JCB की गर्जना से हटे अवैध कब्जे, 20 दुकानों पर कार्रवाई, JCB की गर्जना से हटे अवैध कब्जे, 20 दुकानों पर कार्रवाई एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सख्ती के बीच यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जेसीबी के माध्यम से खिरौना मोड़ से लेकर बंजरंगी मोड़ तक और बस स्टैंड से यूनियन बैंक तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर आगे बढ़ाकर लगाए गए टीन, करकट और अन्य अस्थायी ढांचों को उखाड़कर साफ किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि करीब 20 फुटपाथी और दुकानों के बाहर लगे करकट को हटाया गया। साथ ही फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अन्य अवैध कब्जों को भी खाली कराया गया, जिससे बाजार में आवागमन सुगम हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क संकरी हो जाने से भारी वाहन आने पर स्थिति और खराब हो जाती थी। अब अतिक्रमण हटने से लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सोमवार को बीच बाजार में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिन दुकानदारों को पहले नोटिस दिया गया है, वे हर हाल में स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- जय श्री राम 🌺🙏 जय हनुमान जी 🌺🙏1
- गिरियक में प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक ,पार्षद ने किया मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित1
- “एक व्यक्ति जिसने कभी अपराध की दुनिया में कदम रखा था, आज वह सब कुछ छोड़कर सादा और ईमानदार जीवन जी रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि सुधार के बावजूद उसे न्याय पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यह मामला न सिर्फ न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज के उस पहलू को भी उजागर करता है जहां सुधरने के बाद भी व्यक्ति को स्वीकार्यता और न्याय दोनों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।”1
- बिहार शरीफ के राजेंद्र आश्रम, धनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने की।1
- ₹100 Refund Gone Wrong 😂 | Virat vs Doctor Funny Reel 🔥 📝 Description (Engagement Booster) ₹100 वापस लेने गए थे… लेकिन Dr साहब ने कहा — “पैसे नहीं… दवा ले जाओ!” 😂🔥 ये refund था या treatment? 😭 Clinic में ऐसा twist किसी ने expect नहीं किया था 😆 👇 Comment करो आप पैसे लेते या दवा? 😜1
- राजगीर क्षेत्र के एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया की नालन्दा थाना को सूचना मिली थी की गांव में एक बालिका फांसी लगा ली है, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची और परिजनों के द्वारा प्रेम प्रसंग की बात सामने आई, वही दुष्कर्म के मामले में कहा कि एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है एवं बारीकी से जांच की जा रही है। परंतु इस मामले में परिजनों का साफ तौर पर कहना है की पिस्टल के नोक पर किया गया दुष्कर्म ....जांच जारी है...1
- जय श्री राम ♥️🙏 जय हनुमान जी 🌺🙏1
- गिरियक में प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक ,पार्षद ने किया मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित ............ 10th, 12th बोर्ड व अन्य परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन .............. गिरियक प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित वीआर सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में JEE Mains, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजगीर विधायक कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद मोना देवी, बिपिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कौशल किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे इलाके के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत व अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। मुख्य पार्षद मोना देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कोचिंग संस्थान के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के निदेशक व शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की गई। स्नेहा कुमारी – 93.8% (469 अंक),सुहानी कुमारी – 89.6% (448 अंक),निरजली कुमारी – 89.2% (446 अंक),शिवानी कुमारी – 86.6% (433 अंक),अनाली कुमारी – 83.8% (419 अंक) नेहा कुमारी – 82.0% (410 अंक) समेत दर्जनों बच्चों ने बेहतर मार्क्स लाकर अपने परिवार सहित संस्थान का नाम रोशन किया ............. छात्रों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी संस्थान के डायरेक्टर विकास कुमार की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को मंच मिले और वे उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय गोप, डॉ. रितेश कुमार, प्रो शैलेंद्र सागर, बिपिन कुमार , योगेंद्र योगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद अवधेश यादव रहे2
- बिहार शरीफ से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां Mamta Hospital में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।1