शिवपुरी शहर में दिनांक 10-11.07.26 की दरम्यानी रात दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का देहात थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक काले रंग की ब्रेजा कार और अवैध कट्टे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश कर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद देहात थाना प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टोल नाकों से जानकारी जुटाई और साइबर सेल की मदद से चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडर फोर लाइन शिवपुरी के पास एक काले रंग की ब्रेजा कार में चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में सवार चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद (निवासी भोजपुर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०), कार्तिक शर्मा (निवासी लतिफपुर तीवढा, थाना मोदी नगर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०), जबरुद्दीन खान और आजाद खान (दोनों निवासी गढी गदाना, थाना मोदी नगर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा वहां खड़े होने का कारण पूछने पर जब वे सही जवाब नहीं दे सके, तो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की आगे की डिग्गी से चालू हालत में एक लोहे का 315 बोर का कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, नए कपड़े, किराने का सामान और नगदी बरामद हुई। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने भोपाल में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के साथ-साथ शिवपुरी शहर के थाना देहात और कोतवाली क्षेत्र में भी चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹10 लाख मूल्य की ब्रेजा कार, ₹1 लाख के कपड़े, ₹30,700 मूल्य का किराने का सामान, ₹27,156 नगद और करीब ₹5,000 मूल्य का 315 बोर का कट्टा व 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आरोपियों से बरामद किए गए कुल माल की कीमत ₹11,62,856 है।
शिवपुरी शहर में दिनांक 10-11.07.26 की दरम्यानी रात दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का देहात थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक काले रंग की ब्रेजा कार और अवैध कट्टे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश कर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद देहात थाना प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टोल नाकों से जानकारी जुटाई और साइबर सेल की मदद से चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडर फोर लाइन शिवपुरी के पास एक काले रंग की ब्रेजा कार में चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में सवार चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद
(निवासी भोजपुर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०), कार्तिक शर्मा (निवासी लतिफपुर तीवढा, थाना मोदी नगर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०), जबरुद्दीन खान और आजाद खान (दोनों निवासी गढी गदाना, थाना मोदी नगर, जिला गाजियाबाद, उ०प्र०) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा वहां खड़े होने का कारण पूछने पर जब वे सही जवाब नहीं दे सके, तो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की आगे की डिग्गी से चालू हालत में एक लोहे का 315 बोर का कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, नए कपड़े, किराने का सामान और नगदी बरामद हुई। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने भोपाल में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के साथ-साथ शिवपुरी शहर के थाना देहात और कोतवाली क्षेत्र में भी चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹10 लाख मूल्य की ब्रेजा कार, ₹1 लाख के कपड़े, ₹30,700 मूल्य का किराने का सामान, ₹27,156 नगद और करीब ₹5,000 मूल्य का 315 बोर का कट्टा व 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आरोपियों से बरामद किए गए कुल माल की कीमत ₹11,62,856 है।
- अपने भाषण के दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा भावुक हो उठे। भाषण देते समय भावुक होने पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरी दतिया की जनता है।1
- शिवपुरी जिले की मगरौनी कृषि उपज मंडी में धान की लगातार आवक के बीच सोमवार को धान की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले धान का अधिकतम भाव 3,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जिससे अपनी उपज बेचने आए किसानों में भारी उत्साह देखा गया। मंडी में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। व्यापारियों के मुताबिक, उच्च गुणवत्ता वाले धान की मांग में बढ़ोतरी होने के कारण भाव में यह तेजी आई है। मंडी में धान की नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है, जहां गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग दाम मिल रहे हैं और बेहतर किस्म को सबसे ऊंची कीमत मिल रही है। किसानों का कहना है कि बढ़ते दामों से उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। आने वाले दिनों में मंडी में धान की आवक और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- भारत में आज के समय में पुरुषों के बीच डर का माहौल देखा जा रहा है। इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यह सवाल उठाया गया है कि देश में आखिर यह क्या चल रहा है। पुरुष समाज के डरे होने के कारण सभी पुरुषों को बेहद सावधान रहने और पूरी तरह से सुरक्षित रहने की चेतावनी दी गई है।1
- जेल मंत्री रणजीत चौटाला रामपाल के आश्रम पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने स्पष्ट रूप से कहा कि मेरे लायक कोई भी हुक्म हो तो उन्हें जरूर बताएं।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिग्विजय सिंह का पत्रकारों के प्रति एक बेहद दुत्कार भरा लहजा सामने आया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखा रुख अपनाते हुए उन्हें फटकार लगाई। दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक मुद्दों को दरकिनार करते हुए पत्रकारों से कड़े लहजे में कहा, 'अरे छोड़ राजनीति की बात करता है यहां पे, चंदा चोरी की बात कर...'।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो भाइयों के बीच एक घमासान लड़ाई हुई है। इस लड़ाई का वीडियो अब वायरल हो गया है। दो भाइयों के बीच हुई इस जंग के वायरल वीडियो को लोग देख रहे हैं और इस वीडियो को जरूर देखा जाना चाहिए।1