logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हें एथलीटों ने दिखाया दम, एलनगंज व साउथ मलाका संकुल का रहा शानदार प्रदर्शन** **प्रयागराज।** खंड शिक्षा अधिकारी महोदय **श्रीमती प्रतिभा सिंह** के कुशल निर्देशन में आज ब्लॉक स्तरीय नगर क्षेत्र खेलकूद व क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन व्यायाम शिक्षिका **श्रीमती ललिता तिवारी** के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में **एलनगंज संकुल** और **साउथ मलाका संकुल** के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। **विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन:** * **प्राथमिक स्तर:** 50 मीटर, बालक वर्ग में सुभाष प्रथम, स्थान, हर्ष द्वितीय स्थान, अमन तृतीय स्थान बालिका वर्ग में जाहिरा प्रथम स्थान बिस्मा, द्वितीय स्थान निधि सोनी तृतीय स्थान प्राप्त की। 100 मीटर बालक वर्ग में कार्तिकेय प्रथम स्थान मोहम्मद शाहदिक द्वितीय स्थान अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम स्थान वैशाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा 200 मीटर (बालक व बालिका वर्ग) में क्रमशः रेहान, तन्मय शिवम ने प्रथम, द्वितीय तृतीय , बालिकाओं में संजलि जाहिरा बिस्मा ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।दौड़ का आयोजन हुआ। 200 मीटर बालिका वर्ग में आलिया मानसी आदर्शिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान व बालक वर्ग में युवराज प्रथम आनंद द्वितीय ने स्थान प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। बालक वर्ग में400 मीटर जूनियर स्तर पर(बालक व बालिका) में पृथ्वी प्रथम, शिवागुप्ता, द्वितीय मोहम्मद आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में आर्तिका, रानी अनुष्का ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर जिले के लिए अपने को आगे बढ़ाया। जूनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, में साउथ मलाका के बालकों ने अपना दबदबा बनाए रखा। व बालिका वर्ग में एलन गंज संकुल प्रभावी रहा। खो-खो बालिका वर्ग में साउथ मलाका संकुल ने अपनी जगह बनाई। तथा बालक वर्ग में एलनगंज संकुल ने जीत हासिल की। तथा लंबी कूद में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अर्जुन वसीम विकास ने क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में पृथ्वी नैतिक रवि ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुशिका आलिया, वह रानी ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर अपनी जगह सुनिश्चित की।प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में **समस्त शिक्षक संकुलों** — राशिद महमूद, इम्तियाज अहमद, आसिफ असगर, असद अली खान, फाजिल, बलवंत दास, सीमा सिंह एवं प्रियाभा तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।विशेष योगदान शिक्षकों में सुश्री रेनु विज,श्रीमती कल्पना शुक्ला, सरिता सिन्हा, मनीषा त्रिपाठी डॉ रूबी ओझा, श्री वसुबन्धु सिंह, विशाल शर्मा, शोभी वर्मा, नीलू सिंह ,अर्चना गुप्ता,मोनिका,अखिलेश का मिला नगर रंगोली टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से आकर्षक रंगोली बनाकर स्थल की शोभा बढ़ाई **अल्पना जायसवाल, अजय कुमार ** द्वारा संचालन किया गया। सभी विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

8 hrs ago
user_SHISHIR GUPTA
SHISHIR GUPTA
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
9611464f-d20e-4c57-a09d-bb76d0652efc

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हें एथलीटों ने दिखाया दम, एलनगंज व साउथ मलाका संकुल का रहा शानदार प्रदर्शन** **प्रयागराज।** खंड शिक्षा अधिकारी महोदय **श्रीमती प्रतिभा सिंह** के कुशल निर्देशन में आज ब्लॉक स्तरीय नगर क्षेत्र खेलकूद व क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन व्यायाम शिक्षिका **श्रीमती ललिता तिवारी** के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में **एलनगंज संकुल** और **साउथ मलाका संकुल** के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। **विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन:** * **प्राथमिक स्तर:** 50 मीटर, बालक वर्ग में सुभाष प्रथम, स्थान, हर्ष द्वितीय स्थान, अमन तृतीय स्थान बालिका वर्ग में जाहिरा प्रथम स्थान बिस्मा, द्वितीय स्थान निधि सोनी तृतीय स्थान प्राप्त की। 100 मीटर बालक वर्ग में कार्तिकेय प्रथम स्थान

