*अल्पना सिनेप्लेक्स पर सरकार की कार्रवाई की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने अपील की खारिज* भोपाल। लंबे समय से कानूनी दांव-पेच में फंसे राजधानी भोपाल के अल्पना सिनेप्लेक्स मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद फिलहाल हाईकोर्ट का आदेश प्रभावी माना जा रहा है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि सरकार किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का उचित अवसर दे। मामला लीज पर दी गई जमीन पर बने अल्पना सिनेप्लेक्स से जुड़ा है। सरकार अब इस जमीन और उस पर बने टॉकीज को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। *सात दिन का दिया गया समय* प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि जमीन या सिनेप्लेक्स को लेकर उनके पास कोई दस्तावेज, रिकॉर्ड या अन्य प्रमाण हैं, तो वे निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत कर सकते हैं। दरअसल, विवाद लीज पर दी गई जमीन के मालिकाना हक के दावे से जुड़ा है। संबंधित कानूनी प्रावधान के मुताबिक, यदि लीजधारक लीज की शर्तों के बजाय जमीन पर अपने टाइटल या मालिकाना हक का दावा करता है, तो उस पर सीधे कार्रवाई करने से पहले उसे सुनवाई का अवसर देना जरूरी है। *दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई* भोपाल ADM सुमित कुमार पांडे ने बताया की सात दिन की समय सीमा में संबंधित पक्ष अपना जवाब और दस्तावेज प्रशासन के समक्ष पेश कर सकता है। इसके बाद प्रशासन दस्तावेजों और दावों की जांच करेगा। यदि दावे के समर्थन में पर्याप्त दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बाइट -सुमित कुमार पांडे, ADM भोपाल* 🎤

- भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन, महापौर मालती राय सहित महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन! भोपाल। महापौर मालती राय ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया और पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवियों ने भी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।1
- सेंट्रल जेल से रक्षाबंधन की खास तस्वीरें जेल अधीक्षक की मौजूदगी में रक्षाबंधन जेल में बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र भावुक हुए रिश्ते - राखी पर छलकीं आंखें.1
- 🪢❤️ रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी का खास संदेश ❤️🪢 भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान के पावन पर्व रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी ने देश-प्रदेशवासियों एवं सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 💫 “हर बहन के चेहरे पर मुस्कान रहे, हर भाई की कलाई पर प्यार की डोर सजी रहे।” 🙏 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #MustakimQureshi #LifeOKNews #Bhopal #BrotherSisterLove #HappyRakshaBandhan1
- 🚨 BREAKING | भोपाल 🎀 रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र! भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में महापौर मालती राय और महिला पार्षदों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन। 👮♂️🎀 त्योहार पर भी परिवार से दूर रहकर शहर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति जताया सम्मान और अपनापन। 🍬 राखी बांधकर मिठाई खिलाई, पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की सुरक्षा का दिया भरोसा। “ड्यूटी के चलते जो जवान परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते, उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान और आभार का छोटा सा प्रयास है।” — मालती राय, महापौर ❤️ पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अपनत्व का खूबसूरत संदेश।4
- रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, महापौर और महिला पार्षदों ने मनाया भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ उन पुलिसकर्मियों के प्रति भी सम्मान और अपनापन देखने को मिला, जो दिन-रात शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया, जहां महापौर मालती राय सहित बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवीयो ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने पुलिस जवानो की कलाई पर रक्षासूत्र बंधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह भावुक और आत्मीय नजर आया। महापौर मालती राय ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। बाइट -मालती राय, महापौर वही रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने भी महापौर मालती राय और उनके साथी बहनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वैसे तो पुलिस जवान हरदम सुरक्षा मे तैनात रहते है लेकिन किसी भी पर्व मे वह अपने घर नहीं जा पाते ऐसे मे महापौर जी ने इस क्षतिपूर्ति को दूर कर दिया है हम भी बहनो की सुरक्षा का वचन देतें है. बाइट -जय सिंह तोमर, रक्षित निरिक्षक कंट्रोल रूम में हुए इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश दिया।4
- प्रयागराज में नकली सोने का बड़ा खेल! 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार | नवाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई | DCP का बयान प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नकली सोने को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली सोने को असली बताकर फ्रॉड करते थे। मामले में गंगानगर DCP ने पूरी जानकारी दी।1
- भोपाल केंद्रीय जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन भोपाल केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। बहनों की आंखों में आंसू थे, तो हाथों में भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए रेशम की डोर। मुलाकात के इस पल में भाई-बहन की भावनाएं साफ नजर आईं। जेल परिसर में रक्षाबंधन का यह पर्व रिश्तों की मजबूती और अपनों के बीच प्यार का भावुक संदेश दे गया। भोपाल केंद्रीय जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन भोपाल केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। बहनों की आंखों में आंसू थे, तो हाथों में भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए रेशम की डोर। मुलाकात के इस पल में भाई-बहन की भावनाएं साफ नजर आईं। जेल परिसर में रक्षाबंधन का यह पर्व रिश्तों की मजबूती और अपनों के बीच प्यार का भावुक संदेश दे गया।1
- 🚨 BREAKING | भोपाल 📢 शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ सैकड़ों विद्यार्थियों ने निकाला मार्च, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 💥 स्वच्छ पानी, शौचालय, फर्नीचर, बिजली, लाइब्रेरी, लैब, खेल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग। ABVP ने कहा— विद्यार्थियों के भविष्य से समझौता नहीं होगा, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 👇 आपके कॉलेज में भी ऐसी समस्याएं हैं? कमेंट में बताएं। 🔴 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए SAB News Tak को Follow करें।2
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के अयोध्या बायपास रोड स्थित एक भव्य शोरूम का आयोजन किया गया1