logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना फखरपुर क्षेत्र के मल्लिपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के ससुर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान किशन (40) के रूप में हुई है। मृतक के ससुर राम अवतार ने बताया कि उनके दामाद किशन की बेटी की शादी थी। इसी सिलसिले में वह पैसा लेने के लिए गांव के ही मिलन नाम व्यक्ति के साथ फखरपुर थाना क्षेत्र के मल्लिपुर गांव गए थे। राम अवतार का आरोप है कि वहीं पर मिलन ने उनके दामाद को जहर पिला दिया, जिससे किशन की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में युवक की मौत से मातम पसरा है, वहीं बेटी की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना फखरपुर क्षेत्र के मल्लिपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के ससुर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान किशन (40) के रूप में हुई है। मृतक के ससुर राम अवतार ने बताया कि उनके दामाद किशन की बेटी की शादी थी। इसी सिलसिले में वह पैसा लेने के लिए गांव के ही मिलन नाम व्यक्ति के साथ फखरपुर थाना क्षेत्र के मल्लिपुर गांव गए थे। राम अवतार का आरोप है कि वहीं पर मिलन ने उनके दामाद को जहर पिला दिया, जिससे किशन की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में युवक की मौत से मातम पसरा है, वहीं बेटी की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कैसरगंज तहसील अन्तर्गत ग्राम सराय काजी व शेरपुरवा का है मामला अक्सर कहा जाता है कि पत्रकारिता समाज का आईना होता है, लेकिन जब पत्रकारिता जनसेवा के साथ जुड़ जाए, तो वह बदलाव की एक नई इबारत लिखती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ग्राम पंचायत सराय काजी और मजरा शेरपुरवा में, जहाँ 'खुलासा एक्सप्रेस टीवी' के यूपी हेड और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी की सक्रियता और सार्थक प्रयासों से मच्छरों के प्रकोप के खिलाफ व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। पिछले कुछ समय से सराय काजी और शेरपुरवा के ग्रामीण मच्छरों की बढ़ती तादाद और उनसे होने वाली मौसमी बीमारियों के खतरे से परेशान थे। स्थानीय निवासियों ने अपनी इस समस्या से पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अरमान रजा कादरी ने बिना समय गंवाए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और ग्राम पंचायत में नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। पत्रकार अरमान रजा कादरी की निरंतर पैरवी और जनहित में उठाई गई आवाज का परिणाम यह रहा कि प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। फॉगिंग मशीन के साथ टीम को गांव में भेजा गया, जिसके बाद सराय काजी और मजरा शेरपुरवा की गलियों और चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया इस कार्य से ग्रामवासियों में खुशी का महौल देखने को मिला तथा पत्रकार आमान रजा कादरी की काफी प्रशंसा हो रही है
    1
    कैसरगंज तहसील अन्तर्गत ग्राम सराय काजी व शेरपुरवा  का है मामला अक्सर कहा जाता है कि पत्रकारिता समाज का आईना होता है, लेकिन जब पत्रकारिता जनसेवा के साथ जुड़ जाए, तो वह बदलाव की एक नई इबारत लिखती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ग्राम पंचायत सराय काजी और मजरा शेरपुरवा में, जहाँ 'खुलासा एक्सप्रेस टीवी' के यूपी हेड और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी की सक्रियता और सार्थक प्रयासों से मच्छरों के प्रकोप के खिलाफ व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया।
पिछले कुछ समय से सराय काजी और शेरपुरवा के ग्रामीण मच्छरों की बढ़ती तादाद और उनसे होने वाली मौसमी बीमारियों के खतरे से परेशान थे। स्थानीय निवासियों ने अपनी इस समस्या से पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अरमान रजा कादरी ने बिना समय गंवाए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और ग्राम पंचायत में नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।
पत्रकार अरमान रजा कादरी की निरंतर पैरवी और जनहित में उठाई गई आवाज का परिणाम यह रहा कि प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। फॉगिंग मशीन के साथ टीम को गांव में भेजा गया, जिसके बाद सराय काजी और मजरा शेरपुरवा की गलियों और चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया इस कार्य से ग्रामवासियों में खुशी का महौल देखने को मिला तथा पत्रकार आमान रजा कादरी की काफी  प्रशंसा हो रही है
    user_वदूदुल अंसारी रिपोर्टर ND न्यूज
    वदूदुल अंसारी रिपोर्टर ND न्यूज
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भगवान परशुराम की जयंती मनाने का लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखाई देता है सभी ब्राह्मण मिलजुल कर 19 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती मनाएंगे यह जयंती काफी धूमधाम से इसकी रैली निकाली जाएगी तथा सभी ब्राह्मणों से अनुरोध है अनुरोध है किस जयंती के अवसर पर परशुराम जी के मंदिर में उपस्थित हो और अपनी सहभागिता निभाएं हमें एक युद्ध होकर रहना है और हमें किसी से अब नहीं जानना है ना हमें किसी के पीछे लगा है हम अपना वर्चस्व स्वयं समाज के सामने प्रकट करेंगे क्योंकि हम लोग शुरू से ही दूसरों की सहायता की है हम स्वयं राज्य नहीं लिए हैं लेकिन राज्य को दिलाने में मेरी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ब्रह्मा का ही धैर्य है यह सभी कार्य सफल होते हैं
    3
    भगवान परशुराम की जयंती मनाने का लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखाई देता है सभी ब्राह्मण मिलजुल कर 19 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती मनाएंगे यह जयंती काफी धूमधाम से इसकी रैली निकाली जाएगी तथा सभी ब्राह्मणों से अनुरोध है अनुरोध है किस जयंती के अवसर पर परशुराम जी के मंदिर में उपस्थित हो और अपनी सहभागिता निभाएं हमें एक युद्ध होकर रहना है और हमें किसी से अब नहीं जानना है ना हमें किसी के पीछे लगा है हम अपना वर्चस्व स्वयं समाज के सामने प्रकट करेंगे क्योंकि हम लोग शुरू से ही दूसरों की सहायता की है हम स्वयं राज्य नहीं लिए हैं लेकिन राज्य को दिलाने में मेरी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ब्रह्मा का ही धैर्य है यह सभी कार्य सफल होते हैं
