जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में मेरा युवा भारत, बहराइच के जिला युवा अधिकारी श्री नवनीत कुमार द्वारा उपस्थित समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए मेरा युवा भारत विभाग के कार्यों, उद्देश्यों एवं युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरान्त बैठक के निर्धारित एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए संबंधित विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैठक में जनपद में युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संचालन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर बल दिया गया। जिला युवा अधिकारी श्री नवनीत कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है, जिससे युवा विभिन्न युवा गतिविधियों, स्वयंसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता कर सकें। युवाओं का पंजीकरण माई भारत की आधिकारिक वेबसाइट उलइींतंज.हवअ.पद के माध्यम से किया जाना है। इस संबंध में शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित युवा कार्यक्रमों की प्रगति, आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। सीडीओ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़ते हुए उनकी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा डल् ठींतंज पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, महाविद्यालयों के अध्यापकगण, समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- 4200 करोड़ की सड़क, पंखे से सुखाई जा रही है 😃 ये है मोदी सरकार की स्पेस टेक्नोलॉजी वाली सड़क1
- लोहरा गांव में SBI एवं पंख द्वारा संचालित एसबी संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट ने कराया जागरूकता कार्यक्रम। बहराइच। सुजौली में स्तनपान को लेकर चला जागरूकता अभियान लोहरा गांव में SBI एवं पंख द्वारा संचालित एसबी संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट ने कराया जागरूकता कार्यक्रम। महिलाओं और माताओं को बताया गया—मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम और प्राकृतिक पोषण। जन्म के पहले एक घंटे में स्तनपान शुरू कराने पर दिया गया जोर। पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध देने की दी गई सलाह। पानी, शहद, घुट्टी समेत अन्य चीजें न देने के लिए किया गया जागरूक। कोलोस्ट्रम यानी मां के पहले पीले गाढ़े दूध के फायदे भी बताए गए। माताओं को सही Latch, स्तनपान की स्थिति और बच्चे के भूख के संकेतों की दी जानकारी। 6 महीने बाद पौष्टिक पूरक आहार शुरू करने के साथ स्तनपान जारी रखने की दी सलाह। कार्यक्रम में करीब 48 महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, माताओं को परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए किया प्रेरित।1
- उत्तर प्रदेश बहराइच आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रुपईडीहा मार्ग पर नई पाइपलाइन डालने का काम हो रहा है कार्य प्रगति पर है नगर के अन्य मार्गों पर भी काम चल रहा है काम पूरा होने के बाद नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा1
- बहराइच के आदिलपुर गांव में लड़के लड़कियां एक ही टॉयलेट पर निर्भर बहराइच के आदिलपुर गांव के सरकारी स्कूल की यह हकीकत आपको हैरान कर देगी। स्कूल में कुल 3 शौचालय हैं। दिव्यांग वाला बंद है, लड़कियों वाला इतना गंदा है कि नया बनवाना पड़ा, और लड़कों वाला महीनों से बिना सफाई के है। टाइल्स टूटी हैं और बदबू के कारण कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसी वजह से लड़के और लड़कियां दोनों मजबूरी में एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2026 में भी बेसिक सुविधा के लिए तरस रहे हैं इस गांव के बच्चे। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #बहराइच #आदिलपुर #यूपी #शिक्षा #GroundReport1
- महसी तहसील क्षेत्र में गहराया बाढ़ का संकट, प्रशासन अलर्ट बहराइच के महसी तहसील के घाघरा नदी के कछार इलाके में लगातार हो रही बारिश व पड़ोसी देश नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी उफान पर है तटीय इलाकों की स्थिति का सटीक आंकलन करने एसडीएम महसी राजेश कुमार अग्रवाल ने बाढ़ कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से उनका हाल जाना, एसडीएम महसी ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है,4
- प्राथमिक विद्यालय में जल भराव आवागमन प्रभावित बच्चे कैसे जाएं स्कूल1
- सरयू नहर की पटरी पर गूंजी गोलियां,तार चोर गिरोह के पांच बदमाश दबोचे नानपारा बहराइच। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर नानपारा पुलिस और एसओजी ने शिकंजा कस दिया। शनिवार को हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माटी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,मारुति ईको कार,चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता,हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान निवासीगण खारोह सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायल कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। #BreakingNews #digitalmedia #followers #nonfollowrs #UPPolice1