विधायिका ने सदन में उठाया खनवां को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की मांग संजय वर्मा नवादा : जिले के गोविंदपुर की विधायिका बिनीता मेहता ने बिहार विधानसभा में सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की जन्मस्थली खनवा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया कि केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाए, ताकि बिहार गौरव डॉ. कृष्ण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा सके। इस मांग से पूरे नवादा जिले में खुशी एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों, बुद्धिजीवियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. कृष्ण सिंह का योगदान बिहार ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अतुलनीय रहा है। उनकी जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित होगा तथा क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलेवासियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ बिहार के महान सपूत डॉ. कृष्ण सिंह के जीवन एवं योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इस पहल के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चून्नू, विजय पाण्डेय, प्रिय रंजन श्रीनिवास, महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, अरविन्द गुप्ता, गौरव शांडिल्य, नन्द किशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, विनोद भोली, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत एवं बधाई दी।

- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1
- बिहार में प्यार करने वाले जोड़े को पकड़ डायल 112 की पुलिस ने की पैसे की डिमांड ,वीडियो वायरल!!1
- Post by Jintdra Kumar1
- यह हैं हमारे बिहार के गृहमंत्री1
- Post by Rahul bullet1
- नवादा जिला के रोह थाना अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई इलाके में फैली सनसनी।1
- 1 साल पुराना कोई सुधार नहीं है वारसलीगंज सांबे1