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    1
    बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फतेहपुर, बाराबंकी। क्षेत्र के खलीलनगर निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र रमेश चंद्र शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जगदीशपुर गौशाला के पास मोड़ पर हुई, जहां उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया गया कि मोहित सुबह अपने खेत के लिए दवा लाने हेतु मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। जगदीशपुर गौशाला के पास मोड़ पर पहुंचने पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गड्ढे में गिर गई। हादसे में मोहित के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मोहित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि युवक की हालत काफी नाजुक है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता फैल गई। परिवार के सदस्य परेशान हैं। गांव में भी इस हादसे को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने गहरे गड्डों को जल्द भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    फतेहपुर, बाराबंकी। क्षेत्र के खलीलनगर निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र रमेश चंद्र शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जगदीशपुर गौशाला के पास मोड़ पर हुई, जहां उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।
बताया गया कि मोहित सुबह अपने खेत के लिए दवा लाने हेतु मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। जगदीशपुर गौशाला के पास मोड़ पर पहुंचने पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गड्ढे में गिर गई।
हादसे में मोहित के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मोहित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि युवक की हालत काफी नाजुक है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता फैल गई। परिवार के सदस्य परेशान हैं। गांव में भी इस हादसे को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने गहरे गड्डों को जल्द भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    1
    बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    4
    बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था।
जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #बुलंदशहर: भाकियू भानु अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच नोकझोंक का मामला,हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं को गभाना टोल पर रोका गया।टोल प्लाज़ा पर किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक।
    1
    #बुलंदशहर: भाकियू भानु अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच नोकझोंक का मामला,हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं को गभाना टोल पर रोका गया।टोल प्लाज़ा पर किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Court reporter कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद वादी ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआपट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रामनगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.04.2026 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे से 01 बजे के बीच पेट्रोल पम्प के आफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त *मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की गयी 01अदद तिजोरी, 9,11,180/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद साइकिल बरामद की गयी। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहनों में हवा भरने का कार्य करता है, अभियुक्त को पेट्रोल पम्प रखी तिजोरी के सम्बन्ध में पूर्व से जानकारी थी तथा लालच में आकर तिजोरी से कैश चोरी करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर से साइकिल से निकला तथा पेट्रोल पम्प से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी करके पेट्रोल पम्प की बाउण्ड्री के पास गया एवं सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी तथा तिजोरी को चुरा लिया तथा तिजोरी को साइकिल से ले जाकर अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया गया था
    1
    स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद
वादी ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआपट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रामनगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.04.2026 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे से 01 बजे के बीच पेट्रोल पम्प के आफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। 
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 
इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त *मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की गयी 01अदद तिजोरी, 9,11,180/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद साइकिल बरामद की गयी।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहनों में हवा भरने का कार्य करता है, अभियुक्त को पेट्रोल पम्प रखी तिजोरी के सम्बन्ध में पूर्व से जानकारी थी तथा लालच में आकर तिजोरी से कैश चोरी करने की योजना बनाई।
घटना वाले दिन रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर से साइकिल से निकला तथा पेट्रोल पम्प से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी करके पेट्रोल पम्प की बाउण्ड्री के पास गया एवं सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी तथा तिजोरी को चुरा लिया तथा तिजोरी को साइकिल से ले जाकर अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया गया था
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    1
    बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.