मोहम्मद शाहदिक द्वितीय स्थान अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम स्थान वैशाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा 200 मीटर (बालक व बालिका वर्ग) में क्रमशः रेहान, तन्मय शिवम ने प्रथम, द्वितीय तृतीय , बालिकाओं में संजलि जाहिरा बिस्मा ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।दौड़ का आयोजन हुआ। 200 मीटर बालिका वर्ग में आलिया मानसी आदर्शिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान व बालक वर्ग में युवराज प्रथम आनंद द्वितीय ने स्थान प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। बालक वर्ग में400 मीटर जूनियर स्तर पर(बालक व बालिका) में पृथ्वी प्रथम, शिवागुप्ता, द्वितीय मोहम्मद आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में आर्तिका, रानी अनुष्का ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर जिले

के लिए अपने को आगे बढ़ाया। जूनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, में साउथ मलाका के बालकों ने अपना दबदबा बनाए रखा। व बालिका वर्ग में एलन गंज संकुल प्रभावी रहा। खो-खो बालिका वर्ग में साउथ मलाका संकुल ने अपनी जगह बनाई। तथा बालक वर्ग में एलनगंज संकुल ने जीत हासिल की। तथा लंबी कूद में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अर्जुन वसीम विकास ने क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में पृथ्वी नैतिक रवि ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुशिका आलिया, वह रानी ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर अपनी जगह सुनिश्चित की।प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में

**समस्त शिक्षक संकुलों** — राशिद महमूद, इम्तियाज अहमद, आसिफ असगर, असद अली खान, फाजिल, बलवंत दास, सीमा सिंह एवं प्रियाभा तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।विशेष योगदान शिक्षकों में सुश्री रेनु विज,श्रीमती कल्पना शुक्ला, सरिता सिन्हा, मनीषा त्रिपाठी डॉ रूबी ओझा, श्री वसुबन्धु सिंह, विशाल शर्मा, शोभी वर्मा, नीलू सिंह ,अर्चना गुप्ता,मोनिका,अखिलेश का मिला नगर रंगोली टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से आकर्षक रंगोली बनाकर स्थल की शोभा बढ़ाई **अल्पना जायसवाल, अजय कुमार ** द्वारा संचालन किया गया। सभी विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नैनी स्टेशन रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन प्रयागराज। नैनी में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार शाम को धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जयकारों और आरती से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक एवं अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया, मोनू केसरवानी, गोलू, राजेश जायसवाल चाचू, संजय राठौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    नैनी स्टेशन रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन
प्रयागराज। नैनी में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार शाम को धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जयकारों और आरती से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक एवं अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया, मोनू केसरवानी, गोलू, राजेश जायसवाल चाचू, संजय राठौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • एक दूसरे पर लगाया जा रहा है आरोप-प्रत्यारोप-- जिम्मेदार अधिकारी ले संज्ञान *प्रयागराज : औद्योगिक थाना क्षेत्र में रिश्तों का अजीब खेल, पत्नी ने पति और 3 मासूम बच्चों को छोड़ा, बेबी भारतीया ने दे दी अपने ही पति के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहने की मंजूरी* *प्रेमी की पत्नी बेबी भारतीया ने सौतन को बनाया छोटी बहन, पहले पति संतोष पटेल और तीन मासूमों का भविष्य अंधकार में* *प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र।* औद्योगिक थाना क्षेत्र के रेही कला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की खुली चुनौती दे दी है, वहीं प्रेमी की पहली पत्नी ने इस नाजायज रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है। *क्या है पूरा मामला* रेही कला निवासी संतोष पटेल पुत्र स्व. अशर्फी लाल पटेल का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी संजू पटेल के लिए लाखों रुपये की कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई थी। दुकान पर उसके दोस्त मिश्री लाल भारतीया का आना-जाना था। इसी दौरान संजू पटेल और मिश्री लाल के बीच प्रेम संबंध बन गए। अब संजू अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर मिश्री लाल के साथ रहने का