Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के गोरडीहा गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। गांव में तनाव के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के गोरडीहा गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। गांव में तनाव के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा
More news from Sonbhadra and nearby areas
- दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में खेलते-खेलते 7 वर्षीय मासूम परम सिंह ने अनजाने में थिनर पी लिया और मासूमियत में अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भीसूर निवासी अशोक सिंह के घर पर इन दिनों दरवाजे की पेंटिंग का काम चल रहा था। मंगलवार करीब शाम 6 बजे पिता घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर कर रहे थे, उसी दौरान दरवाजे के पास एक झोले में रखा थिनर बच्चों की नजर में आ गया। खेल-खेल में परम ने झोले से बोतल निकाली और उसे पी लिया। इसके बाद उसने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया। बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने जैसे ही थिनर मुंह में लिया, उसने तुरंत उसे उगल दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा खराब नहीं हुई। लेकिन परम के शरीर पर इसका गहरा असर पड़ने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर छोटे भाई ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने बिना देर किए निजी वाहन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, थिनर जैसे रसायन शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक होते हैं और इसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल बच्चे को उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पेंटिंग या निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, वरना इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं।2
- दुद्धी, सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते 7 वर्षीय बच्चे ने घर में रखा थिनर पी लिया और अपने छोटे भाई को भी पिला दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार भीसूर निवासी अशोक सिंह का 7 वर्षीय पुत्र परम सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय घर में दरवाजा रंगने का काम चल रहा था और दरवाजे के पास जमीन पर एक झोले में थिनर रखा हुआ था। खेलते-खेलते परम ने झोले से थिनर निकालकर पी लिया और पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने थोड़ा सा पीते ही उल्टी कर दी, लेकिन परम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब पिता अशोक सिंह ने बच्चों से पूछताछ की तो छोटे बेटे ने बताया कि बड़े भाई ने थिनर पिया और उसे भी पिलाया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत निजी साधन से परम को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के मार्गदर्शन में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। उसे उल्टी कराकर शरीर से थिनर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और लगातार निगरानी में रखा गया है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखते हुए आगे का इलाज किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है। जानकारों का कहना है कि थिनर, पेट्रोल, केमिकल जैसे खतरनाक पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, वरना छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- साइबर ठगों पर चोपन पुलिस का प्रहार: पीड़ित को वापस दिलाए ठगी के ₹1.22 लाख सोनभद्र (चोपन)। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच जनपद की चोपन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति से ठगी गई ₹1,22,631 की पूरी रकम वापस कराकर साइबर ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। क्या था मामला? ग्राम जमुअल (थाना जुगैल) निवासी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से ₹1,22,631 पार कर दिए थे। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण: साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थानों से ई-मेल के जरिए पत्राचार किया। सफलता: पुलिस के दबाव और त्वरित कार्रवाई के चलते फ्रॉड की गई पूरी राशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई। सराहनीय कार्य करने वाली टीम इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला और महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह (साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन) की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें चोपन पुलिस ने आम जनमानस को साइबर ठगी से बचने के लिए निम्न सुझाव दिए हैं: बैंक अधिकारी बनकर आने वाले किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड करें। बैंकिंग लेनदेन हमेशा आधिकारिक ऐप या बैंक शाखा के माध्यम से ही करें। अपने मोबाइल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित चेक करते रहें।1
