आग की चपेट में आने से तीन परिवार हुए घर से बेघर, , घरेलू समान जलकर हुआ स्वाह धौलपुर । राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत खुडिला क्षेत्र के गांव नाथो का पुरा में रविवार की रात करीब 11 बजे झोपड़ी नुमा घर में भयंकर आग लग गई जिससे वहां बड़ा नुकसान हो गए और घर आग में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिसमें नगदी अनाज और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है।आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी जिसने कुछ ही देर में 3 घरों को अपनी चपेट में ले लिया स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके साथ ही राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया लेकिन तब तक भारी नुकसान भी हो गया था। राजाखेड़ा पुलिस द्वारा आग की सूचना नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दी गई तत्काल प्रभाव से नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने फायर ब्रिगेड मैंन पप्पू गुर्जर एवं फायर ब्रिगेड चालक बचन सिंह फायर कर्मी राजकुमार, कुलदीप को तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर भेजा गया फायर मैंन पप्पू गुर्जर ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे अचल सिंह, चोभ सिंह, दिनेश के घरों में आग लगने की सूचना अधिशासी अधिकारी विष्णु परमार द्वारा दी गई थी तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जब तक ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था घरों में रखी नगदी, अनाज कपड़े और चारपाई सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया ।आग पीड़ित अचल सिंह ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी जिसने 15 सदस्यों को घर से बेघर कर दिया जो कि अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

- झोपड़ीनुमा मकानों में लगी भीषण आग, तीन परिवार बेघर भारी नुकसान की संभावना राजाखेड़ा। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुडिला के गांव नाथो काष पुरा में रविवार देर रात झोपड़ीनुमा मकानों में भीषण आग लगने से तीन परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में नगदी, अनाज, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। आग की घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा सूचना मिलने पर राजाखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार परमार को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड टीम में फायरमैन पप्पू गुर्जर, चालक बचन सिंह तथा फायरकर्मी राजकुमार और कुलदीप शामिल रहे। फायरमैन पप्पू गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसके बावजूद आग से भारी नुकसान हुआ। आग पीड़ित अचल सिंह ने बताया कि आग की घटना में उनके परिवार सहित करीब 15 सदस्य बेघर हो गए हैं और अब उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत बाड़ी में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण धौलपुर बाड़ी भारत सरकार द्वारा ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष” के वर्षव्यापी आयोजनों की श्रृंखला में सोमवार को बाड़ी उपखंड में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल कमलेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक से हुआ। इसके उपरांत दाऊजी मंदिर से विशाल एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय सोमनाथ” के जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बाड़ी एवं प्रशासक नगर पालिका भगवत शरण त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश मीणा, थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी उत्तम चंद्र बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजबहादुर मीणा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेन्द्र मीणा सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका बाड़ी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन समिति नगर पालिका बाड़ी द्वारा बताया गया कि शाम को कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा शिव एवं सोमनाथ महिमा से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने एवं समाज में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।4
- Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan1
- आगरा के खेरागढ़ में एक ग्रामीण ने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रधान समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं और उनका समाधान नहीं करवा रहे हैं।1
- Post by Lovekush Gurjar1
- मोरैना के अंबाह की सविता तोमर का चारधाम यात्रा से लौटते समय निधन हो गया। मातृ दिवस के दिन बामोर के पास अचानक हृदय गति रुकने से हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजन सदमे में हैं।1
- मध्य प्रदेश के मोरेना जिले के जल का नगरा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे कर मकान बना लिए गए हैं। इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और कई घरों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सफलतापूर्वक की स्व-गणना जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना करने के लिए की अपील3