संकल्प ले चुकी है और दिन-रात दुकान पर ही रहती है। *पहली पत्नी बेबी भारतीया ने दी सौतन संजू पटेल को पति के साथ रहने की मंजूरी* इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मिश्री लाल भारतीया की पहली पत्नी बेबी भारतीया को इस नाजायज संबंध की जानकारी हुई। बेबी के पहले से ही खुद दो बच्चे हैं। सूत्रों के अनुसार पति के नाजायज संबंध की जानकारी होने पर बेबी भारतीया ने अपनी सौतन संजू पटेल को छोटी बहन के रूप में स्वीकार कर लिया है और पति के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहने की मंजूरी दे दी है। बेबी भारतीया के इस फैसले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। *मासूमों का भविष्य अंधेरे में, एक-दूसरे पर लगा रहे जान का खतरा* इधर पहले पति संतोष पटेल और उसके तीन नाबालिग बच्चों का भविष्य अंधेरे में सिमट कर रह गया है। पीड़ित संतोष पटेल ने प्रयागराज पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी दुकान में लगी लाखों की पूंजी वापस दिलाई जाए और उसे व उसके बच्चों को जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए। पीड़ित संतोष पटेल के परिवार वालों का कहना है कि संजू पटेल अपनी मर्जी से मिश्री लाल भारतीया को अपनाने का फैसला ले लिया है। एक दूसरे पर लगाया जा रहा है आरोप-प्रत्यारोप-- जिम्मेदार अधिकारी ले संज्ञान लेकिन संजू पटेल ने आरोप लगाया है कि हम लोगों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार संतोष पटेल के परिवार वाले होंगे। वहीं संतोष पटेल के परिवार वालों ने भी कहा है कि अगर हमारे परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो संजू व मिश्री लाल भारतीया जिम्मेदार होंगे। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस जांच कर रही है। #khiरी #viralreelschallenge #kondhiyara #prayagrajpolice #prayagrajnews #nishapal #viralchallenge #UPPolice #PuppyLove #CrimeUpdate
    1
    एक दूसरे पर लगाया जा रहा है आरोप-प्रत्यारोप-- जिम्मेदार अधिकारी ले संज्ञान
*प्रयागराज : औद्योगिक थाना क्षेत्र में रिश्तों का अजीब खेल, पत्नी ने पति और 3 मासूम बच्चों को छोड़ा, बेबी भारतीया ने दे दी अपने ही पति के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहने की मंजूरी*
*प्रेमी की पत्नी बेबी भारतीया ने सौतन को बनाया छोटी बहन, पहले पति संतोष पटेल और तीन मासूमों का भविष्य अंधकार में*
*प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र।* औद्योगिक थाना क्षेत्र के रेही कला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की खुली चुनौती दे दी है, वहीं प्रेमी की पहली पत्नी ने इस नाजायज रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है।
*क्या है पूरा मामला*
रेही कला निवासी संतोष पटेल पुत्र स्व. अशर्फी लाल पटेल का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी संजू पटेल के लिए लाखों रुपये की कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई थी। दुकान पर उसके दोस्त मिश्री लाल भारतीया का आना-जाना था। इसी दौरान संजू पटेल और मिश्री लाल के बीच प्रेम संबंध बन गए। अब संजू अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर मिश्री लाल के साथ रहने का संकल्प ले चुकी है और दिन-रात दुकान पर ही रहती है।
*पहली पत्नी बेबी भारतीया ने दी सौतन संजू पटेल को पति के साथ रहने की मंजूरी*
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मिश्री लाल भारतीया की पहली पत्नी बेबी भारतीया को इस नाजायज संबंध की जानकारी हुई। बेबी के पहले से ही खुद दो बच्चे हैं। 
सूत्रों के अनुसार पति के नाजायज संबंध की जानकारी होने पर बेबी भारतीया ने अपनी सौतन संजू पटेल को छोटी बहन के रूप में स्वीकार कर लिया है और पति के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहने की मंजूरी दे दी है।
बेबी भारतीया के इस फैसले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
*मासूमों का भविष्य अंधेरे में, एक-दूसरे पर लगा रहे जान का खतरा*
इधर पहले पति संतोष पटेल और उसके तीन नाबालिग बच्चों का भविष्य अंधेरे में सिमट कर रह गया है। पीड़ित संतोष पटेल ने प्रयागराज पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी दुकान में लगी लाखों की पूंजी वापस दिलाई जाए और उसे व उसके बच्चों को जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए।
पीड़ित संतोष पटेल के परिवार वालों का कहना है कि संजू पटेल अपनी मर्जी से मिश्री लाल भारतीया को अपनाने का फैसला ले लिया है।
एक दूसरे पर लगाया जा रहा है आरोप-प्रत्यारोप-- जिम्मेदार अधिकारी ले संज्ञान 
