम पानस्टार्स सी/2025 आर3 है, जो 18 अप्रैल को सूर्य के करीब से गुजरेगा। धूमकेतुओं की दुनिया निराली और बेहद रोमांचक होती है। सौरमंडल के एक छोर से आते हैं और सूर्य का चक्कर लगाकर वापस अपने गंतव्य को वापस लौट जाते हैं। कभी कभी सूर्य के इतने करीब पहुंच जाते हैं कि सूरज की ज्वालाओं में खुद को समाप्त कर देते हैं। सी/ 2026 ए 1(एमएपीएस) ताजा उदाहरण है, जो चार दिन पहले ही खत्म हो गया था। अब धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर 3 हमारे सौर मंडल के भीतर आ पहुंचा है। यह सुबह सूर्योदय से पहले नजर आने लगा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ समय बाद यह नग्न आंखों से देखा जाने लगेगा। 18 अप्रैल को यह सूर्य के सर्वाधिक पहुंचने जा रहा है, जो सूर्य से लगभग 7.5 करोड़ किमी दूर से गुजरेगा, जबकि पिछले दिनों खत्म हुआ धूमकेतु करीब 1.63 लाख किमी की दूरी से सूर्य के नजदीक पहुंच गया था। जिस कारण वह सूर्य के खतरनाक ताप और ग्रेविटी से खुद को बचा न सका था। मगर अब जो धूमकेतु आया है , वह काफी दूर से गुजरने जा रहा है। जिस कारण इसके सुरक्षित आगे निकल जाने की सौ फीसदी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अप्रैल तक इसे देखने का सुनहरा मौका है। इसके तस्वीरें सूर्योदय से दो घंटे पहले बखूबी ली जा सकती है। पिछले साल पानस्टार्स ऑब्जरवेटरी से इसकी खोज हुई थी। तभी से इस पर नजर रखी जा रही थी। अब यह अच्छी पोजीशन पर आ पहुंचा है।

2 days ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
2 days ago
81cbd46a-a789-44b5-9899-743a20f3b5c1

असमान में आ पहुंचा है धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर3 , हरे रंग में आ रहा नजर असमान में आ पहुंचा है धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर3 , हरे रंग में आ रहा नजर धूमकेतु सी/ 2026 ए1 (एमएपीएस) के सूर्य में समा जाने के बाद एक और धूमकेतु हमारे नजदीक आ पहुंचा है। इस धूमकेतु को नग्न आंखों से देखे जाने की संभावना खगोल वैज्ञानिकों ने जताई है। इसका नाम पानस्टार्स सी/2025 आर3 है, जो 18 अप्रैल को सूर्य के करीब से गुजरेगा। धूमकेतुओं की दुनिया निराली और बेहद रोमांचक होती है। सौरमंडल के एक छोर से आते हैं और सूर्य का चक्कर लगाकर वापस अपने गंतव्य को वापस लौट जाते हैं। कभी कभी सूर्य के इतने करीब पहुंच जाते हैं कि सूरज की ज्वालाओं में खुद को समाप्त कर देते हैं। सी/ 2026 ए 1(एमएपीएस) ताजा उदाहरण है, जो चार दिन पहले ही खत्म हो गया था। अब धूमकेतु पानस्टार्स सी/2025 आर 3 हमारे सौर मंडल के भीतर आ पहुंचा है। यह सुबह सूर्योदय से पहले नजर आने लगा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ समय बाद यह नग्न आंखों से देखा जाने लगेगा। 18 अप्रैल को यह सूर्य के सर्वाधिक पहुंचने जा रहा है, जो सूर्य से लगभग 7.5 करोड़ किमी दूर से गुजरेगा, जबकि पिछले दिनों खत्म हुआ धूमकेतु करीब 1.63 लाख किमी की दूरी से सूर्य के नजदीक पहुंच गया था। जिस कारण वह सूर्य के खतरनाक ताप और ग्रेविटी से खुद को बचा न सका था। मगर अब जो धूमकेतु आया है , वह काफी दूर से गुजरने जा रहा है। जिस कारण इसके सुरक्षित आगे निकल जाने की सौ फीसदी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अप्रैल तक इसे देखने का सुनहरा मौका है। इसके तस्वीरें सूर्योदय से दो घंटे पहले बखूबी ली जा सकती है। पिछले साल पानस्टार्स ऑब्जरवेटरी से इसकी खोज हुई थी। तभी से इस पर नजर रखी जा रही थी। अब यह अच्छी पोजीशन पर आ पहुंचा है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • विडियो देखें- नई टिहरी (उत्तराखंड) आज, 17 अप्रैल 2026 को विशाल जन गर्जना आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  ने इस रैली में मुख्य रूप से शिरकत की और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
    2
    विडियो देखें- नई टिहरी (उत्तराखंड)
आज, 17 अप्रैल 2026 को विशाल जन गर्जना आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  ने इस रैली में मुख्य रूप से शिरकत की और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया
रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कुमाऊँ आयुक्त ने रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर अत्यधिक गढ्ढे होने पर मौके पर उपस्थित ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों जिनके द्वारा उक्त सड़क मार्ग में हॉटमिक्स का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उक्त स्थान पर सड़क में गड्ढे होने के संबंध में जानकारी ली गई, इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में गढ्ढे को रेलवे द्वारा भरा जाना है,उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे से अनापत्ति लेते हुए शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में हुए गढ्ढे शीघ्र भरकर सड़क को ठीक कराएं, ताकि वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य नही होने से वाहनों के आवागमन में असुविधा के साथ ही दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है उन्होंने लोनिवि को तत्काल रेलवे क्रॉसिंग टांडा सडक पर सड़क मरम्मत व गढ्ढा भरने का कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए । इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत ने बताया कि हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे का हाटमिक्स का कार्य उनके विभाग द्वारा कराया गया जो पूर्ण हो चुका है। उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग को ट्रान्सफर होना है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सडक मरम्मत का कार्य रेलवे के द्वारा किया जाना है रेलवे द्वारा ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है। आयुक्त ने लोनिवि के अधिकारियों को उक्त सडक मार्ग को शीघ्र ही हस्तांतरण करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे से अनापत्ति लेकर तत्काल रेलवे फाटक के मार्ग को ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल, को भी इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत, आरई ब्रिडकुल रोहित नरियाल, मो आसिफ के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    कुमाऊँ आयुक्त ने  रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर अत्यधिक गढ्ढे होने पर मौके पर उपस्थित ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों जिनके द्वारा  उक्त सड़क मार्ग में हॉटमिक्स का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उक्त स्थान पर सड़क में गड्ढे  होने के संबंध में जानकारी ली गई, इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में गढ्ढे को रेलवे द्वारा भरा जाना है,उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए  लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे  से अनापत्ति लेते हुए शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में हुए गढ्ढे शीघ्र भरकर सड़क को ठीक कराएं, ताकि वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कुमाऊं आयुक्त ने  कहा कि रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य नही होने से वाहनों के आवागमन में असुविधा के साथ ही दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है उन्होंने  लोनिवि को तत्काल रेलवे क्रॉसिंग टांडा सडक  पर सड़क मरम्मत  व गढ्ढा भरने का कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए ।
इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत ने बताया कि हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे का हाटमिक्स का कार्य  उनके विभाग द्वारा कराया गया जो पूर्ण हो चुका है। उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग को ट्रान्सफर होना है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सडक मरम्मत का कार्य रेलवे के द्वारा किया जाना है रेलवे द्वारा ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है।  
आयुक्त ने लोनिवि के अधिकारियों को  उक्त सडक मार्ग को शीघ्र ही हस्तांतरण  करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे से अनापत्ति लेकर तत्काल रेलवे फाटक के मार्ग को ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल, को भी इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत, आरई ब्रिडकुल रोहित नरियाल, मो आसिफ के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • आंख के इलाज में मौत, शुभानु अस्पताल पर लापरवाही का आरोप...
    1
    आंख के इलाज में मौत, शुभानु अस्पताल पर लापरवाही का आरोप...