- Post by Raghuvir1
- सोनभद्र के थाना घोरावल क्षेत्रांतर्गत प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड के अनावरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार की बाइट-1
- राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा हत्या के एक सनसनीखेज प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पड़रिया, थाना संतनगर, जनपद मिर्जापुर,साहब लाल मौर्य पुत्र संग्राम मौर्य निवासी ग्राम पेढ़ नौगढवा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्या निवासी ग्राम पेढ़ नौगढवा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है मृतक के भाई घासी मौर्या पुत्र स्व0 कालिका मौर्या निवासी लोकुआ थाना धानापुर जनपद चंदौली के तहरीर पर थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वादी के भाई कुंवर मौर्य की दिनांक 22/03/26 को रात्रि में हत्या कर शव को सिरसी डैम थाना संतनगर (मिर्जापुर) में फेंक दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में पूर्व में शव बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा चुकी है तथा अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी उसी सिलसिले में विवेचक प्र०नि घोरावल द्वारा मय हमराह पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में रवाना होकर घोरावल तिराहा पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्तगण खुटहा बाईपास तिराहा पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। प्राप्त सुचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर मौके पर पहुंचकर हिकमत अमली से 02 पुरुष व 01 महिला को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियक्तों ने पुछताछ में अपना नाम चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू , साहब लाल मौर्य पुत्र संग्राम मौर्य,लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्या बताया तथा अभियुक्तों ने कुंवर मौर्या की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आज बुधवार को खुटहा बाईपास तिराहा के पास समय करीब 09:52 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्ता लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्य ने पूछने पर बताया कि मृतक कुंवर मौर्य मेरे रिश्तेदार थे। रिश्ते में वह मेरे नंदोई नगरु मौर्य के सगे भाई थे। रिश्तेदारी के कारण उनका मेरे यहां आना-जाना रहता था तथा इस दौरान उनके साथ मेरे नजदीकी संबंध भी स्थापित हो गए थे। वह जमीन खरीदने-बेचने का कार्य करते थे तथा लालगंज, जनपद मिर्जापर में किराये का कमरा लेकर रहते थे और मेरे घर ग्राम नौगढवा पेढ़ अक्सर आते-जाते रहते थे मेरी बहन का लड़का चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचु से करीब 01 वर्ष पूर्व कुंवर मौर्य ने 07 लाख रुपये उधार लिए थे, यह कहकर कि जमीन खरीदकर होने वाले मुनाफे में हिस्सा देंगे उक्त धनराशि चन्द्रशेखर द्वारा ब्याज पर लेकर दी गई थी। जब भी पैसे की मांग की जाती थी तो वह टालमटोल करते रहते थे मेरी पुत्री सुमन मौर्य की शादी कुंवर मौर्य द्वारा हर्ष पुत्र विजयी निवासी तिखापुर थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली से कराई गई थी। सुमन मौर्य के ससुराल पक्ष द्वारा उसके नाम से लगभग 06 बिस्वा जमीन खरीदी गई थी,किन्तु कुछ समय पश्चात कुंवर मौर्य ने उक्त शादी तुड़वा दी तथा अपने पुत्र रवि मौर्य से उसका विवाह करा दिया। विवाह के बाद भी सुमन मौर्य को बहु के रूप में अपने गांव नहीं ले जाया गया तथा उसे सकलडीहा में किराये के मकान में रखा गया। रवि मौर्य चेन्नई में रहकर निजी नौकरी करता है।इसी दौरान सुमन मौर्या के नाम की जमीन को लगभग 15 लाख रुपये में बेचकर उसकी धनराशि कुंवर मौर्य ने अपने खाते में जमा कर ली तथा मेरी पुत्री के खाते में नहीं डाली। मेरी पुत्री ने मुझे बताया कि कुंवर मौर्य उसके प्रति गलत नजर रखते थे। पुछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि सह-अभियुक्त चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचु की बहन, जो बोलने में असमर्थ (गुंगी) थी, की शादी भी मृतक कुंवर मौर्या द्वारा तुड़वा दी गई थी तथा उसके प्रति भी उसकी नीयत ठीक नहीं थी, जिससे अभियुक्तगण के मन में उसके प्रति और अधिक आक्रोश उत्पन्न हो गया था इन सभी बातों से तंग आकर मैंने, तथा मेरे पति साहब लाल मौर्य