लेकिन संजू पटेल ने आरोप लगाया है कि हम लोगों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार संतोष पटेल के परिवार वाले होंगे। वहीं संतोष पटेल के परिवार वालों ने भी कहा है कि अगर हमारे परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो संजू व मिश्री लाल भारतीया जिम्मेदार होंगे।
मामले में औद्योगिक थाना पुलिस जांच कर रही है।
#khiरी #viralreelschallenge #kondhiyara #prayagrajpolice #prayagrajnews #nishapal #viralchallenge #UPPolice #PuppyLove #CrimeUpdate
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला अधिवक्ता से कथित बदसलूकी के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता प्रयागराज: कर्नलगंज थाना क्षेत्र में आनंद भवन के सामने अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। चक्का जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
    1
    महिला अधिवक्ता से कथित बदसलूकी के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता
प्रयागराज: कर्नलगंज थाना क्षेत्र में आनंद भवन के सामने अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।
चक्का जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
    user_Manish Sonkar
    Manish Sonkar
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सौंदर्यीकरण की मंजूरी के बाद बारा विधायक ने रामजानकी कुटी का किया निरीक्षण सौंदर्यीकरण की मंजूरी के बाद बारा विधायक ने रामजानकी कुटी का किया निरीक्षण 2 करोड़ की सौगात से बदलेगी रामजानकी कुटी की तस्वीर, विधायक ने दर्शन-पूजन कर विकास कार्यों का लिया जायजा प्रयागराज। लालापुर स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रामजानकी कुटी के दिन अब बदलने वाले हैं। बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के अथक प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को विधायक ने मंदिर परिसर पहुंचकर प्रस्तावित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने और उन्हें गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने रामजानकी कुटी में भगवान श्रीराम-जानकी के दर्शन-पूजन भी किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की। विधायक ने कहा कि रामजानकी कुटी क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लालापुर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह सौगात क्षेत्र की आस्था और विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और समग्र विकास को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने भी मंदिर के विकास को लेकर अपने सुझाव विधायक के सामने रखे। इस मौके पर मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष वन्दना सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद (श्यामू), ग्राम प्रधान लालापुर शंकरलाल पाण्डेय, चंचल द्विवेदी, विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केशरवानी, राजकुमार, संदीप, धीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कि रामजानकी कुटी का कायाकल्प लालापुर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और विकास को नई गति देगा।
    3
    सौंदर्यीकरण की मंजूरी के बाद बारा विधायक ने रामजानकी कुटी का किया निरीक्षण
सौंदर्यीकरण की मंजूरी के बाद बारा विधायक ने रामजानकी कुटी का किया निरीक्षण
2 करोड़ की सौगात से बदलेगी रामजानकी कुटी की तस्वीर, विधायक ने दर्शन-पूजन कर विकास कार्यों का लिया जायजा
प्रयागराज। लालापुर स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रामजानकी कुटी के दिन अब बदलने वाले हैं। बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के अथक प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को विधायक ने मंदिर परिसर पहुंचकर प्रस्तावित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने और उन्हें गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने रामजानकी कुटी में भगवान श्रीराम-जानकी के दर्शन-पूजन भी किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की। विधायक ने कहा कि रामजानकी कुटी क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लालापुर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह सौगात क्षेत्र की आस्था और विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और समग्र विकास को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने भी मंदिर के विकास को लेकर अपने सुझाव विधायक के सामने रखे। इस मौके पर मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष वन्दना सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद (श्यामू), ग्राम प्रधान लालापुर शंकरलाल पाण्डेय, चंचल द्विवेदी, विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केशरवानी, राजकुमार, संदीप, धीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कि रामजानकी कुटी का कायाकल्प लालापुर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और विकास को नई गति देगा।
