90 वर्षीय वृद्ध महिला का पानी बरसते में टेंट लगाकर किया अंतिम संस्कार। करैरा:-अनुविभाग करैरा की ग्राम पंचायत जुझाई के मजरा हाथरस में आजादी के दशकों बाद भी एक अदद मुक्तिधाम का निर्माण न होना ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत का सबब बना हुआ है। बुधवार को गांव की 90 वर्षीय वृद्धा रजिया लोधी के निधन के बाद परिजनों को झमाझम बारिश के बीच किराए का टेंट और तिरपाल बांधकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ा। बारिश बनी आफत, तिरपाल तानकर दी अंतिम विदाई। रजिया लोधी के निधन के बाद जब परिजन शवयात्रा लेकर श्मशान स्थल पहुंचे, तो तेज बारिश शुरू हो गई। गांव में पक्का मुक्तिधाम और शेड न होने के कारण शव को भीगने से बचाने के लिए ग्रामीणों ने आनन-फानन में किराए से टेंट-तिरपाल मंगाया और उसे ताना। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों को जलभराव व कीचड़ के बीच ही अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ीं। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के चलते अटका निर्माण:- ग्रामीणों का आरोप है कि हर मानसून में किसी न किसी परिवार को इस तरह की नारकीय स्थिति से गुजरना पड़ता है। कई बार पंचायत और प्रशासन से श्मशान घाट के निर्माण की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इस संबंध में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि गांव में मुक्तिधाम निर्माण के लिए शासकीय भूमि चिह्नित है, लेकिन उस जमीन पर कुछ दबंगों का अवैध कब्जा है। अतिक्रमण न हटने के कारण पंचायत चाहकर भी वहां पक्के शेड या मुक्तिधाम का निर्माण नहीं करा पा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान की जमीन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाया जाए और वहां पक्के मुक्तिधाम व पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी को अपनों की अंतिम विदाई के समय ऐसी दुर्दशा का सामना न करना पडे।

- मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे। मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।1
- आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाएं आगामी त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर भितरवार। आगामी ईद मिलाद-उन-नबी , रक्षाबंधन , श्री कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसडीओपी गगन हनवत की अध्यक्षता में हुई इस शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि भितरवार की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। भितरवार की ऐतिहासिक और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर होने की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या भ्रामक बयान देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।2
- ये है भाजपा का, महंगाई रोकने का फार्मूला, “अच्छा है, शक्कर खूब महंगी हो जाए!”1
- तेज बारिश के बीच बबीना कबाड़ी मार्केट में गिरा बंद मकान का छज्जा, टली बड़ी घटना बबीना में देर रात हुई तेज बारिश के चलते कबाड़ी मार्केट क्षेत्र में एक बंद मकान का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने से आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब लोग अपने-अपने घरों में थे और मकान भी बंद था। इसी वजह से घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तेज बारिश के बीच जर्जर मकानों और पुराने निर्माणों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे जर्जर भवनों का निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।3
- सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव उमेश यादव जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया1
- झाँसी: कुंज वाटिका के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार झाँसी: जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसा कुंज वाटिका के बगल में स्थित पार्क के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन खोने के कारण कार सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरी4
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!2
- पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।1