Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गहरौली में सरकारी तंत्र की लापरवाही का एक बड़ा चेहरा सामने आया है।
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गहरौली में सरकारी तंत्र की लापरवाही का एक बड़ा चेहरा सामने आया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के महोबा में अनुमति के उल्लंघन को लेकर एक प्रदर्शनी विवादों में घिर गई है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार ने एक घंटे का अल्टीमेट दिया है। वहीं, व्यापारियों ने इस नियम उल्लंघन के खिलाफ रोष जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- महोबा के पनवाड़ी किल्हौवा दलित बस्ती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं है और पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने बिजली बहाली की मांग को लेकर पावर हाउस में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बहाल कराने के लिए उन्होंने कई बार जेई और एसडीओ के चक्कर लगाए, लेकिन इसके बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई। अपनी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण एसडीओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे। वहीं, विद्युत विभाग ने दावा किया है कि जेई लाइन को दुरुस्त करने के काम में जुटे हुए हैं और अगले एक-दो दिन में बिजली बहाल कर दी जाएगी।1
- महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के रूरी कला गांव के पास शुक्रवार सुबह एक निजी विद्यालय की स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद बच्चों में दहशत फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने राहत की सांस ली। लगातार हो रहे इन हादसों ने स्कूल परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पिछले एक सप्ताह के भीतर इसी विद्यालय की स्कूल बस से जुड़ा यह दूसरा हादसा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि क्षेत्र में कई स्कूल बसें सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए चलाई जा रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आक्रोशित अभिभावकों ने मांग की है कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच की जाए, लापरवाह चालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- छतरपुर जिले के लवकुशनगर अंतर्गत ग्राम जनकपुर में पिछले 40 सालों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इस बदहाली पर सरकार अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है और सड़क का निर्माण नहीं करा पा रही है।1
- हमीरपुर के राठ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर क्षेत्रीय अध्यक्ष की गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। राजनगर के पूर्व कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, फरार चल रहे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। इधर पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। परिवार का कहना है कि दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार भय का माहौल महसूस हो रहा है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।2
- महोबा के ग्राम दुलारा में ग्राम सचिवालय केवल एक शोपीस बनकर रह गया है। यहाँ तैनात सीएससी संचालक द्वारा अपनी मनमानी चलाई जा रही है और लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।1
- महोबा की कोतवाली नगर पुलिस ने समदनगर में हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभिषेक पर जयवेन्द्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उनके दोनों हाथ काटने की वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभिषेक पुत्र शिवराम श्रीवास के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी रोहित कुमार और सहअभियुक्त नादिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, बीते 14 जुलाई को जयवेन्द्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।1