    user_PRAYAG TAK NEWS
    PRAYAG TAK NEWS
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को रंगदारी मामले में सोमवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। उसने बयान दर्ज कराया और करीब 2 घंटे कोर्ट में रहा।कोर्ट से बाहर निकलने पर मीडिया कर्मियों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मीडिया को पास नहीं आने दिया।पुलिस ने अली को सीधे वैन में बैठाया और पर्दे डाल दिए। इसके बाद 3 गाड़ियों के काफिले के साथ 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उसे झांसी के लिए रवाना कर दिया गया।इसी मामले में कासगंज जेल में बंद असाद कालिया उर्फ आसाद को भी पेश किया गया, उसने भी अपना बयान दर्ज कराया। दोनों की पेशी को देखते हुए ADJ कोर्ट के अंदर-बाहर 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे, कोर्ट परिसर में भारी भीड़ रही।अली को प्रयागराज लाते समय उसका भाई अहजम भी काफिले के पीछे कार से चल रहा था। जानकारी होने पर कौशांबी में पुलिस ने अहजम की कार रोककर जांच की। पूछताछ में अहजम ने बताया कि अली को जेल से लाए जाने की जानकारी मिली थी, इसलिए वह काफिले के पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे आगे साथ चलने से मना कर दिया।
    1
    प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी
प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को रंगदारी मामले में सोमवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। उसने बयान दर्ज कराया और करीब 2 घंटे कोर्ट में रहा।कोर्ट से बाहर निकलने पर मीडिया कर्मियों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मीडिया को पास नहीं आने दिया।पुलिस ने अली को सीधे वैन में बैठाया और पर्दे डाल दिए। इसके बाद 3 गाड़ियों के काफिले के साथ 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उसे झांसी के लिए रवाना कर दिया गया।इसी मामले में कासगंज जेल में बंद असाद कालिया उर्फ आसाद को भी पेश किया गया, उसने भी अपना बयान दर्ज कराया। दोनों की पेशी को देखते हुए ADJ कोर्ट के अंदर-बाहर 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे, कोर्ट परिसर में भारी भीड़ रही।अली को प्रयागराज लाते समय उसका भाई अहजम भी काफिले के पीछे कार से चल रहा था। जानकारी होने पर कौशांबी में पुलिस ने अहजम की कार रोककर जांच की। पूछताछ में अहजम ने बताया कि अली को जेल से लाए जाने की जानकारी मिली थी, इसलिए वह काफिले के पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे आगे साथ चलने से मना कर दिया।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #कौशाम्बी : मिट्टी-कीचड़ हटाने को लेकर महिला से मारपीट, घर में घुसकर धमकी देने का आरोप... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #कौशाम्बी : मिट्टी-कीचड़ हटाने को लेकर महिला से मारपीट, घर में घुसकर धमकी देने का आरोप...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • जिला अधिकारी हो तो प्रयागराज के IAS मनीष वर्मा जी जैसा प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने कर्मचारियों को जनसेवा का असली मतलब समझा रहे हैं।वीडियो में डीएम साहब कहते हैं पता चला उसको स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित प्रमाण पत्र बनवाना है और वो बेचारा जानता नहीं है कि किस पटल पे जाए... एक जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में अगर हम उसको गाइड कर सकें, स्पोर्ट कर सकें, थोड़ी मदद कर दें तो वो आदमी कुछ नहीं, वो तो प्रमाण पत्र आज नहीं तो कल बनवा ही लेगा, लेकिन अगर आपके सहयोग से जल्दी हो जाएगा तो हमेशा आपको याद रखेगा और दुआएं देगा।डीएम का कहना है कि सरकारी दफ्तर में आने वाला हर व्यक्ति परेशान है, हमारा कर्तव्य है कि उसे भटकाया न जाए बल्कि सुविधा का लाभ दिया जाए।2011 बैच के IAS मनीष वर्मा प्रयागराज से पहले गौतमबुद्धनगर (नोएडा), जौनपुर और कौशांबी के डीएम रह चुके हैं। अपने कड़क और मानवीय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं जिला अधिकारी हो तो ऐसा हो, जो कुर्सी नहीं, कर्तव्य सिखाए।
    1
