बीआरसी जहांगीरगंज में अनियमितताओं का आरोप, त्रिस्तरीय जांच और ट्रांसफर की मांग आरोपी खण्ड़़ शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय ही बन गया जांचकर्ता, शिकायतकर्ता ने अपर मुख्य सचिव शिक्षा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विद्याभवन निशातगंज लखनऊ और अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग जनपद प्रयागराज को दिया प्रार्थना पत्र शिकायत उन्हीं पर जांच भी वही करें जहाँगीरगंज बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर फर्जी निस्तारण के आरोप। आईजीआरएस शिकायतों पर लीपापोती का आरोप, तीन साल से अधिक , एक ही स्थान जमे खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर उठे सवाल। शिकायत करो तो प्रताड़ना जांच में खुद ही बने जज जहाँगीरगंज बीआरसी पर गंभीर आरोप तीन साल से अधिक एक ही कुर्सी पर जमे खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय तबादले की फाइल ठंडे बस्ते में प्रशासन की चुप्पी पर सवाल। संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जनपद के शिक्षा क्षेत्र जहाँगीरगंज में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच भी वही स्वयं कर रहे हैं और मामलों का फर्जी व मनगढ़ंत निस्तारण कर दिया जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतों के बावजूद जांच की जिम्मेदारी उसी अधिकारी को सौंप दी गई, जिन पर आरोप लगाए गए हैं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में लोग इसे जब सैंया ही कोतवाल हो तो डर काहे का वाली स्थिति बता रहे हैं।सूत्रों के अनुसार संतोष पांडेय करीब तीन वर्षों से अधिक जहाँगीरगंज स्थित बीआरसी कार्यालय देवरिया बुजुर्ग में तैनात हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे रहने को लेकर भी चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि कथित प्रभाव और ऊंची पकड़ के कारण उनके तबादले की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विद्यालयों की अनियमितताओं और शिक्षकों की कागजी कमियों की शिकायत करने पर उल्टा शिकायतकर्ता को ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। आरोप यह भी है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें की जाती हैं, उनसे कथित सांठगांठ कर मामलों को दबा दिया जाता है और आईजीआरएस की शिकायतों का बिना स्थलीय जांच किए ही कार्यालय में बैठकर औपचारिक निस्तारण कर दिया जाता है।सुनवाई के दौरान मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने जैसे आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल विभागीय आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख पर भी सीधा आघात माना जाएगा।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सभी आईजीआरएस शिकायतों की जांच उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर से कराई जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को वर्तमान पद से हटाया जाए। साथ ही उनका तत्काल अन्य जनपद या विकास खंड में स्थानांतरण करने की मांग भी उठाई गई है, ताकि निष्पक्ष जांच संभव हो सके।फिलहाल इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि आरोपित अधिकारी ही जांच करेंगे तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा। शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और व्यवस्था की साख बनाए रखने के लिए इस प्रकरण में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बीआरसी जहांगीरगंज में अनियमितताओं का आरोप, त्रिस्तरीय जांच और ट्रांसफर की मांग आरोपी खण्ड़़ शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय ही बन गया जांचकर्ता, शिकायतकर्ता ने अपर मुख्य सचिव शिक्षा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विद्याभवन निशातगंज लखनऊ और अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग जनपद प्रयागराज को दिया प्रार्थना पत्र शिकायत उन्हीं पर जांच भी वही करें जहाँगीरगंज बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर फर्जी निस्तारण के आरोप। आईजीआरएस शिकायतों पर लीपापोती का आरोप, तीन साल से अधिक , एक ही स्थान जमे खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर उठे सवाल। शिकायत करो तो प्रताड़ना जांच में खुद ही बने जज जहाँगीरगंज बीआरसी पर गंभीर आरोप तीन साल से अधिक एक ही कुर्सी पर जमे खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय तबादले की फाइल ठंडे बस्ते में प्रशासन की चुप्पी पर सवाल। संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जनपद के शिक्षा क्षेत्र जहाँगीरगंज में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच भी वही स्वयं कर रहे हैं और मामलों का फर्जी
व मनगढ़ंत निस्तारण कर दिया जाता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतों के बावजूद जांच की जिम्मेदारी उसी अधिकारी को सौंप दी गई, जिन पर आरोप लगाए गए हैं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में लोग इसे जब सैंया ही कोतवाल हो तो डर काहे का वाली स्थिति बता रहे हैं।सूत्रों के अनुसार संतोष पांडेय करीब तीन वर्षों से अधिक जहाँगीरगंज स्थित बीआरसी कार्यालय देवरिया बुजुर्ग में तैनात हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे रहने को लेकर भी चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि कथित प्रभाव और ऊंची पकड़ के कारण उनके तबादले की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विद्यालयों की अनियमितताओं और शिक्षकों की कागजी कमियों की शिकायत करने पर उल्टा शिकायतकर्ता को ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। आरोप यह भी है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें की जाती हैं, उनसे कथित सांठगांठ कर मामलों को दबा दिया जाता है
और आईजीआरएस की शिकायतों का बिना स्थलीय जांच किए ही कार्यालय में बैठकर औपचारिक निस्तारण कर दिया जाता है।सुनवाई के दौरान मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने जैसे आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल विभागीय आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख पर भी सीधा आघात माना जाएगा।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सभी आईजीआरएस शिकायतों की जांच उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर से कराई जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को वर्तमान पद से हटाया जाए। साथ ही उनका तत्काल अन्य जनपद या विकास खंड में स्थानांतरण करने की मांग भी उठाई गई है, ताकि निष्पक्ष जांच संभव हो सके।फिलहाल इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि आरोपित अधिकारी ही जांच करेंगे तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा। शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और व्यवस्था की साख बनाए रखने के लिए इस प्रकरण में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- Post by BALRAM1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।1
- काफी दिन से ट्राई कर रहे हैं नवादा बिजली घर में लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है तकरीबन 100 घर है जो अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं ना तो जैसा फोन उठा रहे हैं ना तो लाइनमैन कोई फोन उठा रहा है ना तो बिजली विभाग वाली कोई सुनवाई कर रहे हैं नवादा बिजली घर1
- *थाना मेंहदावल अन्तर्गत सोनवरसा रोडवेज बस स्टैंड के पास दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित होने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी जानकारी1
- अम्बेडकरनगर से दिल तोड़ देने वाली खबर… 💔 शादी से सिर्फ 6 दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 😢 परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है… 👉 आप देख रहे थे UP 45 News Ambedkar Nagar1
- *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात्रि 12:00 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें दो फोर व्हीलर गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी में सवार व्यक्ति कहीं शादी से लौट रहे थे, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार चार-पांच लोगों के हाथ पैर टूट गए व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। *कार एक्सीडेंट से नुकसान* जब दो कार आपस में टकराई तो एक कार अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी जिससे मिठाई की दुकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- Post by BALRAM1