*विषय: नई पुलिस चौकी वजीरगंज, थाना फखरपुर का उद्घाटन सम्पन्न* बहराइच | जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी वजीरगंज का आज विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के सुचारु संचालन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा जनता से बेहतर संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वजीरगंज चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। नई चौकी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इस नई चौकी से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*विषय: नई पुलिस चौकी वजीरगंज, थाना फखरपुर का उद्घाटन सम्पन्न* बहराइच | जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी वजीरगंज का आज विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक
अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के सुचारु संचालन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा जनता से बेहतर संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वजीरगंज चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को
त्वरित न्याय व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। नई चौकी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनहित में
निरंतर कार्य कर रहा है। इस नई चौकी से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
- बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग घर में रखा सारा सामान जलकर राख करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।1
- Post by Latest news india1
- सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी दरगाह कमेटी ने जंजीरी गेट से नाल दरवाज़े तक दूकाने ण लगाने का लिया फैसला बहराइच। सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह. अलैह. दरगाह प्रबंधन ने गोलघर में आयोजित सालाना नीलामी ठेका के दौरान ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। दरगाह सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अंतर्गत वक्फ नंबर 19 के प्रबंधन ने जायरीनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है. जिसमें अब मजार शरीफ तक जाने वाले मुख्य रास्ते और डिवाइडर पर किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं लगेंगी। दुकानों के लिए दरगाह परिसर में स्थित महफिल खाना और अन्य तय स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां नियमों के अनुसार दुकानें लगेंगी। इस फैसले से एक ओर जहां रास्ता पूरी तरह साफ और सुगम रहेगा, वहीं दुकानदारों के रोजगार का भी ध्यान रखा गया है। यह फैसला न सिर्फ व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि दरगाह की पवित्रता और गरिमा को भी और मजबूत करेगा।2
- बहराइच।थाना खैरीघाट शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय1
- बहराइच के काजीकटरा मुहल्ले में दबंगों ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर महिलाओं समेत युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई की। विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाए। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दरगाह के काजीकटरा निवासी इरफान ने पुलिस को दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि बुधवार रात 11 बजे 15 से अधिक की संख्या में दबंग लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर महिलाओं समेत युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें पीटा। मुबीन के सिर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। भाई को बचाने पहुंचे रिजवान पर भी जानलेवा हमला किया गया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि रिजवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।1
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- Post by Nadeem ahamad1
- Post by Latest news india4