    जिला अधिकारी हो तो प्रयागराज के IAS मनीष वर्मा जी जैसा
प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने कर्मचारियों को जनसेवा का असली मतलब समझा रहे हैं।वीडियो में डीएम साहब कहते हैं  पता चला उसको स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित प्रमाण पत्र बनवाना है और वो बेचारा जानता नहीं है कि किस पटल पे जाए... एक जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में अगर हम उसको गाइड कर सकें, स्पोर्ट कर सकें, थोड़ी मदद कर दें तो वो आदमी कुछ नहीं, वो तो प्रमाण पत्र आज नहीं तो कल बनवा ही लेगा, लेकिन अगर आपके सहयोग से जल्दी हो जाएगा तो हमेशा आपको याद रखेगा और दुआएं देगा।डीएम का कहना है कि सरकारी दफ्तर में आने वाला हर व्यक्ति परेशान है, हमारा कर्तव्य है कि उसे भटकाया न जाए बल्कि सुविधा का लाभ दिया जाए।2011 बैच के IAS मनीष वर्मा प्रयागराज से पहले गौतमबुद्धनगर (नोएडा), जौनपुर और कौशांबी के डीएम रह चुके हैं। अपने कड़क और मानवीय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं जिला अधिकारी हो तो ऐसा हो, जो कुर्सी नहीं, कर्तव्य सिखाए।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • युवक ने स्कूल में घुसकर गोली मारकर की महिला टीचर की हत्या,फिर खुद को भी गोली से उड़ाया लखीमपुर: शहर के बीचोंबीच सोमवार को छोटे बच्चों के स्कूल में गोलियों की तड़तड़ाहट ने सनसनी फैला दी। शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में करीब साढ़े 11 बजे 28 वर्षीय युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को गोली मार दी। इसके कुछ ही क्षण बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के समय स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। एक के बाद एक दो गोलियां चलने से बच्चों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नौरंगाबाद निवासी सऊद अंसारी सोमवार सुबह स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। बताया गया कि उसने पहले से स्कूल में मौजूद शिक्षिका निशात फातिमा से बातचीत की। इसके बाद दोनों स्कूल की दूसरी मंजिल पर नर्सरी और सीनियर नर्सरी कक्षाओं के सामने पहुंचे। कुछ देर दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी दौरान स्कूल का स्टाफ भी वहां पहुंचने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने अपने पास मौजूद तमंचे से शिक्षिका को गोली मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अफले ही पल उसने खुद को भी गोली मार ली। दो गोलियों की आवाज से स्कूल परिसर दहल गया। परीक्षाएं चलने के कारण बड़ी संख्या में छोटे बच्चे स्कूल में मौजूद थे। घटना के बाद बच्चे सहम गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका और युवक को तत्काल देखने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डा. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
    1
    युवक ने स्कूल में घुसकर गोली मारकर की महिला टीचर की हत्या,फिर खुद को भी गोली से उड़ाया
लखीमपुर: शहर के बीचोंबीच सोमवार को छोटे बच्चों के स्कूल में गोलियों की तड़तड़ाहट ने सनसनी फैला दी। शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में करीब साढ़े 11 बजे 28 वर्षीय युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को गोली मार दी।
इसके कुछ ही क्षण बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के समय स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। एक के बाद एक दो गोलियां चलने से बच्चों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नौरंगाबाद निवासी सऊद अंसारी सोमवार सुबह स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। बताया गया कि उसने पहले से स्कूल में मौजूद शिक्षिका निशात फातिमा से बातचीत की। इसके बाद दोनों स्कूल की दूसरी मंजिल पर नर्सरी और सीनियर नर्सरी कक्षाओं के सामने पहुंचे।
कुछ देर दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी दौरान स्कूल का स्टाफ भी वहां पहुंचने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने अपने पास मौजूद तमंचे से शिक्षिका को गोली मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अफले ही पल उसने खुद को भी गोली मार ली।
दो गोलियों की आवाज से स्कूल परिसर दहल गया। परीक्षाएं चलने के कारण बड़ी संख्या में छोटे बच्चे स्कूल में मौजूद थे। घटना के बाद बच्चे सहम गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका और युवक को तत्काल देखने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डा. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.