तथा चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू ने मिलकर कुंवर मौर्य की हत्या करने की योजना बनाई और 22 मार्च को मैंने कुंवर मौर्या को फोन करके अपने घर ग्राम नौगढवा पेढ़ बुलाया। वह अपनी कार से चालक रोहित के साथ सायं करीब 06:00 बजे पहुंचे। मैंने उन्हें खाना बनाकर खिलाया, इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन भी किया। खाना खाने के बाद चालक रोहित बाहर कार में सोने चला गया तथा कुंवर मौर्या घर के अंदर सो गए रात्रि लगभग 10:30 से 11:00 बजे के बीच मैंने अपने दूसरे मोबाइल नंबर से चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मरखंचू को घर बुलाया, जो घर के पीछे से अंदर आया। इसके पश्चात मैं, मेरे पति एवं चन्द्रशेखर मौर्या उर्फ मखंचू तीनों ने मिलकर बिस्तर पर सो रहे कुंवर मौर्या का गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के बाद मखंचू ने मृतक के दोनों हाथ-पैर बांध दिए तथा शव को पुरानी साड़ी में लपेट दिया। इसके बाद बाहर जाकर कार में सो रहे चालक रोहित को जगाया और उसे डरा-धमकाकर शव को कार की डिग्गी में रखवाया।मेरे पति घर पर ही रुक गए।कार में चालक रोहित के बगल में मखंचु बैठा तथा मैं पीछे बैठ गई। चालक रोहित से कार चलवाकर हम लोग सिरसी डैम पहंचे, जिसका रास्ता मखंचु को पहले से ज्ञात था। वहां हमने शव को पत्थर से बांधकर पुलिया से नीचे फेंक दिया।इसके बाद हम लोग कार से लालगंज, चनार होते हुए सकलडीहा, जनपद चंदौली पहंचे, जहां चालक रोहित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके पश्चात मैं एवं मखंचू मुगलसराय से ट्रेन द्वारा वापस अपने गांव आ गए।घटना के बाद मृतक के दो मोबाइल फोन मेरे घर पर ही रह गए थे, जिन्हें दिनांक 24.03.2026 को मैं अपने साथ लेकर ट्रेन से सकलडीहा गई और रास्ते में चलती ट्रेन से फैंक दिया। दिनांक 26.03.2026 को मुझे जानकारी हुई कि चालक रोहित द्वारा घटना की सूचना मुतक के परिजनों को दे दी गई है और वे लोग थाना धानापुर गए हैं। इस पर मैंने अपने मोबाइल नंबरों की सिम निकालकर जला दी तथा अपने पति की सिम भी तोड़ दी।इसके पश्चात मैं, मेरे पति एवं मखंचू घर में ताला लगाकर विभिन्न स्थानों पर रिश्तेदारी में छिपते फिर रहे थे आज हम लोग कहीं बाहर जाने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सुनील कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र,का0 योगेश पटेल थाना घोरावल, का0 हरिश्याम थाना घोरावल, म०का0 दिव्या त्रिपाठी थाना घोरावल,चालक का0 शिवमंगल यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल रहे4
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संचारी अभियान संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी, ने संचारी अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर विभिन्न संचारी बीमारियों जैसे- मलेरिया, डेंगू, टी०बी० इत्यादि० की रोकथाम का प्रयास करने के साथ ही जनमानस में इन बीमारियों के सापेक्ष जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि अभियान में जनपद की समस्त आशायें एवं आंगनबाड़ी मिलकर घर-घर जायेंगी एवं नागरिकों को विभिन्न संचारी बीमारियो के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम संबंधित उपाय बतायेंगी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय कर दी गयी है जिसके अंतर्गत पंचायत राज विभाग के द्वारा एंटीलार्वल छिड़काव, फॉगिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाब की सफाई, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि करना है। नगर विकास विभाग के द्वारा उपरोक्त समस्त दायित्व का निर्वहन नगरीय क्षेत्र में करना है। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे शौच के पश्चात एवं भोजन के पूर्व हाथ धोना, साफ-सफाई, एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं धूप से बचने इत्यादि का प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के मध्य चूहा, छछूंदर इत्यादि रेप्टाइल्स से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने एवं पशु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। माह अप्रैल में गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समस्त विभाग विशेषकर पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा पंचायत भवन, चौराहों, स्कूलों, कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अन्त में डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में श्री आर०के० सिंह, श्री अनिल दूबे, श्री कुमार शुभम, श्री देवाशीष पाण्डेय, श्रीमती मधु, कुमारी जूही सिंह, श्री सभाजीत प्रसाद इत्यादि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।1