logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के दसवें दिन पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांसी ने बानपुर को 7 रनों से हराया पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 झांसी ने बानपुर को 7 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संदीप प्रजापति बने प्लेयर ऑफ द मैच पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के दसवें दिन खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बानपुर को 7 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम ओवर तक जीत-हार का फैसला नहीं हो पाया। झांसी की इस जीत के हीरो संदीप प्रजापति रहे, जिन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। झांसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 18 रनों पर उसके चार विकेट गिर गए। शुरुआती झटकों के बाद झांसी की पारी को संदीप प्रजापति और उदय ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए विस्फोटक साझेदारी करते हुए 30 गेंदों में 94 रन जोड़ दिए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। संदीप और उदय की साझेदारी के बाद झांसी की टीम 113 रन के स्कोर पर अचानक लड़खड़ा गई और पतझड़ की तरह लगातार विकेट गिरने लगे। पूरी टीम 17 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। झांसी के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। बानपुर की ओर से गेंदबाजी में रीतेश, सलमान और बौबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं सलमान ने मैच के दौरान हैट्रिक लेकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बानपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई। बानपुर की ओर से दानिश ने 31 रन तथा बौबी ने 29 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज झांसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। झांसी की ओर से गेंदबाजी में राज नायक, संकुल, तनिष्क और संजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट प्राप्त किए, जिससे बानपुर की रन गति पर लगातार दबाव बना रहा। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों गुरु शरण सिंह, जतिंदर कौर, बिक्रम जीत सिंह, अमरनाथ जी एवं राजीव शुक्ला जी ने प्लेयर ऑफ द मैच संदीप प्रजापति को पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। संदीप प्रजापति ने 39 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में अंपायर की भूमिका सुरेश सेन एवं मुकेश राही ने निभाई। स्कोरिंग का कार्य श्रीकांत विश्वकर्मा एवं अरुण राजा द्वारा किया गया। वहीं कमेंट्री प्रमोद प्रजापति, संजय राजा, अनस खान, मोनू मालवीय एवं पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने पाली खेल एवं मेला महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी स्थानों पर नगर पंचायत अध्यक्ष इसी तरह विकास कार्य करें तो क्षेत्र का तेजी से कायाकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाली नगर पंचायत द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पाली के बच्चे आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। आज का मुकाबला महोत्सव के तहत आज दूसरा लीग मुकाबला आगरा एवं गुना की टीमों के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

20 hrs ago
user_बुंदेलखंड LIVE TV
बुंदेलखंड LIVE TV
DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में तथाकथित चमारों का बड़ा आतंक । भ्रष्ट प्रभारी द्वारा SC/ST एक्ट का सीधा कर रहे दुरुपयोग। प्रत्यक्ष उदाहरण आपके सामने है। (बीआरपी प्रमुख)
    1
    उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में तथाकथित चमारों का बड़ा आतंक । भ्रष्ट प्रभारी द्वारा SC/ST एक्ट का सीधा कर रहे दुरुपयोग। प्रत्यक्ष उदाहरण आपके सामने है। (बीआरपी प्रमुख)
    user_Santosh Kushwaha BRP
    Santosh Kushwaha BRP
    Political party office ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आज विश्व हिंदू सम्मेलन देव रघुनाथ जी स्कूल प्रांगण में मनाया गया जिसमें सरस्वती स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी एवं उसमें मां मोतीचूर समिति को सम्मानित किया गया ईश्वर
    1
    आज विश्व हिंदू सम्मेलन देव रघुनाथ जी स्कूल प्रांगण में मनाया गया जिसमें सरस्वती स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी एवं उसमें मां मोतीचूर समिति को सम्मानित किया गया ईश्वर
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • *टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न* टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश की जनता के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है, जिसमें 2047 तक का भारत का स्वर्णिम विकास निहित है। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। बजट के मुख्य बिंदु: - महिलाओं को सशक्तिकरण में केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन कहा गया। - स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दबाव पर लगने वाली शुल्क में कटौती की है। - कैंसर की 17 जीवन रक्षक दबाव पर सीमा शुल्क हटा दिया गया है। - बायो फार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया है। - युवाओं की कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है। - शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थाई समिति का गठन और 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों एवं 500 महाविद्यालयों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। - वाईट सांसद राहुल लोधी
    1
    *टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न*
टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश की जनता के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है, जिसमें 2047 तक का भारत का स्वर्णिम विकास निहित है।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है।
बजट के मुख्य बिंदु:
- महिलाओं को सशक्तिकरण में केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन कहा गया।
- स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दबाव पर लगने वाली शुल्क में कटौती की है।
- कैंसर की 17 जीवन रक्षक दबाव पर सीमा शुल्क हटा दिया गया है।
- बायो फार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया है।
- युवाओं की कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है।
- शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थाई समिति का गठन और 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों एवं 500 महाविद्यालयों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। 
- वाईट सांसद राहुल लोधी
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने आज 7 फरवरी को रेंजर शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध खनन व परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है।
    2
    टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने आज 7 फरवरी को रेंजर शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध खनन व परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा - पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए, दक्षिणमुखी हनुमान जी की आरती उतारी
    1
    केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा - पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए, दक्षिणमुखी हनुमान जी की आरती उतारी
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    6 hrs ago
  • 9 फ़रवरी से व्डाट्सएप बंद हो जाएगा ? डेटा लोक करने पर SC ने लगाई WHATSAPP को फटकार !
    1
    9 फ़रवरी से व्डाट्सएप बंद हो जाएगा ? डेटा लोक करने पर SC ने लगाई WHATSAPP को फटकार !
    user_Sumitra Pathak
    Sumitra Pathak
    Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • *रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार का वन माफियाओं के विरुद्ध कहर जारी*।। *लगातार दूसरे दिन कार्यवाही के दौरान ग्राम पूछा एवं बस्तगुआ के जंगल से रेत का उत्खनन और परिवहन करते वाहनों को किया गया जप्त*
    1
    *रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार का वन माफियाओं के विरुद्ध कहर जारी*।।
*लगातार दूसरे दिन कार्यवाही के दौरान ग्राम पूछा एवं बस्तगुआ के जंगल से रेत का उत्खनन और परिवहन करते वाहनों को किया गया जप्त*
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज रामटौरिया पुलिस चौकी प्रांगण में सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया जा रहा है समस्त ग्रामीणों के एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है
    1
    आज रामटौरिया पुलिस चौकी  प्रांगण में सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है एवं  कन्या भोज का आयोजन भी किया जा रहा है समस्त ग्रामीणों के एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है
    user_Aman Rajapoot Ramtoriya Chhatarpur
    Aman Rajapoot Ramtoriya Chhatarpur
    घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.