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    57 min ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर क्रय-केंद्रों पर वारदाने की किल्लत को लेकर भाकियू नेता ने किसानों की समस्यायों को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को‌ जारी‌ बयान में बताया कि वारदाने की किल्लत को लेकर किसानों को‌ भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा क्रय-केंद्रों पर किसानों के लिए किए गए वैकल्पिक व्यवस्था के दावे सिर्फ कागजों में सिपटकर रह गए हैं, हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा वारदाने की कम यह किसानों के साथ एक छल है, किसानों की फसल पूरी तरह से‌ तैयार होने के‌ बाद बाजार ला रहा है,और औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं,लेकिन जब वह सेंटर पर अपनी फसल लेकर आता है,तो, प्रभारी द्वारा वारदाने की कमी बताकर उसे टकरा दिया जाता है।उन्होंने कहा सेंटर पर सौ से दौ सौ किलो आ जाता है,वह भी मुश्किल से तुल जाता है।आरोप लगाया कि कुछ‌‌ सेंटर पर तो, बिल्कुल ही वारदाना नही और‌ किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा सरकार किसानों का गेहूं खरीदने में बिल्कुल विफल साबित हो रही।कहा किसानों की तो,पहले ही कमर टूट चुकी है, बे-मौसम बारिश से वह नुकसान और‌ तंगी को दौर से गुजर रहा है। जब किसान जैसे-तैसे अपनी फसल मंडी ला रहा है,तो यहा भी लूटने का कार्य हो रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वारदाने की किल्लत को दूर की जाए और केंद्रों पर पेयजल जैसी वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए,वरना उनका संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
    1
    बिलासपुर क्रय-केंद्रों पर वारदाने की किल्लत को लेकर भाकियू नेता ने किसानों की समस्यायों को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को‌ जारी‌ बयान में बताया कि वारदाने की किल्लत को लेकर किसानों को‌ भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा क्रय-केंद्रों पर किसानों के लिए किए गए वैकल्पिक व्यवस्था के दावे सिर्फ कागजों में सिपटकर रह गए हैं, हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा वारदाने की कम यह किसानों के साथ एक छल है, किसानों की फसल पूरी तरह से‌ तैयार होने के‌ बाद बाजार ला रहा है,और औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं,लेकिन जब वह सेंटर पर अपनी फसल लेकर आता है,तो, प्रभारी द्वारा वारदाने की कमी बताकर उसे टकरा दिया जाता है।उन्होंने कहा सेंटर पर सौ से दौ सौ किलो आ जाता है,वह भी मुश्किल से तुल जाता है।आरोप लगाया कि कुछ‌‌ सेंटर पर तो, बिल्कुल ही वारदाना नही और‌ किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा सरकार किसानों का गेहूं खरीदने में बिल्कुल विफल साबित हो रही।कहा किसानों की तो,पहले ही कमर टूट चुकी है, बे-मौसम बारिश से वह नुकसान और‌ तंगी को दौर से गुजर रहा है। जब किसान जैसे-तैसे अपनी फसल मंडी ला रहा है,तो यहा भी लूटने का कार्य हो रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वारदाने की किल्लत को दूर की जाए और केंद्रों पर पेयजल जैसी वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए,वरना उनका संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ती धरना प्रदर्शन , हल्द्वानी में एक कार्यकृति बेहोश
    1
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ती धरना प्रदर्शन ,  हल्द्वानी में एक कार्यकृति बेहोश
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बागेश्वर में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में बढ़ता आतंक, लेटी गांव में घर के पास मिला गुलदार का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. बागेश्वर के लेटी क्षेत्र में घर के पास लगभग 3 माह का गुलदार का शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए शावक को कब्जे में लिया और उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। यह घटना पहाड़ी हिस्सों में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घुसपैठ की बढ़ती समस्या को दर्शाती है। हाल के महीनों में गुलदार, तेंदुए और भालुओं के मानव बस्तियों में आने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों की जान-माल को खतरा हो रहा है। वन विभाग का कहना है कि जंगल से भटक कर एक गुलदार का शावक लेटी गांव में आ गया सुचना मिलते ही वन विभाग ने रेशक्यू कर गुलदार के शावक को पिंजरे में पकड़ लिया है, जिसका पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरांत प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जायेगा .
    1
    बागेश्वर में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में बढ़ता आतंक, लेटी गांव में घर के पास मिला गुलदार का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया.
बागेश्वर के लेटी क्षेत्र में घर के पास लगभग 3 माह का गुलदार का शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए शावक को कब्जे में लिया और उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। 
यह घटना पहाड़ी हिस्सों में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घुसपैठ की बढ़ती समस्या को दर्शाती है। हाल के महीनों में गुलदार, तेंदुए और भालुओं के मानव बस्तियों में आने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों की जान-माल को खतरा हो रहा है। 
वन विभाग का कहना है कि जंगल से भटक कर एक गुलदार का शावक लेटी गांव में आ गया सुचना मिलते ही वन विभाग ने रेशक्यू कर गुलदार के शावक को पिंजरे में पकड़ लिया है, जिसका पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरांत प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जायेगा .
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • भीमताल: नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिशासी अधिकारी द्वारा आज अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। बीते कल गौ तस्करी के मामले में संलिप्त पाए गए आरोपियों की दुकान पर प्रशासन ने छापा मारकर चालान किया और दुकान को सीज (Seize) करने की कार्यवाही पूरी की। प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से अवैध धंधों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।"
    1
    भीमताल: नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिशासी अधिकारी 
द्वारा आज अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। बीते कल गौ तस्करी के मामले में संलिप्त पाए गए आरोपियों की दुकान पर प्रशासन ने छापा मारकर चालान किया और दुकान को सीज (Seize) करने की कार्यवाही पूरी की। प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से अवैध धंधों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।"
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.